"बदलत्या भारताचं गौरव पर्व!"
भारत १२ वर्षांत नवतेजाने झळाळत, ऊर्जेने सळसळत, नित्य नवी विश्वझेप घेऊ लागला आहे. जागतिक व्यासपीठावर प्रभावी भूमिका बजावणारे राष्ट्र म्हणून पुढे आला आहे.
२०१४ ते २०२६ एका तपाचा प्रवास देशासाठी बदल घडवणारा! मोदीपर्व हे देशाच्या इतिहासात ठसा उमटवणारं, नवी दिशा देणारं विकासपर्व कसं ते समजून घेण्यासाठी आजच्या #लोकसत्ता दैनिकातील खास लेख #नक्कीवाचा
@narendramodi@NitinNabin@AmitShah@blsanthosh
140 करोड़ से अधिक भारतीयों के अटूट विश्वास, स्नेह और समर्थन के बल पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय 12 वर्षों तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने का गौरव प्राप्त करना लोकतांत्रिक भारत के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने विश्वास, विकास और जनकल्याण को समर्पित अपने 12 वर्ष पूर्ण किए हैं।
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री @NitinNabin जी द्वारा लिखा गया यह लेख अवश्य पढ़ें...
लोकतंत्र में नियमों से ऊपर कोई भी नहीं है।
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सुश्री मीनाक्षी नटराजन द्वारा नामांकन पत्र में लंबित आपराधिक प्रकरणों की जानकारी छिपाना लोकतंत्र के नियमों का स्पष्ट रूप से अनादर करना है।
#bjp#bjp
धार स्थित ऐतिहासिक भोजशाला को लेकर माननीय उच्च न्यायालय का निर्णय भारतीय संस्कृति, आस्था और हमारी गौरवशाली विरासत के सम्मान को नई मजबूती प्रदान करने वाला है।
मां वाग्देवी की आराधना स्थली के रूप में भोजशाला की मान्यता एवं इसे संरक्षित स्मारक के रूप में संरक्षण मिलना करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान है।
यह निर्णय श्रद्धालुओं के अधिकारों को सशक्त करेगा तथा भोजशाला की गरिमा को और मजबूती देगा। मां वाग्देवी की प्रतिमा को भारत वापस लाने संबंधी निर्देश भी स्वागतयोग्य हैं।
हम सभी को न्यायालय के निर्णय का सम्मान करते हुए सामाजिक समरसता, सौहार्द और सांस्कृतिक गौरव को आगे बढ़ाना है।
जय मां वाग्देवी 🙏
माननीय उच्च न्यायालय द्वारा धार की ऐतिहासिक भोजशाला को संरक्षित स्मारक एवं मां वाग्देवी की आराधना स्थली मानते हुए दिया गया निर्णय हमारी सांस्कृतिक विरासत, आस्था और इतिहास के सम्मान का महत्वपूर्ण क्षण है।
ASI के संरक्षण एवं प्रबंधन में भोजशाला की गरिमा और अधिक सुदृढ़ होगी तथा श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना का अधिकार सुनिश्चित होगा।
मां वाग्देवी की प्रतिमा को UK से भारत वापस लाने के संबंध में केंद्र सरकार को विचार करने का निर्देश स्वागतयोग्य है। इस दिशा में राज्य सरकार भी आवश्यक प्रयास करेगी।
हमारी संस्कृति सदैव ‘सर्वधर्म समभाव’, सामाजिक समरसता और भाईचारे की वाहक रही है। हम न्यायालय के निर्णय का पूर्ण सम्मान करते हैं और प्रदेश में सौहार्द, सांस्कृतिक गौरव एवं सामाजिक सद्भाव को और अधिक सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
माननीय न्यायालय का यह निर्णय स्वागतयोग्य है। राज्य सरकार इसके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने में पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी।
आज भोपाल में भारतीय जनता पार्टी, मध्यप्रदेश के कर्तव्यनिष्ठ एवं प्रेरक प्रदेशाध्यक्ष आदरणीय श्री हेमंत खण्डेलवाल जी से सौजन्य भेंट कर उनका हृदयपूर्वक आभार व्यक्त किया।
आपके आशीर्वाद और प्रेरणा से संगठन सेवा हेतु नवीन ऊर्जा के साथ निरंतर कार्य करने के लिए कृतसंकल्पित हूं।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं एवं राज्यसभा सांसद श्री @sudhanshutrivediofficial जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
बाबा महाकाल से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।
#bjp
इंदौर लोकसभा के लोकप्रिय सांसद श्री @iShankarLalwani जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
बाबा महाकाल से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।
नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंगार जी ने कांग्रेस की सरकार के समय कहा था कि ‘ श्री दिग्विजय सिंह जी शराब-रेत माफिया के एजेंट हैं’, ‘सरकार को ब्लैकमेल करते हैं’... और अब उन्हीं से मुलाक़ात!
