सिकंदरा विधानसभा के लोगों के बीच रहकर, गाँव-गाँव जाकर अपने बुज़ुर्गों का आशीर्वाद लेना, माताओं-बहनों की भावनाओं को समझना और युवा साथियों की उम्मीदों को सुनना मेरे लिए केवल जनसंपर्क नहीं, बल्कि अपने परिवार से मिलने जैसा आत्मीय अनुभव है।
#deekshayadav#ekummeed#kanpurdehat
दिनांक 03 जून 2026 को ग्राम हरपुरा, ब्लॉक सन्दलपुर, सिकंदरा विधानसभा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में उपस्थित होकर श्रद्धापूर्वक कथा सुनी तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण हेतु प्रभु से मंगलकामना की।
#deekshayadav#kanpurdehat
दिनांक 2 जून 2026 को प्राचीन हनुमान मंदिर, जेनपुर में आयोजित 501 सामूहिक सुंदरकांड पाठ के दिव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन को विभिन्न समाचार पत्रों एवं मीडिया संस्थानों द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने पर सभी मीडिया बंधुओं का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ।
#deekshayadav#media
सिकंदरा की खुशहाली, समृद्धि और जन-जन के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ 501 सुंदरकांड पाठ में प्रभु श्रीराम और बजरंगबली से जनसेवा की शक्ति, निष्ठा और समर्पण का आशीर्वाद मांगा। 🙏🚩
आप सभी का स्नेह और विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है। ❤️
- सिकंदरा की बेटी, दीक्षा यादव
जय सीता राम
आज हनुमान जी एवं प्रभु श्रीराम के चरणों में उपस्थित होकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की प्रार्थना की।
प्रभु का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे।
जय श्री राम🙏
#sikandra#Kanpurdehat#deekshayadav
26 मई को जेनपुर के प्राचीन हनुमान मंदिर तालाब में चलाया गया सफाई अभियान केवल गंदगी हटाने का प्रयास नहीं था, बल्कि अपनी धरोहर, पर्यावरण और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संकल्प था।
मैं सभी सहयोगियों और क्षेत्रवासियों का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ।
#deekshayadav
2 जून
501 सामूहिक सुंदरकांड पाठ में सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र की सभी माताओं, बहनों, बुज़ुर्गों एवं युवा साथियों से स्नेहपूर्ण आग्रह है कि अवश्य पधारें।
📍 प्राचीन हनुमान मंदिर, जेनपुर
🕒 दोपहर 3 बजे
आइए, मिलकर सिकंदरा को राममय बनाएं।
जय श्री राम 🚩
2 जून को दोपहर 3 बजे प्राचीन हनुमान मंदिर, जैनपुर, राजपुर, कानपुर देहात में आयोजित 501 सामूहिक सुंदरकांड पाठ में आप सभी श्रद्धालुओं से सादर सहभागिता का आग्रह है। आइए, सामूहिक भक्ति और आस्था के इस पुण्य आयोजन का हिस्सा बनें। 🚩 जय श्रीराम।
#501_सामूहिक_सुंदरकांड#deekshayadav
30 मई को सिकंदरा विधानसभा अंतर्गत SL पब्लिक स्कूल, मुर्रा महोई में सूर्या फाउंडेशन द्वारा आयोजित ग्रामीण व्यक्तित्व विकास शिविर के समापन समारोह में बच्चों को सम्मानित करने का अवसर मिला। बच्चों को सही मंच और प्रोत्साहन मिले, यही मजबूत समाज की नींव है।
#deekshayadav
सेवा, न्याय और जनकल्याण की प्रेरणा स्वरूप लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन।
#ekummeed#deekshayadav#sikandravidhansabha
2 जून…
सिकंदरा बनेगा राममय 🚩
मैं आप सभी से आग्रह करती हूँ कि
501 सामूहिक सुंदरकांड में शामिल होकर
भक्ति, संस्कार और अपनेपन के इस पावन क्षण का हिस्सा बनें।
जय सियाराम 🙏
#501_सामूहिक_सुंदरकांड#सिकंदरा#deekshayadav#ekummeed
जहाँ थी गंदगी की परत…
वहाँ अब स्वच्छता की लहर है।
सिकंदरा विधानसभा मे यह बदलाव किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि जागरूक समाज और सामूहिक प्रयास की ताकत का है।
#ekummeed#deekshayadav
भक्ति तब और दिव्य हो जाती है, जब सैकड़ों स्वर एक साथ प्रभु श्रीराम के चरणों में समर्पित हों।
2 जून को सिकंदरा केवल एक स्थान नहीं, बल्कि श्रद्धा, आस्था और सामूहिक भक्ति का स्वर बनेगा।
आप सभी सादर आमंत्रित हैं आइए, 501 सामूहिक सुंदरकांड का हिस्सा बनें।
॥ जय सियाराम ॥
🚩 501 सामूहिक सुंदरकांड 🚩
2 जून 2026 | दोपहर 3 बजे
📍 प्राचीन हनुमान मंदिर, जैनपुर, राजपुर, कानपुर देहात
आप सभी श्रद्धालुओं से विनम्र आग्रह है कि अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कर इस आध्यात्मिक महासंगम का हिस्सा बनें। 🙏
#501सुंदरकांड#सिकंदरा#जयबजरंगबली
सेवा मंच से नहीं, भावना से होती है।
सिकंदरा विधानसभा में राहगीरों के लिए शरबत वितरण का यह प्रयास मेरे लिए केवल आयोजन नहीं, बल्कि समाज के प्रति मेरा कर्तव्य निभाने का एक विनम्र माध्यम ह
#शरबत_वितरण#एकउम्मीद#deekshayadav
सिकंदरा में पहली बार 501 स्वर एक साथ गूंजेंगे।
सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सिकंदरा की आस्था, भक्ति और एकता की नई गूंज बनने जा रही है।
2 जून को आयोजित 501 सामूहिक सुंदरकांड में आइए, हम सभी मिलकर प्रभु श्रीराम एवं बजरंगबली की आराधना करें और भक्ति के इस पावन संगम का हिस्सा बनेंl
जब एक बेटी सपने देखती है, तो आने वाली पीढ़ियाँ मजबूत होती हैं। मेरा विश्वास है कि सिकंदरा विधानसभा की हर बेटी को शिक्षा, सम्मान और आगे बढ़ने का पूरा अवसर मिलना चाहिए। क्योंकि आज की बेटियां ही कल का नेतृत्व करेंगी ।
#deekshayadav#ekummeed#sikandravidhansabha
ममता का स्पर्श,
विश्वास का रिश्ता…
जब क्षेत्र की माताएं और बुजुर्ग अपना दर्द, अपनी बात और अपना आशीर्वाद साझा करते हैं, तब एहसास होता है कि जनसेवा केवल जिम्मेदारी नहीं… दिल से जुड़ा रिश्ता है।
मैं हमेशा मानती हूँ कि सुनना ही सेवा की पहली सीढ़ी है।
#ekummeed#deskshayadav