पीएम मोदी की अपील का दिखा असर, @Barabankipolice ने शुरू की साइकिल गश्त।
असंद्रा थाना प्रभारी आलोक मणि त्रिपाठी ने पुलिस टीम के साथ कस्बे में साइकिल से किया भ्रमण। गश्त के दौरान लोगों से संवाद कर पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।
एसएचओ आलोक मणि त्रिपाठी ने आम जनता से अनावश्यक मोटरसाइकिल का प्रयोग कम करने और छोटी दूरी के लिए साइकिल अपनाने की अपील की।
पुलिस की इस नई पहल को लेकर कस्बे में चर्चा तेज, लोगों ने भी पहल की सराहना की।
@Uppolice@Barabankipolice@dgpup@igrangeayodhya
#barabankiapeal
#apnabarabanki
#barabankipolice
बाराबंकी - पुलिस विभाग पर भी दिखने लगा पीएम मोदी की नसीहत का असर,असंदरा थाना के प्रभारी निरीक्षक आलोक मणि त्रिपाठी ने अपने थाना की पूरी टीम के साथ साईकिल से किया क्षेत्र का भ्रमण और पेट्रोलिंग ! https://t.co/2c4qEwT9q7
महत्वपूर्ण जानकारीः
साइबर अपराध की रिपोर्ट करने के लिए, आप राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर ऑनलाइन जा सकते हैं या टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर सकते हैं। यह पोर्टल भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) द्वारा संचालित है और महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों सहित सभी प्रकार के साइबर अपराधों को संभालता है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) पोर्टल लिंक👇
(https://t.co/6Hr9oJ09yj)
आज की बारिश किसी आफ़त से कम नहीं थी। मैं भीगने से बचने के लिए हनुमान सेतु के पास मेट्रो स्टेशन के नीचे खड़ा था और साथ ही बारिश के कुछ दृश्य कैमरे में कैद कर रहा था। तभी अचानक सायरन गूंजा और माइक पर अनाउंसमेंट हुआ—“कृपया रास्ता खाली करें, मुख्यमंत्री की फ्लीट निकलने वाली है।”
मेट्रो पुल के नीचे सैकड़ों लोग बारिश से बचने के लिए पनाह लिए खड़े थे। पुलिस ने सबको हटाने की कोशिश की, कुछ लोग हट भी गए, मगर कई वहीं जमे रहे। बारिश का पानी और लोगों की भीड़ मिलकर रास्ते को और मुश्किल बना रहे थे। तभी एक पुलिसकर्मी उस तेज़ बारिश में आगे बढ़ा, मोर्चा संभाला और अपनी कोशिशों से रास्ता खाली कराया।
ख़ाकी वालों की ज़िंदगी का भी क्या अज़ब फ़साना है।
तीर भी चलाना है और परिंदे को भी बचाना है।
@lkopolice Good Work
वर्ष 2001 बैच (उ0नि0) के सभी वरिष्ठ अधिकारियों (गुरुजन) को 24 वर्ष की सम्माननीय सेवा पूर्ण होने पर बहुत-बहुत बधाई 🎉 🎉 आप सभी का आशीर्वाद ऐसे ही मिलता रहे! @instripathi@AnoopShukla78
🔙 #Flashback | 11 Years Ago | 11 वर्ष पहले की याद
🚓 Kalyanpur, Kanpur: वाहन चोरी गिरोह का खुलासा
👮♂️ 7 accused arrested | 35 stolen bikes recovered
📍 गिरोह चोरी की बाइक अन्य जिलों में बेचता था |
संगठित अपराध के विरुद्ध एक निर्णायक कार्रवाई।
#PoliceAction
📲 गुमशुदा मोबाइल… और पुलिस की मेहनत से लौटी मुस्कान!