कांग्रेस भी कमाल है—जहाँ व्यक्तिगत लाभ के लिए पुराने आरोप चाय में शक्कर की तरह घोल दिए जाते हैं।
लगता है पटवारी जी को साइड में बिठाने वाली सियासी खिचड़ी अब तेज़ आंच पर पक रही है!🔥
#ये_रिश्ता_क्या_कह_लाता_है
जब 26/11 में निर्दोष मासूमों का बेरहमी से नरसंहार हुआ, तब तत्कालीन गृहमंत्री चिदंबरम जी खुद मानते हैं कि UPA सरकार नाकाम रही - अमेरिका और अंतरराष्ट्रीय दबाव में संप्रग सैन्य प्रतिशोध तक नहीं कर पाई।
यह हमारे सैनिकों और नागरिकों के साथ साफ़-सीधी गद्दारी है।
जहाँ कांग्रेस दबाव में कमजोर पड़ी, मोदी जी के नेतृत्व में नया भारत आतंक के घर में घुसकर जवाब देता है - यही है फर्क!
आज भोपाल में फ्री प्रेस समूह के गौरवशाली 42 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में सहभागिता करने का अवसर प्राप्त हुआ।
इस समारोह में मध्यप्रदेश के विभिन्न नगर निगमों के महापौरों तथा भोपाल नगर निगम के पार्षदों को उनके सराहनीय योगदान हेतु सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मा. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल जी, प्रदेश शासन के वरिष्ठ मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय जी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
फ्री प्रेस परिवार का यह आयोजन केवल एक सम्मान समारोह ही नहीं, बल्कि नगर विकास और जनसेवा के क्षेत्र में हो रहे सकारात्मक प्रयासों की प्रेरणादायी अभिव्यक्ति भी है।
इस उत्कृष्ट आयोजन हेतु श्री अभिषेक करनानी जी, श्री नितेंद्र शर्मा जी एवं संपूर्ण फ्री प्रेस परिवार को हार्दिक बधाई व बहुत-बहुत साधुवाद।
प्रधान सेवक मोदी जी के जन्मदिन पर – समावेशी विकास और सेवा की प्रेरक गाथा
बुधवार यानी कल (17 सितंबर) को भारत गर्व से अपने प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन मनाएगा। यह केवल एक जन्मदिन नहीं, बल्कि उन सिद्धांतों, संकल्पों और कार्यों का उत्सव है जिन्होंने भारत को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। गुजरात के वडनगर में एक साधारण परिवार से निकलकर देश की सेवा में अपना समर्पण देने वाले मोदी जी ने यह सिद्ध कर दिया कि राजनीति सत्ता का साधन नहीं, सेवा का माध्यम है। जहाँ कई दलों और नेताओं की राजनीति केवल अपने परिवार और स्वार्थ तक सीमित रही, वहीं मोदी जी ने भारत की हर गरीब, हर किसान, हर महिला, हर युवा को अपना परिवार मानकर सेवा का मार्ग चुना और उसका निर्वहन पूरे समर्पण के साथ किया।
प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत का कल्याण मॉडल “अंत्योदय” की भावना पर आधारित है—सबसे अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाना। पिछले ग्यारह वर्षों में हर प्रमुख योजना का लक्ष्य 100% लाभार्थियों तक पहुँचना रहा है। करोड़ों परिवारों को पहली बार नल से जल, बिजली, शौचालय, घर, स्वास्थ्य सेवाएँ, स्वच्छ ईंधन, बीमा और डिजिटल सुविधाएँ मिलीं। यही समावेशी दृष्टिकोण परिणाम भी दे रहा है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने भारत में अत्यधिक गरीबी समाप्त करने के लिए मोदी सरकार की प्रशंसा की, जबकि संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) ने बहुआयामी गरीबी सूचकांक में भारत की अभूतपूर्व प्रगति को स्वीकार किया।
आइए, हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को उनके उज्ज्वल भविष्य, स्वस्थ जीवन और निरंतर सेवा के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दें। उनकी नेतृत्व क्षमता, राष्ट्र प्रेम और सेवा भावना से प्रेरित होकर हम भी भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएँ।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के जन्मदिन पर मेरा यह विशेष आलेख जरूर पढ़ें। धन्यवाद..
@JPNadda@AmitShah@blsanthosh
भारतीय जनता पार्टी के आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष श्री @Hkhandelwal1964 जी से आदरणीय प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री @Ashish_HG जी के साथ प्रदेश भाजपा कार्यालय पर भेंट की।
आज नई दिल्ली में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी से शिष्टाचार भेंट कर मार्गदर्शन प्राप्त किया।
आदरणीय प्रधानमंत्री जी से की गई प्रत्येक भेंट नई ऊर्जा एवं प्रेरणा का संचार करती है। इस अवसर पर उन्हें मध्यप्रदेश पधारने का निमंत्रण भी दिया।
राज्यसभा सांसद एवं @BJP4MP की प्रदेश महामंत्री सुश्री @KavitaPatidar_ जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं ।
बाबा महाकाल एवं भगवान श्री हरि विष्णु से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता @SudhanshuTrived जी ने आपातकाल के काले अध्याय पर अपनी तार्किकता और तथ्यों से इंदौर में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित किया।
#bjp#BJPMP#latepost