भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रद्धेय के. जना कृष्णमूर्ति जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि!
राष्ट्रसेवा, संगठन के विस्तार और वैचारिक प्रतिबद्धता को समर्पित उनका जीवन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। दक्षिण भारत में भाजपा के संगठन को सुदृढ़ बनाने तथा कार्यकर्ताओं के निर्माण में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
उनके आदर्श और राष्ट्रनिष्ठ विचार सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।
प्रेम, भक्ति और करुणा की स्वरूपा, वृषभानुनंदिनी श्री राधारानी जी के पावन अवतरण दिवस ‘राधाष्टमी’ की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ!
श्री राधारानी जी की कृपा से प्रत्येक हृदय में प्रेम, भक्ति, श्रद्धा और शांति का वास हो तथा जीवन सुख एवं मंगल से परिपूर्ण हो, यही प्रार्थना है।
राधे-राधे!
जय श्री राधे!
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ!
राष्ट्रसेवा के प्रति आपका समर्पण, अनुशासन और ‘विकसित भारत’ का संकल्प देशवासियों में नई ऊर्जा और विश्वास का संचार करता है। आपके नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर अपनी सामर्थ्य और आत्मविश्वास के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्रसेवा के लिए असीम ऊर्जा प्रदान करें।
#HappyBdayPMModi #NarendraModi
दरअसल संविधान से मिली जिस #धार्मिक_स्वतंत्रता की बात बैरिस्टर मौलाना @asadowaisi हर कहीं कर रहे हैं, वह आजादी यह है। जिसका हवाला बड़े और सर्टिफाइड मौलाना दे रहे हैं।
अंतर सिर्फ एक है, बैरिस्टर मौलाना को शरिया की आजादी संविधान से चाहिए। और सर्टिफाइड मौलाना को कुरान से।
@JamiatUlama_in
#UCC
Lovely catching up with President Prabowo Subianto on the sidelines of the BRICS Delhi Summit. His warmth, positivity and spirit of optimism are always endearing.
India and Indonesia will keep strengthening their partnership across a wide range of sectors.
Sangat menyenangkan bisa berbincang kembali dengan Presiden Prabowo Subianto di sela-sela KTT BRICS Delhi. Kehangatan, positivitas, dan semangat optimisme beliau selalu berkesan.
India dan Indonesia akan terus memperkuat kemitraan di berbagai sektor.
@prabowo
दिल्ली में ‘टाटा बाय-बाय’!🚨
छह दशकों से दिल्ली की बेहद महंगी जमीन पर Ford Foundation का दफ्तर था। दफ्तर का पता: 55, लोधी एस्टेट, नई दिल्ली।
लीज़ समाप्त हुई तो केंद्र सरकार ने साफ संदेश दिया: अब यह जगह भारत की प्राथमिकताओं के लिए है।
अब यही परिसर International Big Cat Alliance (IBCA) और Global Biofuels Alliance (GBA) के काम आएगा। 🇮🇳
जिन्हें लगता था कि दिल्ली में उनकी जड़ें बहुत गहरी हैं, उन्हें अब पता चल रहा है कि भारत में अंतिम निर्णय भारत का ही होता है।
सवाल सिर्फ Ford Foundation का नहीं है...
