झामुमो-कांग्रेस की 'विकास विरोधी' सरकार में मानवता एक बार फिर शर्मसार हुई!
गुमला के जारी प्रखंड में सड़क न होने के कारण परिजनों को 65 वर्षीय मक्सीमा तिर्की का शव 2 किलोमीटर तक कंधे पर उठाकर पथरीली घाटी पार करनी पड़ी। बीमारी की हालत में भी उन्हें इसी तरह कंधे पर ढोकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। 'अबुआ राज' का ढोल पीटने वाले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के राज में ग्रामीण आज भी सड़क और एंबुलेंस जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं।
कांग्रेस कोटे से बने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी केवल बड़बोले बयानों तक सीमित हैं, जबकि जमीनी हकीकत यह है कि राज्य की स्वास्थ्य और ग्रामीण व्यवस्था पूरी तरह वेंटिलेटर पर है। न समय पर इलाज, न एंबुलेंस और न गांव तक पहुंचने का रास्ता।
@HemantSorenJMM-@IrfanAnsariMLA की इस असंवेदनशील और लापरवाह जोड़ी ने जनता को भगवान भरोसे छोड़ दिया है। जनता से झूठे वादे करके सत्ता की मलाई खाने वाली इस सरकार को झारखंड की बदहाली का जवाब देना ही होगा।
भारतीय जनता पार्टी, झारखंड प्रदेश के आईटी प्रकोष्ठ में प्रदेश सह-संयोजकों एवं सदस्य के रूप में मनोनीत सभी साथियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने, डिजिटल माध्यमों पर पार्टी की उपस्थिति को और अधिक सशक्त बनाने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।
आप सभी के उज्ज्वल कार्यकाल एवं सफल दायित्व निर्वहन के लिए अनंत शुभकामनाएँ।
@BJP4India@BJP4Jharkhand@NitinNabin@blsanthosh
सवा तीन करोड़ मेहनतकशों को NDA सरकार का ऐतिहासिक सुरक्षा कवच!
असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए बनेगी विशेष सामाजिक सुरक्षा निधि, जो जरूरत के समय उन्हें देगी आर्थिक संबल।
NDA है तो सुरक्षा है, NDA है तो मेहनत का सम्मान है!
#NDA4Bihar#ShramikKalyan
दिन-रात मेहनत करने वाले छात्र सड़कों पर हैं और भ्रष्ट तंत्र मजे में! आखिर कब तक झारखंड के युवाओं का हक मारा जाएगा?
हमें पारदर्शी परीक्षा प्रणाली चाहिए!
#cbiforjpscjssc
झारखंड सरकार रोजगार के मुद्दे पर विफल रही है और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।
जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में हुई गड़बड़ी की सीबीआई जांच होनी चाहिए और भाजपा युवाओं की यह लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ती रहेगी।
#cbiforjpscjssc
कुर्रेगुट्टा की पहाड़ी जो कभी नक्सल आतंक का गढ़ थी, आज वहाँ शान से तिरंगा लहरा रहा है और आजादी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। जहाँ कभी बंदूकें गरजती थीं, वहाँ राष्ट्रभक्ति गूँज रही है।
लाल माटी पर लहराता तिरंगा नक्सलमुक्त नए बस्तर की शक्ति, प्रगति व आत्मविश्वास का प्रतीक है।
झारखंड में अनशन पर बैठे छात्र व्हीलचेयर पर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। 🇮🇳
इन छात्रों का संघर्ष अब सिर्फ एक आंदोलन नहीं, न्याय और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की लड़ाई है।
हेमंत सोरेन सरकार और राहुल गांधी इस आंदोलन की उठती लपटों से बच नहीं सकते। हिसाब देना होगा।
छात्रों के हितों की रक्षा, परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई, अब यही रास्ता है।
छात्रों की आवाज़ दबेगी नहीं। 🇮🇳
मोदी सरकार संसद में हर तरह की चर्चा के लिए तैयार है। मगर विपक्ष का उद्देश्य चर्चा करना नहीं, हंगामा करना है।
विपक्ष लोकसभा अध्यक्ष जी के पास चर्चा का पत्र दे, आज दोपहर 3 बजे से कल दोपहर 3 बजे तक हम चर्चा करने के लिए तैयार हैं। मैं कल विपक्ष के एक-एक सवाल का जवाब दूँगा।
फिर जनता तय करेगी कि कौन चर्चा करना चाह रहा है और कौन भाग रहा है।
Hitler हेमंत को विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज करवाकर मन नहीं भरा। बीते रोज शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर छात्रों की आवाज बनने वाले ABVP के भाइयों-बहनों को भी पुलिस ने बर्बरतापूर्ण तरीके से पीटा। आखिर घोटालेबाजी का जवाब देना छोड़ आप निर्दयी व्यवहार क्यों कर रहे हैं? न जवाबदेही देंगे, न इस्तीफा ऊपर से छात्रों पर लाठीचार्ज? यह कहां का न्याय है?
#HemantMustResign
हर घर तिरंगा,
घर-घर तिरंगा,
हर मन तिरंगा! 🇮🇳
आइए, 15 अगस्त को आन-बान-शान से मनाएं, स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दें और विकसित भारत का संकल्प लें। हर घर पर तिरंगा लहराएं।
#HarGharTiranga
छात्रों के आवाज बुलंद करने पर ही TDPL में गड़बड़ी दिखी नहीं तो अब तक ये आपका मुद्रा मोचन विभाग बना हुआ था?
मुख्यमंत्री जी, आपके बयान ने ही सारा खेल खोल दिया है!
आप सदन में खुद कहते हैं कि TDPL के जरिए “मकरजाल की तरह षड्यंत्र” बुना गया है।
तो फिर सवाल सीधा है—इसी कंपनी को झारखंड के नौजवानों के भविष्य से जुड़ी इतनी महत्वपूर्ण भर्ती परीक्षाओं की जिम्मेदारी किसने दी?
L. ख्यानते को किसने पहले मुख्य सचिव और बाद में JPSC का अध्यक्ष किसने बनाया ?
क्या ख्यानते ने पैसे खुद लिए या फिर आपको भी हिस्सा मिला, जवाब दीजिए ?
जब TDPL के माध्यम से हुई परीक्षाओं को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं, तो सरकार सिर्फ जांच की बात करके जिम्मेदारी से नहीं बच सकती।
अब TDPL से जुड़ी सभी परीक्षाओं की निष्पक्ष CBI जांच होनी चाहिए।
कौन लाया कंपनी? किसने ठेका दिया? किन अधिकारियों ने मंजूरी दी? परीक्षाओं में गड़बड़ी हुई तो जिम्मेदार कौन?
झारखंड के लाखों युवाओं के भविष्य का सवाल है—जांच राज्य की एजेंसी से नहीं, CBI से होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री जी, अगर सब कुछ साफ है तो CBI जांच से पीछे क्यों?
युवाओं को न्याय चाहिए, लीपापोती नहीं!
CBI जांच कराओ—दोषियों को सजा दिलाओ!
"युवाओं का धैर्य अब आंदोलन बन चुका है, और आंदोलन अब बदलाव की दस्तक है।"
JSSC और JPSC में घोटाले और पेपर लीक के खिलाफ राँची में लगातार आन्दोलन छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर संवैधानिक तरीके से हज़ारों की संख्या में उमड़कर विशाल मशाल जुलूस निकाला।
आज भी @RahulGandhi इसपर कुछ नहीं बोलेंगे क्योंकि यहाँ हिंसा नहीं हुई, गालियां नहीं दी गई और न ही सेना का अपमान हुआ।