PM मोदी के स्वतंत्रता दिवस भाषण पर सचिन पायलट जी ने कहा,
"आप सभी जानते हैं कि मनमोहन सरकार के समय ही महिला आरक्षण बिल पास हो गया था, लेकिन इसे अब तक लागू क्यों नहीं किया गया? महिला आरक्षण के नाम पर आप एक गैर-कानूनी परिसीमन बिल लाना चाहते हैं...
हम इसके खिलाफ हैं।
महिला आरक्षण तो बहुत पहले ही पास हो चुका है। पूरा विपक्ष और देश उस परिसीमन के खिलाफ है जिसे वे थोपने की कोशिश कर रहे हैं।"
#IndependenceDay2026)
@SachinPilot
तिरंगा फहराने का दिन था, लेकिन संभल में एक मासूम की अर्थी उठ गई।
स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान स्कूल का छज्जा गिरने से 8 साल के मासूम की मौत और दो बच्चों का घायल होना बेहद दर्दनाक और शर्मनाक है।
भाजपा सरकार की प्राथमिकता अगर सिर्फ़ प्रचार, आयोजन और दिखावा है, तो बच्चों की सुरक्षा कौन सुनिश्चित करेगा?
जर्जर स्कूल, बदहाल व्यवस्थाएं और सुरक्षा के प्रति लापरवाही—ये भाजपा की शिक्षा नीति की असल तस्वीर है।
बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा प्राथमिकता होनी चाहिए, प्रचार नहीं।
"लाल किले से झूठ नहीं बोलना चाहिए, वो झूठ बोलने का स्थान नहीं है। महिला विधेयक 2027 में लागू कर दो, हम लोग तैयार हैं।"
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी
पहली बार : जेल जाने से पहले हजारों लोग विदा करने आएं।
राजस्थान का युवा नरेश मीणा नगरफोर्ट टोंक की जेल में आत्मसमर्पण करने से पहले जेल के बाहर हजारों लोगों का हूजूम अचानक उमड़ गया, फिर नरेश मीणा को कार पर चढ़कर सभी से भावुक अपील करनी पड़ी।
हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी की रैली के दौरान प्रशासन की ओर से की गई सघन चेकिंग और जगह-जगह बैरिकेडिंग ने कई गंभीर सवाल खड़े किए।
रैली में शामिल होने आ रहे लोगों की बसों को रोका गया। स्थिति इतनी गंभीर हुई कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष को एसएसपी कार्यालय पर धरना देना पड़ा।
लोकतंत्र में राजनीतिक कार्यक्रमों में जनता की भागीदारी को बाधित करना उचित नहीं है। प्रशासन को व्यवस्था के साथ-साथ लोकतांत्रिक अधिकारों का भी सम्मान करना चाहिए। @INCIndia
जातिवादी मानसिकता वाले मनुवादी द्वारा मुख्यमंत्री आवास से लेकर 1090 चौराहे तक लगे बीएसपी के बैनर व पोस्टर ब्लेड से काट दिया गया है।
यह वीडियो मेरे द्वारा रिकॉर्ड की गई है।
बैनर फाड़ने वाले के गाड़ी का नम्बर-
UP 32 J
A 3118
@AnandAkash_BSP@Mayawati@PalVishwnathbsp@bspindia
"यह संविधान को नहीं मानते हैं, बाबा साहब का दिया संविधान बदलना चाहते हैं और अपने मन विधान से चलना चाहते हैं।"
-माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, अमेठी
🇮🇳 भारतीय संविधान के शिल्पकार, बहुजन नायक, महान समाज सुधारक तथा क्रांतिकारी महामानव 🇮🇳 भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।🙏🏻
#डॉ_बाबासाहेब_आंबेडकर#DrBabasahebAmbedkar
मैं आपसे आग्रह करता हूं—कमर कस लो। इस साल हम इतनी मेहनत करेंगे कि जब अगली बार परम पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी जयंती आएगी, तो उसे पूरे सम्मान और धूमधाम से मनाया जाएगा। इतनी ताकत इस बार बना लो कि अगली बार किसी को भी परमिशन के लिए दफ्तरों के बाहर खड़ा न होना पड़े।
मैं आपको गारंटी देता हूं; उत्तर प्रदेश में जहां-जहां से जयंती के लिए आवेदन होगा, वहीं परमिशन मिलेगी। कार्यक्रम भी होगा और सम्मानपूर्वक पर्व के रूप में मनाया जाएगा।
परम पूज्य बाबा साहेब के सपनों को पूरा करने के लिए 10 महीने संघर्ष कर लो। मैं वादा करता हूं कि आने वाले समय में आपके साथ होने वाले जुल्म, अन्याय और अत्याचार की खबरें अखबारों में नहीं दिखेंगी।
मैं आपको विश्वास दिलाता हूं—मैं आपका भाई, एडवोकेट शेखर आजाद, आपके साथ खड़ा हूं।
राजस्थान विश्वविद्यालय में RSS के कार्यक्रम को लेकर NSUI के कार्यकर्ताओं ने आज अपना विरोध दर्ज किया।
विश्वविद्यालय और शैक्षणिक संस्थाएँ किसी भी विशेष विचारधारा का प्रचार नहीं कर सकती और ऐसे कार्यक्रम छात्रों की भावनाओं के खिलाफ हैं।
इससे पहले भी RSS के राजस्थान विश्वविद्यालय में बढ़ते हस्तक्षेप और कार्यक्रमों के विरोध में विनोद जाखड़ जी और उनके साथियों ने विरोध किया था। उस समय भी पुलिस ने उन्हें और उनके साथियों को जेल में डालकर लोकतंत्र में अपनी आवाज़ बुलंद करने पर रोक लगाने का प्रयास किया था।
आज राजस्थान पुलिस ने इस विरोध के दौरान राजस्थान विश्वविद्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार और बल प्रयोग किया और कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया, जिसकी मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ।
@VinodJakharIN@nsui@NSUIRajasthan
अहमदाबाद में खेले गए टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत पूरे देश के लिए गर्व और खुशी का पल है।
इस जीत के साथ भारत ने टी20 विश्व कप का लगातार दूसरी बार खिताब जीतकर अपनी ताकत और टीम भावना का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कुल मिलाकर यह भारत की तीसरी टी20 विश्व कप जीत है।
भारतीय खिलाड़ियों ने साहस, अनुशासन और अद्भुत टीम भावना का प्रदर्शन करते हुए दिखा दिया कि जब देश के लिए खेलने का जज़्बा होता है, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।
आज की यह जीत करोड़ों भारतीयों की भावनाओं, उम्मीदों और विश्वास की जीत है। भारत की इस ऐतिहासिक सफलता पर पूरे देश को गर्व है।
पूरी भारतीय टीम, कोचिंग स्टाफ और सभी क्रिकेट प्रेमियों को इस गौरवशाली जीत की बहुत-बहुत बधाई एवं मंगलकामनाएँ।
#T20WorldCup2026 #TeamIndia #BackToBackChampions #HistoricWin #BleedBlue