Official Handle of Information & Public Relations Department of Uttar Pradesh Government. सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार का आधिकारिक अकाउंट
A Step Towards Smarter Urban Mobility in Lucknow!
An integrated bus terminal is proposed at Vrindavan Yojana following the UP Cabinet decision on 9 October 2026. The project will support 300 additional e-buses and improve passenger facilities.
Fair Prices, Timely Payments for UP Farmers!
Uttar Pradesh's procurement policy for the Kharif Marketing Season 2026–27 targets the procurement of 2.85 lakh MT of maize, bajra and jowar through 455 centres, with increased MSPs for bajra and hybrid jowar.
उत्तर प्रदेश के 18 शहरों में 1,725 वातानुकूलित (AC) इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से नगरीय परिवहन व्यवस्था का विस्तार होगा। GCC मॉडल पर संचालित होने वाली ये बसें स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने और यात्रियों के लिए आवागमन को अधिक सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं।
किसानों के लिए उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और कालाबाजारी पर प्रभावी रोक लगाई जाए। कोई भी सहकारी समिति उर्वरक के अभाव में स्टॉक विहीन न रहे। जिलाधिकारी स्थानीय आवश्यकता के अनुरूप उर्वरक आवंटन के लिए कृषि विभाग को समय से सूचित करें।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
अतिवृष्टि से प्रभावित लोगों को नियमानुसार राहत उपलब्ध कराने में तत्परता बरती जाए। 48 घंटों के भीतर वर्षा से हुए नुकसान और राहत वितरण की पूरी जानकारी राहत आयुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों के आवास पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं, उन्हें मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया जाए। मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को न्यूनतम करने के लिए भी प्रभावी कदम उठाए जाएं।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
शासन-प्रशासन के अधिकारी आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहें और उनके समयबद्ध समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। वरिष्ठ अधिकारी स्वयं क्षेत्र में जाकर जनता से सीधा संवाद करें और उनकी समस्याओं के समाधान की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करें। शिकायत लेकर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को अधिकतम 24 घंटे के अंदर संतोषजनक जवाब मिलना चाहिए। जनपद स्तर के साथ शासन स्तर पर भी जनशिकायतों के निस्तारण की नियमित समीक्षा की जाए।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को वित्तीय वर्ष 2026-27 में दीपावली एवं होली के अवसर पर दो निःशुल्क LPG सिलेंडर रिफिल उपलब्ध कराए जाएंगे। यह पहल त्योहारों के अवसर पर पात्र परिवारों को आर्थिक राहत प्रदान करेगी।
डबल इंजन सरकार के प्रयासों से बेटियों के लिए प्रगति और सशक्तीकरण के नए द्वार खुल रहे हैं। विभिन्न क्षेत्रों में प्रोत्साहन और सरकारी योजनाओं के लाभ से बेटियां अपनी प्रतिभा को निखार रही हैं, सपनों को साकार कर रही हैं और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ने जनपद सहारनपुर के देवबंद में हुए सड़क हादसे में हुई जनहानि पर शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को मृतकों के परिजनों से संवाद कर उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराने तथा घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री जी ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में अयोध्या में स्वास्थ्य सेवाओं का अभूतपूर्व विस्तार हो रहा है। रामपथ पर ₹163.71 करोड़ की लागत से 7 मंजिला, 300 बेड क्षमता वाले अत्याधुनिक चिकित्सालय का निर्माण तेज़ी से जारी है, जिसे अगस्त 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है।
आईसीयू, ऑपरेशन थिएटर, रेडियोलॉजी और नवजात शिशुओं की विशेष देखभाल जैसी विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस यह अस्पताल स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ देश-दुनिया से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सुलभ व उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के प्रभावी नेतृत्व में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की लाभार्थी महिलाओं को वित्तीय वर्ष 2026-27 में दो चरणों में निःशुल्क एलपीजी सिलेंडर रिफिल उपलब्ध कराए जाएंगे।
वहीं, प्रदेश की 3.80 लाख से अधिक आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों एवं सहायिकाओं को प्रतिवर्ष दो के स्थान पर तीन साड़ियां प्रदान की जाएंगी।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के प्रभावी नेतृत्व में युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए मंत्रिपरिषद ने 75 जनपदों को 9 कौशल प्रशिक्षण जोन में विभाजित करने की योजना को मंजूरी दी है।
इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत 3 वर्षों में ₹1,725 करोड़ खर्च कर युवाओं को तकनीकी, गैर-तकनीकी, आईटी, इंजीनियरिंग एवं विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
बलरामपुर की नई पहचान बनाएं
उत्तर प्रदेश की शान बढ़ाएं...
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में आस्था, संस्कृति और विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य निरंतर जारी है। प्रदेश सरकार ऐतिहासिक एवं धार्मिक विरासत को संरक्षित करते हुए जनसुविधाओं के विस्तार और समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
इसी क्रम में मां पाटेश्वरी की पावन धरा बलरामपुर में ₹803 करोड़ से अधिक की लागत वाली 78 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा। साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक एवं प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। इन विकास परियोजनाओं से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, विकास कार्यों को गति देने और जनसामान्य के जीवन को अधिक सुविधाजनक बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।
प्रदेश सरकार धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के साथ आधुनिक विकास को गति प्रदान कर रही है। यह पहल बलरामपुर को विकास की नई पहचान देने के साथ ही क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और जनकल्याणकारी संकल्पों को और सशक्त करेगी।
📌 कार्यक्रम विवरण
🗓️ दिनांक: 10 अक्टूबर, 2026
🕙 समय: अपराह्न 2:30 बजे
📍 स्थान: ग्राम-बिलरिया, विकास खंड-रेहरा बाजार, उतरौला, बलरामपुर
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में सचिवालय प्रशासन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन और Axis Bank के मध्य हुए MoU के तहत राज्य कर्मचारियों को विशेष सैलरी अकाउंट के साथ अतिरिक्त सुरक्षा एवं कल्याणकारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
इसके अंतर्गत पात्र कर्मचारियों को ₹1 करोड़ तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर, मात्र ₹7 प्रतिदिन के प्रीमियम पर ₹30 लाख तक का अतिरिक्त स्वास्थ्य बीमा कवर, आश्रित बच्चों की शिक्षा के लिए ₹8 लाख तक की सहायता और ₹10 लाख का सावधि जीवन बीमा कवर मिलेगा।
राज्य कर्मचारियों और उनके परिवारों को सुरक्षा, स्वास्थ्य संरक्षण और आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु @UPGovt प्रतिबद्ध है।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के राष्ट्र निर्माण में योगदान और दूरदर्शी नेतृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम बदलकर ‘नरेन्द्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ करने का निर्णय लिया गया है।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में लखनऊ स्थित ‘नौसेना शौर्य संग्रहालय’ परियोजना के फेज-3 के विकास के लिए पर्यटन विभाग को लगभग 6.761 एकड़ भूमि ₹1 लाख की टोकन राशि पर उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में उत्तर प्रदेश AI मिशन की स्थापना, क्रियान्वयन एवं संचालन के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में राजकीय आयुर्वेदिक, यूनानी एवं होम्योपैथी चिकित्सा संस्थानों में इंटर्नशिप करने वाले पात्र विद्यार्थियों का मासिक इंटर्नशिप भत्ता ₹7,500 से बढ़ाकर ₹15,000 करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में लखनऊ की वृंदावन योजना के पी-4 पार्किंग क्षेत्र में एकीकृत सिटी बस टर्मिनल एवं वाणिज्यिक सुविधाओं के विकास के लिए PPP मॉडल पर परियोजना विकसित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई।