अयोध्या राम मंदिर में दान और चढ़ावे में कथित गड़बड़ी के मामले को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। पार्टी ने कहा कि जब इस मामले में ट्रस्ट के पदाधिकारियों के इस्तीफे हो चुके हैं, तो भाजपा बताए कि अब जवाबदेही किसकी है। सपा ने आरोप लगाया कि पूरे मामले में पारदर्शिता होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। राम मंदिर दान विवाद को लेकर प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है।
#RamMandir #Ayodhya
अयोध्या राम मंदिर में दान और चढ़ावे से जुड़े विवाद के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यह घटनाक्रम उस समय सामने आया है जब दान गड़बड़ी मामले में 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद जांच तेज हो गई है। दोनों के इस्तीफों के बाद ट्रस्ट की कार्यप्रणाली और आगे की व्यवस्था को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
#Ayodhya #RamMandir
ईरान को लेकर बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी सीनेट ने युद्ध के खिलाफ प्रस्ताव पास कर दिया है। सीनेट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से सैन्य कार्रवाई रोकने की अपील की है। वहीं, संभावित शांति समझौते को लेकर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो UAE पहुंचकर कूटनीतिक प्रयासों में जुटे हैं।
#Iran #DonaldTrump
लखनऊ हादसे के बाद बरेली में बढ़ी सतर्कता!
15 लोगों की मौत के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में है। शहर के मॉल, दुकानों और कमर्शियल बिल्डिंगों में फायर सेफ्टी ऑडिट शुरू कर दिया गया है, ताकि किसी भी संभावित हादसे से पहले खामियों को दूर किया जा सके।अब फोकस सिर्फ जांच पर नहीं, लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर है।
#Bareilly #Lucknow
शिवसेना (UBT) में नए सियासी संकट की चर्चा जोरों पर है। छह सांसदों के अलग होने की खबरों ने पार्टी के भविष्य और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।
#ShivSena#UBT
'King' की वापसी का इंतजार खत्म होने वाला है!
IPL Final में चोटिल होने के बाद Virat Kohli अब तेजी से Recovery कर रहे हैं। England के खिलाफ ODI Series में उनकी वापसी की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे Team India को बड़ा सहारा मिलेगा।
क्या England Series में फिर दिखेगा Virat का जलवा?
#ViratKohli #TeamIndia
NEET विवाद अब अंतरराष्ट्रीय चर्चा का विषय बनता दिख रहा है।
एक विदेशी युवक ने ऐलान किया है कि वह Education Minister के इस्तीफे तक भारत नहीं छोड़ेगा। NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द होने और पेपर लीक के आरोपों के बीच छात्रों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है।
क्या यह मामला सिर्फ एक परीक्षा का है, या देश की शिक्षा व्यवस्था पर भरोसे का भी?
#NEET #Education
NEET-UG री-टेस्ट से जुड़े मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने Telegram को राहत देने से इनकार कर दिया है। अदालत ने 22 जून तक Telegram पर लगाए गए प्रतिबंध को बरकरार रखा है। यह कदम परीक्षा से जुड़े प्रश्नपत्रों और संवेदनशील सामग्री के प्रसार को रोकने के लिए उठाया गया था। Telegram ने इस फैसले को चुनौती दी थी, लेकिन फिलहाल कोर्ट ने प्रतिबंध जारी रखने का फैसला सुनाया है।
#Telegram #NEETUG
खौफनाक साजिश या रंजिश का अंत?
छत्तीसगढ़ के कोरिया में BJP नेता भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह समेत 3 लोगों की SUV को कथित तौर पर ट्रकों के बीच फंसाकर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। Sand Mining विवाद से जुड़ी इस वारदात ने पूरे इलाके को हिला दिया है।
#Chhattisgarh#BJP
भक्ति के नाम पर सबसे बड़ा सवाल?
