*सबसे महंगा एक्सप्रेस-वे 18 दिन में 84 जगह धंसा:* यूपी में गडकरी ने कहा था- ये अमेरिका के जैसा; BJP सांसद के भाई ने बनवाया
https://t.co/gQzlK6mThS
देश और दुनिया की खबरों के लिए डाउनलोड करें दैनिक भास्कर ऐप -
https://t.co/nGl0erlCA6 uu
"उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय राजमार्ग अमेरिका जैसे होंगे।" - नितिन गडकरी का यह वादा 18 दिन भी नहीं टिक पाया।
63 किमी के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे पर 84 जगह सड़क टूट गई या धंस गई। उद्घाटन की फीता-कटाई तेज़ थी, लेकिन सड़क उससे भी तेज़ी से बिखर गई।
मुझे सिर्फ़ इतना जानना है कि राजनीति का अंतिम उद्देश्य सत्ता का विस्तार है... या हर भारतीय का जीवन बेहतर बनाना?
प्रधानमंत्री साहब हों, भाजपा हो, गडकरी जी हों... सबकी अपनी-अपनी व्यक्तिगत उपलब्धियाँ हैं। मीडिया भी उन पर खूब तालियाँ बजाता है।
लेकिन मेरा सवाल कुछ और है।इन सबके बीच...
आज देश के लिए कितना क्या बदला?
गरीब की ज़िंदगी कितनी बदली?
बेरोज़गार का जीवन कितना बदला?
किसान की चिंता कितनी कम हुई?
बल्कि हालात यह हैं कि खाने से लेकर दवाइयों तक में मिलावट है।
इन सवालों पर चर्चा कौन करेगा?
मोदी जी ने यह रिकॉर्ड बना दिया...भाजपा इतनी बड़ी हो गई...फलाँ नेता ने यह कर दिया...किसी के बेटे की 15,000 करोड़ रुपये की कंपनी बन गई...
लेकिन इन सब से देश की जनता को क्या मिला?
आज भी छात्र को पेपर लीक से, गरीब को महँगाई और मिलावट से लड़ना पड़ रहा है...
किसी को इनके निजी रिकॉर्ड से क्या लेना-देना है?
देश का विकास केवल नेताओं के रिकॉर्ड, चुनावी जीत, adani ambani की संपत्ति या bjp के राजनीतिक विस्तार से नहीं मापा जाएगा।
देश की महानता उसमें है, जब उसका आम नागरिक भी महसूस करे कि उसका जीवन पहले से बेहतर हुआ है।