आज विवेकानंद सभागार में विभिन्न उद्योग प्रतिनिधियों के साथ सीएसआर फंड के जन कल्याणकारी उपयोग हेतु सम्बंधित विभागों के साथ समन्वय पर विचार विमर्श किया गया तथा सम्बंधित को सम्यक कार्य योजना बनाने के निर्देश दिये गए।
@CMOfficeUP@InfoDeptUP@UPGovt
आज कलेक्ट्रेट कक्ष में जन सुनवाई के दौरान कुल 96 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनके त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
@CMOfficeUP@InfoDeptUP@UPGovt
मा0 विधायक बिलग्राम-मल्लावां श्री आशीष सिंह आशू की गरिमामयी उपस्थिति में बिलग्राम तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारियों के साथ आमजन की शिकायतों को सुना तथा उनके त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया।
@CMOfficeUP
आज बिलग्राम तहसील के विभिन्न बाढ़ प्रभावित ग्रामों में माननीय विधायक श्री आशीष सिंह आशू द्वारा बाढ़ प्रभावितों को राहत किट का वितरित किया गया।
@CMOfficeUP@InfoDeptUP@UPGovt
विभाजन विभीषिका दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ अंबेडकर पार्क से गांधी भवन तक कैंडल मार्च निकाला गया तथा प्रदर्शनी के अवलोकन के साथ विभाजन विभीषिका से प्रभावित परिवारों के सदस्यों को सम्मानित किया गया।
@CMOfficeUP@InfoDeptUP
आज कलेक्ट्रेट कक्ष में कृषि विभाग एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों को जनपद में यूरिया, डीएपी व एनपीके की उपलब्धता व न्यायपूर्ण वितरण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।
@CMOfficeUP@InfoDeptUP@UPGovt
आज अपर जिलाधिकारी विरा प्रियंका सिंह ने सम्बंधित अधिकारियों के साथ तहसील बिलग्राम के बाढ़ प्रभावित इसरापुर ग्राम का भ्रमण किया। स्थानीय लोगों से संवाद किया तथा बाढ़ शरणालय, राहत किट वितरण, चिकित्सा आदि की व्यवस्थाओं को निर्बाध रखने के निर्देश दिये।
@CMOfficeUP@InfoDeptUP
आज कलेक्ट्रेट कक्ष में जन सुनवाई के दौरान प्राप्त 54 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनके त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
@CMOfficeUP@InfoDeptUP@UPGovt
आज बेहटा चाँद ग्राम में सम्बंधित अधिकारियों के साथ एक विक्रीत भूखण्ड के भूलेख पत्र का स्थालीय निरीक्षण किया गया तथा पैमाइश के परिणामों व भौतिक स्थिति का भूलेख पत्र के तथ्यों से मिलान किया गया।
@CMOfficeUP@InfoDeptUP@UPGovt
कलेक्ट्रेट कक्ष में संबंधित अधिकारियों के साथ 11 जुलाई से 30 जुलाई के मध्य प्राप्त स्टार संदर्भों की समीक्षा की गई तथा समय व निस्तारण गुणवत्ता के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।
@CMOfficeUP@InfoDeptUP@UPGovt
आज सदर तहसील के अंतर्गत साधन सहकारी समिति लिमिटेड, बावन जाकर उर्वरक वितरण का निरीक्षण कर स्टॉक व वितरण रजिस्टर की जाँच की तथा सम्बंधित को उर्वरक की उपलब्धता तथा निर्बाध व न्यायपूर्ण वितरण के निर्देश दिए।
@CMOfficeUP@InfoDeptUP@UPGovt
आज कलेक्ट्रेट कक्ष में जन सुनवाई के दौरान प्राप्त 75 शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिये गए।
@CMOfficeUP@InfoDeptUP@UPGovt
आज विवेकानंद सभागार में ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गयी तथा शासन की मंशानुरूप योजनाओं के निर्बाध क्रियान्वयन के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
@CMOfficeUP@InfoDeptUP@UPGovt
हर घर तिरंगा अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत शाहजहांपुर रोड स्थित स्टेटस क्लब में भव्य तिरंगा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा अपने उत्पादों व योजनाओं पर आधारित स्टाल लगाए गए। बच्चों व स्थानीय कलाकारों में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।
आज अपर जिलाधिकारी विरा प्रियंका सिंह ने उप जिलाधिकारी बिलग्राम के साथ बिलग्राम तहसील के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण कर प्रभावितों का हाल जाना तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
@InfoDeptUP@CMOfficeUP@UPGovt
आज अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी ने उप जिलाधिकारी मयंक कुंडू के साथ सवायजपुर तहसील के अलीशेर पुरवा गाँव में बाढ़ से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया तथा सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
@CMOfficeUP@InfoDeptUP@UPGovt