ओम नमः शिवाय इंदिरा देवी प्रदेश सचिव झारखंड कांग्रेस कमेटी की तरफ से भगवान शिव जी के परम प्रिय और पवित्र सावन मास की तृतीय सोमवारी की हार्दिक शुभकामनाएं
समाज के वंचितों की आवाज़, संविधान के मूल्यों के सजग प्रहरी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं #happybirthdaykhargeji
इंदिरा देवी
सचिव
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद आदरणीय चन्द्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
.
ईश्वर पुण्यात्मा को शांति प्रदान कर अपने श्री चरणों में स्थान दे एवं शोकाकुल परिजनों को संबल दे।
.
ॐ शांति!
आज अपने जन्मदिन के पावन अवसर पर महागामा स्थित दुर्गा मंदिर और पंचमुखी हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर माँ दुर्गा और प्रभु बजरंगबली का आशीर्वाद लिया।
ईश्वर से प्रार्थना है कि हर घर में सुख और समृद्धि का वास हो, हर जीवन में शांति और प्रेम बना रहे, और हर मन में आशा और विश्वास की लौ जलती रहे।
झारखंड की जनता सदैव उन्नति, सौहार्द और खुशहाली की ओर अग्रसर हो — यही मेरी सच्ची कामना है। आप सभी के स्नेह, आशीर्वाद और शुभकामनाओं ने इस दिन को और भी विशेष बना दिया। हृदय से आभार।
झारखंड के इतिहास में पहली बार मत्स्य महोत्सव का आयोजन राज्य में नीली क्रांति के सपने को साकार करने की दिशा में कारगर कदम साबित होगा . सरकार का लक्ष्य प्रति हेक्टेयर अगले 5 साल में 3 मीट्रिक टन मत्स्य उत्पादन के वर्तमान आंकड़े से आगे बढ़ते हुए 10 मीट्रिक टन के लक्ष्य को हासिल करना है . राज्य के हर प्रखंड और हर पंचायत में मत्स्य उत्पादन का एक मॉडल तालाब बनाना सरकार की सोच है . विभाग का लक्ष्य राज्य के सभी डैम में केज कल्चर पद्धति से मत्स्य का पालन करना है . मत्स्य उत्पादन को बढ़ाने के लिए राज्य में लुप्त हो रहे तालाबों को चिह्नित कर उसे पुनर्जीवित किया जाएगा . राज्य के 75 मत्स्यजीवी सहयोग समितियों को दो _ दो लाख रुपए अनुदान राशि DBT के माध्यम से दी गई . आज ब्लॉक चेन तकनीक की शुरुआत की गई . मत्स्य पालकों के लिए ये बेहतर प्लेटफॉर्म साबित होगा . इस तकनीक के जरिए बीज वितरण से लेकर विभाग की योजना के क्रियान्वयन तक की हर एक जानकारी उपलब्ध रहेगी . ये सब कुछ राज्य के छोटे _ बड़े मत्स्य पालकों के बहुमूल्य सुझाव और उनकी कड़ी मेहनत से ही संभव हो सकता है . सरकार का उद्देश्य मत्स्य पालकों को आर्थिक रूप से सबल बनाना है .
पाकिस्तान की गोलाबारी से प्रभावित पुंछ और अन्य सभी इलाकों के लिए राहत और पुनर्वास पैकेज देने के संबंध में नेता विपक्ष आदरणीय @RahulGandhi ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा। @kharge@kcvenugopalmp@KRajuINC@INCIndia