ॐ नमः शिवाय। 🙏
सावन की पहली सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ धाम और बाबा बासुकीनाथ धाम शिवभक्ति, आस्था और "बोल बम" के जयघोष से गुंजायमान हैं।
भोलेनाथ सभी भक्तों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद प्रदान करें।
@HemantSorenJMM
श्रावणी मेला 2026 में श्रद्धालुओं की सेवा सर्वोपरि है। 🙏
बाबा बासुकीनाथ धाम में स्थापित टेंट अस्पताल के माध्यम से श्रद्धालुओं को 24×7 स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि उनकी यात्रा सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक बनी रहे।
@HemantSorenJMM
श्रावणी मेला 2026 की झलकियाँ
"जहाँ हर कदम आस्था से भरा है, हर स्वर में 'बोल बम' की गूंज है और हर श्रद्धालु की मंज़िल बाबा बैद्यनाथ का दिव्य दरबार है।" 🙏
बोल बम! हर-हर महादेव!
@HemantSorenJMM
राजकीय श्रावणी मेला 2026 के तीसरे दिन यानी कि शनिवार को बाबा बैद्यनाथ धाम में 1,27,533 श्रद्धालुओं ने आस्था और श्रद्धा के साथ जलार्पण कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। 🙏
झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026 से जुड़िए!
यदि आप इनमें से किसी श्रेणी से जुड़े हैं,
* स्टॉल बुकिंग
* रॉक बैंड
* नॉलेज पार्टनर
* लेखक
* लोक कलाकार
* वॉलंटियर
* योगदानकर्ता
तो अभी QR कोड स्कैन कर, पंजीकरण करें.
@HemantSorenJMM
ॐ नमः शिवाय।
श्रावणी मेला 2026 का चौथा दिन शिवभक्ति, आस्था और अद्भुत उत्साह से ओत-प्रोत है।
बाबा बैद्यनाथ की असीम कृपा सभी श्रद्धालुओं पर बनी रहे और सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का संचार हो।
बोल बम!
हर-हर महादेव!
@HemantSorenJMM
राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव 2026 के दौरान बाबा बासुकीनाथ धाम में जिला प्रशासन द्वारा मेला क्षेत्र एवं प्रमुख मार्गों पर श्रद्धालुओं के बीच पानी के पाउच का वितरण किया जा रहा हैं। मूलभूत सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था के साथ हर श्रद्धालु की यात्रा को सुखद बनाने का सतत प्रयास जारी है।
झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026 से जुड़िए!
यदि आप इनमें से किसी श्रेणी से जुड़े हैं, तो अभी पंजीकरण करें:
* स्टॉल बुकिंग
* रॉक बैंड
* नॉलेज पार्टनर
* लेखक
* लोक कलाकार
* वॉलंटियर
* योगदानकर्ता
यहां क्लिक कर अपना आवेदन भरें -
https://t.co/uk8ImmZzGt
मुरहू एवं कर्रा प्रखंड का दौरा कर बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजना, कृषक पाठशाला एवं जेएसएलपीएस की आजीविका गतिविधियों का निरीक्षण किया। पेयजल आपूर्ति, कृषक पाठशाला के प्रभावी संचालन तथा महिलाओं की आजीविका सशक्तीकरण को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। @JharkhandCMO
स्वतंत्रता दिवस 2026 के आयोजन को लेकर तैयारियों की समीक्षा की। सभी विभागों को समयबद्ध एवं समन्वित कार्य सुनिश्चित करने, परेड, सुरक्षा, स्वच्छता, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।
@JharkhandCMO@prdjharkhand
राजस्व संग्रहण एवं राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक कर राजस्व संग्रहण, दाखिल खारिज, भूमि सीमांकन, ई-रेवेन्यू कोर्ट सहित विभिन्न विषयों पर गहन समीक्षा की। सभी अधिकारियों को समयबद्ध एवं पारदर्शी कार्य प्रणाली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
@JharkhandCMO@prdjharkhand
बाबा आमरेश्वर धाम में श्रावणी मेला- 2026 को लेकर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस जवानों की संयुक्त ब्रीफिंग की। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन, यातायात व्यवस्था, बनई नदी क्षेत्र में विशेष सतर्कता एवं सौहार्दपूर्ण व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। @JharkhandCMO
कारा सुरक्षा समिति की बैठक कर उप-कारा, खूंटी की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, कैदियों को उपलब्ध सुविधाओं एवं अनुशासन संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
@JharkhandCMO
सड़क सुरक्षा की समीक्षा बैठक कर दुर्घटना संभावित स्थलों पर सुरक्षा उपायों को सुदृढ़ करने, नियमित वाहन जांच अभियान चलाने तथा हेलमेट सहित यातायात नियमों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।
@JharkhandCMO@prdjharkhand
NCORD की बैठक कर जिले में अवैध अफीम की खेती एवं अन्य मादक पदार्थों की रोकथाम को लेकर विस्तृत समीक्षा की। सभी संबंधित अधिकारियों को समन्वित कार्रवाई, नियमित निरीक्षण, वैकल्पिक खेती एवं जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।
@JharkhandCMO@prdjharkhand
जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक में अवैध खनन एवं परिवहन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। नियमित निरीक्षण, संयुक्त छापामारी एवं प्रभावी निगरानी के माध्यम से अवैध गतिविधियों पर पूर्ण रोक सुनिश्चित की जाएगी।
@JharkhandCMO@prdjharkhand
अनुसूचित जाति एवं अनुसचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत प्राप्त मामलों की समीक्षा कर पीड़ितों को नियमानुसार राहत राशि का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
@JharkhandCMO@prdjharkhand
आज से देवघर में श्रावणी मेला 2026 की शुरुआत हुई। सोमवार तड़के 4:10 बजे बाबा मंदिर का पट तय समय पर खुला और जलाभिषेक आरंभ हुआ। श्रद्धालुओं की भीड़ और हर-हर महादेव के जयकारों से बाबा नगरी गूंज उठी।
महादेव की पावन नगरी में आस्था, श्रद्धा और भक्ति का महापर्व श्रावणी मेला आज से विधिवत प्रारंभ हो गया है..
आइए, शिवभक्ति के इस दिव्य उत्सव के साक्षी बनें.
बोल बम! हर-हर महादेव! 🚩🙏
@HemantSorenJMM
विश्वविख्यात श्रावणी मेला के शुभारंभ के साथ ही "बोल बम" और "हर-हर महादेव" के जयघोष से संपूर्ण वातावरण शिवमय हो उठा…
बोल बम! हर-हर महादेव!
@HemantSorenJMM