दुनिया में कितने देश इतने आत्मविश्वास से कह सकते हैं:
“राष्ट्रीय हित पहले, बाकी सब बाद में”? 🔥🇮🇳
नया भारत किसी के प्रभाव में नहीं,
अपनी शर्तों पर फैसले करता है।
वंदे मातरम् 🇮🇳
आज नीब करौरी बाबा की पुण्यतिथि थी, इसी दिन 'हनुमान अंश' फ़िल्म ₹175 करोड़ की कमाई के पास भी पहुँच गई। महाराज जी की पुण्यतिथि पर उनके चमत्कारों से इतर भी बात होनी चाहिए।
उन्होंने मनुष्य को मन, वचन और कर्म - तीनों में सत्यनिष्ठ रहने को कहा। कर्म करने को कहा, लेकिन फल से आसक्ति के वो विरुद्ध थे। वो आसक्ति और अहंकार को ईश्वर से साक्षात्कार में बाधा मानते थे। वो संपूर्ण सृष्टि में ईश्वर को देखते थे, किसी एक जगह नहीं। उन्होंने मन को ईश्वर में स्थित करने जीवमात्र की सेवा का सन्देश दिया, ताकि सेवा आध्यात्मिक रहे।
विमर्श केवल ट्रेन रोकने या मुँह में सरसों उगा देने तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। माना कि उन्होंने जो सन्देश दिए उनमें रस नहीं है, लेकिन असली बात वही है। वही है, जो है। नीब करौरी बाबा का दर्शन अद्वैत, भक्ति और कर्मयोग तीनों का मिश्रण है। उन्होंने संन्यासी बनने को नहीं कहा, समाज में रहकर अपनी दृष्टि बदलने को कहा। जटिल ध्यान पद्धतियों और कर्मकांड की जगह ईश्वर का स्मरण और जीव-सेवा को ध्येय बनाने को कहा। उन्होंने जीवन को आध्यात्मिक और सांसारिक कार्यों में बाँटने की बजाय कर्म करते हुए ईश्वर का स्मरण करने को कहा।
अफ़सोस यह कि नीब करौरी बाबा को स्टीव जॉब्स और मार्क जुकरबर्ग के इर्दगिर्द ही समेट दिया गया। साधारण मानवों के लिए उनकी शिक्षाएँ कितनी वास्तविक हैं, इसपर बहुत चर्चा नहीं हुई। आत्मज्ञान और ईश्वर को जानने के लिए कई लोग उनके पास आए, सबको उन्होंने सेवा के मार्ग पर भेज दिया।
पहाड़ और नदी वाले बैकग्राउंड के इर्दगिर्द बसे कैंची धाम की तस्वीरें बहुत कुछ ढँक लेती हैं इस सोशल मीडिया के युग में। कोई इसपर चर्चा करता नहीं दीखता कि महाराज जी हृदय की तुलना ऐसे दर्पण से करते हैं जिसे क्रोध जैसी अशुद्धियों से धीरे-धीरे साफ करना पड़ता है। वो सबसे प्रेम करने को कहते थे, भले ही प्रथम दृष्टि में ये एक सतही पंक्ति लगे लेकिन उन्होंने इसका भी मर्म समझाया। साँप भले डसे नहीं, उसे फुफकारने से मना नहीं किया। अन्याय के सामने निष्क्रिय होने को नहीं कहा उन्होंने।
जो बाबा के विरोधी हैं, वो भी जान लें कि उन्होंने अन्धविश्वास की जगह हमेशा विचार और परीक्षण को मान्यता दी। मनन व विवेक को प्राथमिकता दी। जाँच और अनुभव को ऊपर रखा। उन्होंने व्यवस्थित दर्शन की जगह छोटी-छोटी व्यावहारिक बातें कहीं। कभी नहीं कहा कि सांसारिक ज़िम्मेदारियों से भागो, रोज़ का अपना काम करते रहो। साथ में सुमिरन और सेवा।
सेवा को ही साधना के रूप में प्रस्तुत करने वाले नीब करौरी बाबा को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, नमन!
माँ भारती के अनन्य उपासक, राष्ट्रसेवा के प्रति पूर्णतः समर्पित, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक परम पूज्य डॉ. मोहन भागवत जी, आपको जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं!
राष्ट्र की एकता, अखंडता, सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक उत्थान के लिए समर्पित आपका जीवन लाखों स्वयंसेवकों के लिए प्रेरणा और मार्गदर्शन का सतत स्रोत है।
मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।
@DrMohanBhagwat
धन्य हैं वो पिता( शत् शत् नमन)
आज विदिशा जिले के बल्लाखेड़ी पहुंचकर आदरणीय श्री राजमोहन जी भाईसाहब के पूज्य पिताश्री स्व. श्री विशाल सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें, यही प्रार्थना है।