जिले में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के सशक्त पर्यवेक्षण एवं नियमित अनुश्रवण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त श्री आलोक कुमार (भा०प्र०से०) के निर्देश पर आज जिले के विभिन्न पंचायतों में प्रखंडवार नामित वरीय पदाधिकारियों के योजनाओं का निरीक्षण किया गया।
क्षेत्र भ्रमण के क्रम में आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नाला का औचक निरीक्षण कर ओपीडी, फार्मेसी, एमटीसी सेंटर, लैब, वार्ड, ओटी, प्रसव कक्ष, नेत्र जांच केंद्र आदि का जायजा लिया। चिकित्सक एवं मेडिकल स्टाफ की उपस्थिति, रोस्टर ड्यूटी आदि बिंदुओं पर जरूरी दिशा निर्देश दिया। 1/1
इस दौरान अस्पताल आए मरीजों एवं उनके परिजनों से संवाद कर प्रदत्त सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के क्रम में अनुपस्थित चिकित्सकों को स्पष्टीकरण पूछने एवं बेहतर ढंग से अस्पताल का संचालन करने का निर्देश दिया ताकि लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके। 2/2
आज #नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों/कर्मियों की उपस्थिति, विभिन्न पंजियों के अवलोकन एवं कार्यालय परिसर की स्वच्छता एवं रख रखाव आदि बिंदुओं पर जायजा लिया। साथ ही ससमय उपस्थिति, साफ सफाई एवं भवन की आवश्यक मरम्मति आदि बिंदुओं पर समुचित दिशा निर्देश दिया।
वहीं इस दौरान नाला प्रखंड स्थित खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण कर गोदाम में उपलब्ध खाद्यान्न, डोर स्टेप डिलीवरी, एमडीएम के खाद्यान्न वितरण का जायजा लिया, साथ ही स्टॉक एवं सेल आदि पंजी का अवलोकन कर सभी को अद्यतन रखने का निर्देश दिया। 2/2
प्री-एसआईआर गतिविधि के अंतर्गत आज निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 09 जामताड़ा सह अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार द्वारा मिहिजाम अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या 337, 338 एवं 366 का भौतिक निरीक्षण कर मैपिंग कार्य का जायजा लिया गया साथ मैपिंग कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।
कल दिनांक 06.06.2026 (शनिवार) को वरीय अधिकारियों के द्वारा #जामताड़ा जिला अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के सशक्त अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण हेतु जांच अभियान चलाया जाएगा। संबंधित विवरणी निम्नवत है :-
@AlokDubeyIAS@JharkhandCMO
आज #DMFT एवं #CSR संचालित कार्यों/योजनाओं की समीक्षा कर विभिन्न विकास कार्यों के अद्यतन प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान प्रायोरिटी क्षेत्र में विकास कार्य को बढ़ावा देने एवं विभिन्न प्रस्तावों पर विमर्श कर आवश्यक स्वीकृति प्रदान किया साथ ही संबंधित को जरूरी दिशा निर्देश दिया।
आज जामताड़ा समाहरणालय परिसर स्थित पलाश आजीविका कैफे के समीप बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत #आम_बिक्री_स्टॉल का विधिवत शुभारंभ किया। मनरेगा एवं #JSLPS के सहभागिता से जिला प्रशासन का यह प्रयास है कि जिले के आम उत्पादक किसानों को बेहतर बाजार एवं उनके उत्पादों का उचित मूल्य मिल सके।
@dcjamtara के निर्देश पर आज #डीडीसी श्री असीम किस्पोट्टा की अध्यक्षता में आईटीडीए/कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं/कार्यों की प्रगति समीक्षा की गई एवं विभिन्न बिंदुओं पर संबंधित अधिकारियों को अपेक्षित प्रगति लाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
@prdjharkhand
@dcjamtara के निर्देश पर आज डीडीसी श्री असीम किस्पोट्टा की अध्यक्षता में समाज कल्याण, सामाजिक सुरक्षा एवं बाल संरक्षण विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं/कार्यों की समीक्षा की गई एवं विभिन्न बिंदुओं पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
@prdjharkhand
आज कार्यालय प्रकोष्ठ में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर अप्रूवल कमिटी की आहूत बैठक में प्रायोजन योजना के तहत समिति के समक्ष प्राप्त आवेदनों एवं बच्चों को मिलने वाले लाभ एवं चयन प्रक्रिया की जानकारी ली एवं साथ ही विभिन्न बिंदुओं पर विमर्श कर समुचित दिशा निर्देश दिया।
@JharkhandCMO
मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर आज जिला अंतर्गत सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर #SIR गतिविधि से अवगत कराया तथा पुनरीक्षण कार्य में आवश्यक सहयोग करने हेतु अपील किया, ताकि कोई भी योग्य मतदाता का नाम नहीं छूटने पाएं। @ceojharkhand
समाहरणालय परिसर अवस्थित #ईवीएम_वीवीपैट वेयर हाउस का आज राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों संग #त्रैमासिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी, अग्निशामक यंत्र के क्रियाशीलता, साफ सफाई सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा कर संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
आज समा० सभागार में #जनगणना_2027 के अंतर्गत प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य के प्रगति की समीक्षा कर सभी संबंधितों को जनगणना कार्यों को गंभीरता से लेने एवं टाइमबॉन्ड के अनुरूप कार्य पूर्ण करने साथ ही विभिन्न तकनीकी बिंदुओं सहित अन्य जरूरी दिशा निर्देश दिया।
वहीं बैठक के क्रम में सभी को तंबाकू निषेध हेतु शपथ दिलाया साथ ही हस्ताक्षर अभियान में शामिल हुआ। इसके अलावा तंबाकू निषेध एवं नियंत्रण अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 2/2