CEIR पोर्टल के सहयोग से थाना असंद्रा पुलिस ने ₹2 लाख मूल्य के 20 मोबाइल फोन बरामद |
🙏 अब तक कुल 121 गुम मोबाइल की सूचना, जिनमें 50+ मोबाइल बरामद।
“आपका भरोसा – हमारी प्रेरणा।”
#CEIR#UPPolice#BarabankiPolice#HopeRestored
इन शब्दों की कतई आवश्यकता नहीं, ये मेरा दायित्व है, आभार आपका कि आपने किसी ज़रूरतमंद बच्ची की समस्या से हम सबको अवगत कराया, इंसानियत का तक़ाज़ा भी यही है, श्री हनुमानजी बिटिया की रक्षा करें🙏
आज सुबह एक मदद की पोस्ट की थी । मदद मेरे खुद के पारिवारिक व्यक्ति जैसे रिश्तेदार , सबसे खास मित्रवत व्यक्ति से संबंधित थी । उनकी लड़की को कुछ बड़ी समस्या है जिससे उसके आंख, कान, पैर से लेकर सभी अंग असामान्य रूप से कमजोर हो रहे हैं । अभी हाल फिलहाल में उसकी किडनी फेल होने की रिपोर्ट आई । स्थानीय डॉक्टर ने इलाज करने में असमर्थता जाहिर की ।
आज के समय में एक बात तो सत्य है कि जिसका कोई मददगार नहीं उसकी मददगार सोशल मीडिया है । फ़लतः सुबह ही हमने पीजीआई में एडमिट करने के लिए पोस्ट किया । साथ ही साथ @shalabhmani विधायक जी को व्यक्तिगत मैसेज भी किया ।
कुछ देर में कई देवदूत inbox में मदद के लिए प्रकट हो गए । मै सभी शुभचिंतकों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं । आज के इस स्वार्थी दुनिया में बहुत कम ऐसे लोग हैं जो अपने जिंदगी के कुछ पल निकालकर किसी अन्य पीड़ित को समर्पित करते हैं ।
उसी दौरान विधायक जी का भी संदेश आया और मरीज की डिटेल मांगी गई । डिटेल देने के कुछ देर बाद उन्होंने फोन पर बात करने के लिए बोला । मै ने जिनकी बिटिया है ,उनको विधायक जी का व्यक्तिगत नंबर दिया और फिर विधायक जी से उनकी बात हुई ।
उस बिटिया के लिए विधायक जी ने दिल खोल कर मदद के लिए हाथ बढ़ाया । लोहिया और पीजीआई दोनों अस्पतालों में विधायक जी ने मदद के लिए बात कर ली थी । थोड़ी देर में उन अस्पताल से बिटिया के पिताजी के पास फोन आ गया । विधायक जी ने केवल मदद ही नहीं की बल्कि एक गार्जियन की तरह भूमिका निभाई ।
उन्होंने कल पीजीआई में उस परिवार को बुलाया है, उस परिवार की आर्थिक रूप से भी मदद करने का आश्वासन दिया है और साथ ही साथ संपूर्ण इलाज का भी आश्वासन दिया है ।
वह परिवार विधायक जी के इस व्यवहार को देखकर एकदम से श्रद्धा से नतमस्तक हो चुका है । पूरे रिश्तेदारी और आस पास के लोगों के बीच विधायक जी के दरियादिली की चर्चा है ।
चुकी वह परिवार एक ग्रामीण क्षेत्र से संबंधित है, इसलिए उनकी बिटिया की बीमारी का लोगो के बीच में काफी चर्चा थी । अब वही सब लोग के बीच में यह चर्चा हैं कि ये शलभ मणि विधायक कौन हैं , कहा के हैं, कैसे दिखते हैं । लेकिन इन सब के बीच एक बात कॉमन है कि सब यही कह रहे हैं कि ऐसा विधायक आज के समय में भगवान से कम नहीं हैं । लोग इनके नाम को गूगल कर रहे हैं ।
इन सब के साथ थोड़ा हमारा भी नाम लोग ले रहे हैं कि विधायक जी के मदद इन्हीं ने करवाई है ।
लेकिन इसमें कोई संदेह नहीं है कि जिस प्रयागराज में 12 विधायक, दो सांसद, कई जिलापंचायत, और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद हैं । वहा के किसी पीड़ित की मदद करने के लिए सामने आने वाले विधायक देवरिया से हैं । तो निःसंदेह देवरिया के विधायक वास्तविक रूप में देवदूत ही हैं । जो अपने क्षेत्र, अपने जिला जैसी परिधि से निकल कर ज़रूरतमंद की मदद कर रहे हैं ।
हम इस अहसान से इतने दब चुके हैं कि उस भाव को शब्दों में बयान नहीं कर सकते ।
विधायक जी आप सदैव प्रगति करें और अगर कभी भी हम किसी भी प्रकार से आपके लिए उपयोगी साबित हो सके तो एक मौका अवश्य दीजिएगा । हम आपको कभी निराश नहीं करेंगे ।
आप हम जैसे लोगों के लिए किसी फरिश्ते से कम नहीं हैं।
🙏🙏🙏
सरगम अपार्टमेंट की बिजली गुल। ढाई हजार लोगों की नींद हराम और सो रहे एलडीए अफसर। बिजली विभाग के इंजीनियर आरएमओ की फाल्ट को दूर नहीं कर पाए। जेनरेटर में सिर्फ 2 घंटे का तेल। अधिकारियों ने संज्ञान न लिया तो आ सकती विकट स्थिति... @LkoDevAuthority@AdminLKO@CMOfficeUP@UPPCLLKO