Voltas AC not working since April. repeat issue. SR# 26053023674 Dt.30.5.26 not attended yet. no reply from service center. Bad service. @myvoltas@TataCompanies useless call center of #voltas
Modi Ji suggesting Citizens to avail Public transit for necessary commute. Can somebody give him advice in Central Cabinet Level that Greater Noida West has more than 1million population and forget Metro or RRTS. It doesn't have a Bus Service. Just simple Fakery
@NoidaUpdatesX
#JantaKiThali#NefowaFoundation
"जनता की थाली" नेफोवा फाउंडेशन द्वारा संचालित एक जनसेवा मिशन है जिसमें पिछले 8 वर्षों से प्रत्येक रविवार, एक मूर्ति चौक पर जरूरतमंदों एवं बच्चों को स्वच्छ, पौष्टिक भोजन सम्मान के साथ उपलब्ध कराया जा रहा ��ै।
कल इस सेवा अभियान में दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल नोएडा एक्सटेंशन के छात्रों एवं शिक्षकों ने भी सहभागिता निभाई और भोजन वितरण में सहयोग कर सेवा एवं संवेदनशीलता का प्रेरणादायक संदेश दिया।
यह पहल केवल भोजन वितरण नहीं, बल्कि समाज में सहयोग, करुणा और मानवता को मजबूत करने का एक सतत प्रयास है।
मा. प्रधानमंत्री @narendramodi जी,
सादर निवेदन है कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लाखों निवासी बार-बार मेट्रो परियोजना की डीपीआर निरस्त होने से गहरी निराशा में हैं।
“ग्रेटर नोएडा वेस्ट की जनता ने अब ठाना है,
मेट्रो रेल अब यहां लाना है���"
अब केवल नारा नहीं, बल्कि हमारी आवश्यकता बन चुका है। यह क्षेत्र आज भी सार्वजनिक परिवहन के अभाव, रोज़ाना लगने वाले ट्रैफिक जाम, तथा उससे हो��े वाले मानसिक और आर्थिक नुकसान से जूझ रहा है। इसलिए हजारों की संख्या में निवासी 26 अप्रैल 2026 को दिल्ली में जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर अपनी इस जायज़ मांग को आपके समक्ष रखने वाले हैं।
आपसे विनम्र निवेदन है कि इस मुद्दे की गंभीरता को समझते हुए मेट्रो परियोजना को शीघ्र स्वीकृति प्रदान कराएं, ताकि लाखों लोगों को राहत मिल सके।
निवेदक
समस्त ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासी
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो की मांग अब तेज होती जा रही है। रविवार को हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में करीब 50 सोसाइटी के निवासियों ने हिस्सा लिया और एकजुट होकर आंदोलन को ���गे बढ़ाने का फैसला किया।
NEFOWA के अध्यक्ष @abhishek_nefowa ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से सिर्फ आश्वासन मिल रहे हैं, लेकिन अब समय आ गया है कि ज़मीनी स्तर पर ठोस काम दिखे।
🔥 बड़ी घोषणा:
📍 26 अप्रैल को जंतर मंतर पर विशाल धरना प्रदर्शन होगा
👥 हजारों निवासी होंगे शामिल
सभी सोसाइटी प्रतिनिधियों ने संकल्प लिया है कि वे अधिक से अधिक लोगों को इस आंदोलन से जोड़ेंगे और बड़ी संख्या में पहुंचेंगे।
पिछले सप्ताह हुए म���ट्रो पिलर सांकेतिक प्रदर्शन को जबरदस्त समर्थन मिला, जिसने साफ कर दिया है कि अब लोग अपने हक के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
❗ रोज़ाना ट्रैफिक, समय की बर्बादी और परेशानियों से जूझ रहे निवासी अब सिर्फ आश्वासन नहीं, बल्कि एक्शन चाहते हैं।
🚨 अब यह मांग एक जन आंदोलन बन चुकी है और आने वाले दिनों में और तेज होगी।
#MetroForGNW #GreaterNoidaWest #JantarMantarProtest #NEFOWA #PublicMovement #NoMoreDelays
