बेटियाँ घर की खुशियों की पहचान और परिवार का गौरव होती हैं।
आइए, राष्ट्रीय बेटी दिवस पर हर बेटी के सपनों को पंख देने का संकल्प लें। 💐 #राष्ट्रीय_बेटी_दिवस
कितना बड़ा दुर्भाग्य है कि ये व्यक्ति देश का नेता प्रतिपक्ष है जो बिना तथ्य के आरोप लगाता है, पकड़े जाने पर भाग खड़ा होता है फिर नए आरोप के साथ सामने आता है।
चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त पर SIR को लेकर @RahulGandhi ने आरोप लगाया जब तथ्य सामने आ गए हैं तो छुप गया है। राहुल गांधी बाहर निकलो, जो आरोप लगाए थे या तो तथ्यों के आधार पर सिद्ध करो या अपनी आदत के अनुसार माफी मांगो | #RahulexposedbyEC
कांग्रेस ने चुनाव आयोग में कैसे लोगों को बिठाया था। इलेक्शन कमीशन से जो लोग निकले, वो कभी गवर्नर बने, कभी MP बने, कभी आडवाणी जी के सामने पार्लियामेंट का चुनाव लड़ने गए।
उस जमाने के जो इलेक्शन कमिश्नर हैं, वो रिटायर होकर आज भी उसी फिलॉसफी को प्रमोट करने वाले ट्वीट करते हैं, ओपिनियन अपने देते हैं, आर्टिकल लिखते हैं।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री आदरणीय सुनील बंसल बंसल जी @sunilbansalbjp को पश्चिम बंगाल और तेलंगाना का प्रदेश प्रभारी बनाए जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामना | @NitinNabin@blsanthosh@BJP4India
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश विधायक आदरणीय श्रीकांत शर्मा जी @ptshrikant हिमाचल प्रदेश का प्रभारी बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रभु श्रीकृष्ण आपको यशस्वी बनाए @NitinNabin@blsanthosh@BJP4India@BJP4UP
आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा मुझे बिहार एवं कर्नाटक जैसे महत्वपूर्ण राज्यों का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर मैं विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, भाजपा के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री नितिन नबीन जी, देश के यशस्वी गृह एवं सहकारिता मंत्री आदरणीय श्री अमित शाह जी तथा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री आदरणीय श्री बी. एल. संतोष जी का हृदय से धन्यवाद एवं आभार प्रकट करता हूँ।
पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा मुझ पर व्यक्त किए गए इस विश्वास के लिए मैं कृतज्ञ हूँ। मैं विश्वास दिलाता हूँ कि मुझे सौंपी गई इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण, अनुशासन एवं संगठनात्मक प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करूंगा।
भारतीय जनता पार्टी के विचार, सिद्धांत एवं राष्ट्रसेवा के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करूंगा।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि बिहार एवं कर्नाटक के देवतुल्य कार्यकर्ताओं के सहयोग, मार्गदर्शन एवं सामूहिक प्रयास से हम संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सफल होंगे।
एक बार पुनः शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार।@blsanthosh
भारत माता की जय!
वंदे मातरम्!
भाजपा जिंदाबाद!
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री आदरणीय हरीश द्विवेदी जी @HarishD_BJP को बिहार और कर्नाटक का प्रदेश प्रभारी बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामना प्रभु श्रीराम जी आपको यशस्वी बनाए। @NitinNabin@blsanthosh@BJP4India@BJP4UP
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री आदरणीय हरीश द्विवेदी जी @HarishD_BJP को बिहार और कर्नाटक का प्रदेश प्रभारी बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामना प्रभु श्रीराम जी आपको यशस्वी बनाए। @NitinNabin@blsanthosh@BJP4India@BJP4UP
आज जब असम प्रदेश के प्रभारी के रूप में दो वर्षों से अधिक की अपनी संगठनात्मक यात्रा को स्मरण करता हूं, तो मन अनेक भावनाओं और अनगिनत यादों से भर जाता है। असम ने मुझे केवल एक दायित्व निभाने का अवसर ही नहीं दिया, बल्कि अपार स्नेह, सम्मान और एक परिवार का अपनापन भी दिया है। इस पुण्यभूमि और यहां के देवतुल्य कार्यकर्ताओं से विदा लेना मेरे लिए अत्यंत भावुक क्षण है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज असम सहित संपूर्ण पूर्वोत्तर विकास और परिवर्तन के एक नए युग का साक्षी बन रहा है। इस परिवर्तन को धरातल पर उतारने में असम के लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा जी की दूरदर्शिता, दृढ़ इच्छाशक्ति और अथक परिश्रम की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही है।
प्रदेश अध्यक्ष श्री दिलीप सैकिया जी के नेतृत्व तथा प्रदेश संगठन महामंत्री आदरणीय श्री जी.आर. रवींद्र राजू जी के कुशल संगठनात्मक मार्गदर्शन में असम भाजपा निरंतर सशक्त हुई है। संगठन और सरकार के बेहतर समन्वय ने जनता के विश्वास को और अधिक मजबूत किया है।
इस संगठनात्मक यात्रा में हमने मिलकर अनेक चुनौतियों का सामना किया, महत्त्वपूर्ण निर्णय लिए और संगठन को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य किया। इस दौरान आप सभी से मुझे बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला।
मैं पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों, सभी मोर्चों एवं प्रकोष्ठों तथा बूथ स्तर तक सक्रिय प्रत्येक देवतुल्य कार्यकर्ता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।
संगठन में समय के साथ दायित्व और कार्यक्षेत्र बदलते रहते हैं, लेकिन कार्यकर्ताओं के साथ बने आत्मीय संबंध कभी नहीं बदलते। मैं चाहे किसी भी दायित्व में रहूं, असम, यहां की समृद्ध संस्कृति और असम भाजपा के प्रति मेरा स्नेह सदैव बना रहेगा।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि असम भाजपा आने वाले समय में सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेगी और आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभाएगी।
आप सभी के प्रेम, सहयोग, विश्वास और अपनेपन के लिए हृदय की गहराइयों से धन्यवाद।