अयोध्या के राम मंदिर के दानपात्रों से चढ़ावे की कथित चोरी ने सबको चौंका दिया है। शुरुआती अनुमान 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की गड़बड़ी की ओर इशारा कर रहे हैं। नोटों की गिनती से जुड़े करीब 50 कर्मचारी जांच के घेरे में हैं और एजेंसियां मामले की तह तक पहुंचने में जुटी हैं।
#RamMandir #Ayodhya
सोचिए... जिस Play School में माता-पिता अपने बच्चों को सुरक्षित समझकर छोड़ते हैं, वहीं अगर Principal ही उन मासूम बच्चियों पर हाथ उठाए तो?
Jharkhand के एक Play School Principal का बच्चियों को थप्पड़ मारते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो देखने के बाद लोग गुस्से में हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
क्या ऐसे लोगों को बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी दी जानी चाहिए?
#Jharkhand #ChildSafety
Kala Hiran: The Battle for Legacy’ पर बवाल!
Salman Khan की याचिका पर Delhi High Court ने जारी किया नोटिस ,फिल्म की रिलीज रोकने की मांग को लेकर कोर्ट पहुंचा मामला ,अब प्रोड्यूसर्स से HC ने मांगा जवाब, बढ़ी कानूनी हलचल।
#SalmanKhan#KalaHiran
फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत मैक्सिको के मैक्सिको सिटी स्टेडियम में होगी, फीफा वर्ल्ड कप 2026 टूर्नामेंट के मैच अमेरिका के 11 फुटबॉल स्टेडियमों, मैक्सिको के 3 फुटबॉल स्टेडियमों और कनाडा के 2 फुटबॉल स्टेडियमों में खेले जाएंगे, वर्ल्ड कप में आखिरी बार खेलेंगे मेसी-रोनाल्डो-नेमार.
#Ronaldo #Messi
Oman के पास हुए Settebello ship attack में 2 भारतीय crew members की मौत हो गई, जबकि 1 अब भी लापता बताया जा रहा है। घटना के बाद भारत ने कड़ा रुख अपनाते हुए अमेरिका के एक वरिष्ठ राजनयिक को तलब किया और हमले पर अपना विरोध दर्ज कराया। भारत ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
#Oman #India #BreakingNews #WorldNews
रोहित शर्मा एक और ऐतिहासिक Record के बेहद करीब हैं!
अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में उतरते ही रोहित भारत के लिए ODI खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों में नया इतिहास रच सकते हैं। 39 साल की उम्र में भी हिटमैन टीम इंडिया की अगुवाई कर रहे हैं और लगातार नए कीर्तिमान अपने नाम कर रहे हैं।
क्या आपको लगता है कि रोहित शर्मा 2027 वर्ल्ड कप तक खेलेंगे?
#RohitSharma #Hitman
टीम इंडिया का मुल्लांपुर में महाविजय!
Gill और Rahul के शतकों के बाद डेब्यू स्टार मानव सुथार ने अपनी फिरकी से अफगानिस्तान को दोनों पारियों में धराशायी कर दिया। भारत ने यह मुकाबला पारी और 300 रनों के विशाल अंतर से जीतकर इतिहास रच दिया।
#INDvsAFG#TeamIndia#ManavSuthar #ShubmanGill #KLRahul
Pakistan Occupied Kashmir (PoK) में जारी विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया, जिसके बाद हालात काफी तनावपूर्ण हो गए हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई झड़पों में 7 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 3 civilians भी शामिल हैं। वहीं 60 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में security बढ़ा दी गई है और हालात पर नजर रखी जा रही है।
#PoK #PakistanOccupiedKashmir #BreakingNews #WorldNews #Geopolitics
गर्मी से बिगड़ी अभिजीत दीपके की तबीयत - प्रदर्शन के दौरान ही दोपहर करीब 3 बजे गर्मी से बेहाल अभिजीत दीपके की तबीयत बिगड़ने लगी। उन्हें बीच में ही प्रदर्शन छोड़कर जाना पड़ा। लोगों ने उन्हें पकड़कर कार में बैठाया। इसके बाद वे जंतर मंतर से निकल गए और प्रदर्शन खत्म हो गया।
#CockroachJantaParty #AbhijeetDipke #JantarMantar #ViralNews #DelhiNews #Trending #Politics #SocialMedia