,@PMOIndia द्वारा एक बार फिर #GrenoWest मेट्रो की डीपीआर को निरस्त किए जाने से नाराज निवासियों ने आज सेक्टर-71 चौराहे के समीप नोएडा एक्सटेंशन की ओर जाने वाले अंतिम मेट्रो पिलर के पास जोरदार प्रदर्शन किया।
अब लटकाना नहीं चलेगा,
नया बहाना नहीं चलेगा,
मेट्रो तो देनी ही होगी।।
#Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो कनेक्टिविटी की मांग को लेकर लोगों ने नोएडा सेक्टर 52 में प्रदर्शन किया। लोगों ने एकजुट होकर मेट्रो पिलर खींचकर विरोध प्रदर्शन किया। Via @siddharth2596
Noida: Gr Noida West residents protest demanding metro connectivity. They symbolically tied a rope to the Aqua Line metro pillar in Sector 51/71 and pulled it. The NMRC has planned to prepare a fresh DPR after its old DPR of Gr Noida West metro did not get the Centre’s approval
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो का इंतजार बढ़ गया! केंद्र ने Aqua Line विस्तार की संशोधित डीपीआर खारिज कर दी। अब नई DPR बनानी होगी। ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासियों ने सेक्टर-71 पर प्रदर्शन किया। मेट्रो ग्रेनो वेस्ट में लाखों की आबादी की जरूरत है।
, @narendramodi@PMOIndia@myogiadityanath@mlkhattar@MoHUA_India#Metro4GreaterNoidaWest
केंद्र सरकार द्वारा एक बार फिर ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो की डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) को निरस्त कि��� जाने से नाराज निवासियों ने आज सेक्टर-71 चौराहे के समीप नोएडा एक्सटेंशन की ओर जाने वाले अंतिम ��ेट्रो पिलर के पास जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का आयोजन नेफोवा (NEFOWA) द्वारा किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में स्थानीय रेसिडेंट्स ने भाग लिया।
प्रदर्शन के दौरान लोगों ने अनोखे तरीके से अपना विरोध दर्ज कराते हुए मोटी रस्सी से मेट्रो पिलर को खींचकर नोएडा एक्सटेंशन की ओर ले जाने का प्रतीकात्मक प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बार-बार डीपीआर निरस्त होने से क्षेत्र के लाखों निवासियों में भारी निराशा है।
नेफोवा अध्यक्ष @abhishek_nefowa ने बताया कि “ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों के साथ लगातार अन्याय हो रहा है। बार-बार डीपीआर निरस्त करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। लाखों लोगों की रोजमर्रा की परेशानियों को नजरअंदाज किया जा रहा है। हम सरकार से मांग करते हैं कि मेट्रो परियोजना को जल्द से जल्द मंजूरी देकर कार्य शुरू किया जाए।”
प्रदर्शन में शामिल निवासियों ने बताया कि वे रोजाना भीषण ट्रैफिक जाम से जूझते हैं, जबकि क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। पिछले 10 वर्षों से मेट्रो को लेकर केवल वादे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई प्रगति नजर नहीं आ रही।आज के प्रदर्शन में शामिल लोगों ने जमकर नारेबाजी की तथा केंद्र एवं राज्य सरकार से गुहार लगाया कि मेट्रो हमारी आवश्यकता है और इसे अब और ज्यादा विलंब किए बिना क���र्य शुरू होना चाहिए।
आज सभी निवासियों ने एकजुट होकर चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मेट्रो परियोजना को स्वीकृति नहीं दी गई, तथा कार्य शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इसके अलावा 26 अप्रैल को हजारों की संख्या में निवासी दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन करेंगे।
टीम नेफोवा