JS (E-Infra) - Bihar, The Plurals Party @pluralsbharat | Passionate Politician & dedicated social activist striving for positive change. #DigitalEmpowerment
जो युद्ध हमारा ‘अश्व’ न जीत सका, वह आपके ‘हाथी’ ने जीत लिया। जो ‘सीटी’ बिहार न बजा पाया, वह तमिलनाडु ने खूब ज़ोर से बजाया। पर असली युद्ध अब शुरु हुआ है நண்பா! पॉलिसी और गवर्नेंस को जमीन पर उतारने की प्रेरणा अब आपको लेनी होगी, सीखनी होगी। அமோக வெற்றிக்கு வாழ்த்துகள்! @actorvijay
बिहार के नये सीएम के रूप में श्री सम्राट चौधरी जी को बधाई। आपके ऊपर यह बड़ी ज़िम्मेदारी होगी कि नीतीश जी ने बिहार को जहाँ छोड़ा है, बिहार वहाँ से आगे जाए न कि पीछे । क़ानून का राज बना रहे तो उद्यमशील बिहार आगे बढ़ता ही रहेगा। शुभकामनाएँ। @samrat4bjp
आपके साथ बचपन से जुड़ी, साथ काम किया, राजनीति में विरोध भी किया। आज अब न साथ हूँ, न विरोध में। जितना आपको जानती हूँ, आपको अच्छे से पता है कि 20 साल को कोई 20 दिन भी याद न रखेगा। न किसी को मार्गदर्शन चाहिए, न आप देंगे। खान-पान, हेल्थ का ध्यान रखेंगे नीतीश जी। सस्नेह! @NitishKumar
विश्व इतिहास में कोई दो बहनें इतनी ऐतिहासिक सफलता की बराबर मिसाल न हुईं जितनी लता जी और आशा जी रहीं। आज भारतीय फ़िल्म संगीत की अंतिम क्लासिक आवाज़ भी चली गईं। हमारी पीढ़ी भाग्यशाली रही की हमने आशा जी को गाते हुए सजीव सुना। 🙏
@BJP4India ने भारत की शिक्षा को राजनीति की भेंट चढ़ा दिया है। विकसित देशों में शिक्षा समानता और सम्मान का प्रतीक है, लेकिन यहाँ भेदभाव और विभाजन साफ़ दिखाई देते हैं। क्या यही है “सबका साथ, सबका विकास”? #UGC#UGCRollBack
@BJP4India ने भारत की शिक्षा को राजनीति की भेंट चढ़ा दिया है। विकसित देशों में शिक्षा समानता और सम्मान का प्रतीक है, लेकिन यहाँ भेदभाव और विभाजन साफ़ दिखाई देते हैं। क्या यही है “सबका साथ, सबका विकास”? #UGC#UGCRollBack
नीतीश जी अपने मानसिक हालात के कारण जो कुछ भी कर रहे हैं - चाहे वह कितना भी आपत्तिजनक और शर्मनाक क्यों न हो - इसके लिए वे नहीं बल्कि उन्हें चुनने वाले लोग ज़िम्मेदार हैं - वे जिन्होंने उन्हें सदन का और सरकार का नेता बनाया है - यह जानते हुए भी कि वे मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं हैं।
समता पार्टी के संस्थापक-सदस्य, जदयू के पूर्व नेता, मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में हिन्दी के प्रोफेसर, और सर्वोपरि मेरे पितामह स्वर्गीय उमाकान्त चौधरी जी की आज 20 वीं पुण्यतिथि है। नवम्बर 2005 में अपनी पार्टी की सरकार बनने के तुरंत बाद वे गुज़र गए थे। उन्होंने हमें आदर्शवाद सिखाया। नमन।
कश्मीर से आबिद और मुशर्रफ आए। उनके पिता भी आते थे, और एक माजिद मामा भी जो हम बच्चों को अखरोट खिलाते थे। दरभंगा इनके लिए दूसरा घर है। बिहार में दशकों की परंपरा है ठंड में कश्मीरी व्यापारी ख़ूबसूरत गर्म कपड़े लेकर आते हैं। रिश्ते बन जाते हैं, यादें क़ायम रहती हैं। यही अपना भारत है। हमने अपने देश, यहाँ की भाषाओं, हिन्दी-उर्दू और भारत की साझी संस्कृति पर खूब बातें की।
मेरे बिहार की देवियाँ! स्थानीय बस्ती की शादी में जाना हुआ। तीन बच्चियाँ पुष्पम दीदी कहती आईं और फ़ोटो डिमांड हुई। तीनों ने ऐसा पोज किया कि मैं पूरी तरह आउटक्लास हो गई। बिहार की नई पीढ़ी ऐसे ही हम बूढ़े हो रहे लोगों को पीछे छोड़ती रहे और पूरे देश पर राज करे। बिहार यूँ ही खुश रहे।
दरभंगा में बूथवार वोट का फॉर्म-20 मिला। जिन मुस्लिम-बहुल बूथों पर 2020 में बीजेपी विधायक को सिंगल डिजिट (1-9) वोट थे, वहाँ 2025 में सैकड़ों वोट कैसे आए? जिन बूथों पर मेरे सैकड़ों वोट लोगों ने सत्यापित किए हैं, वहाँ मुझे सिंगल डिजिट में वोट कैसे? कोर्ट और जनता फ़ैसला करेगी। #EVM
माननीय मोदीजी की राजनीति में परिवारवाद नहीं होता, बस सत्ता बनाए रखने के लिए परिवारों को ‘सरप्राइज़’ दिया जाता है, ‘अभिभूत’ किया जाता है। बहरहाल, छोटे भाई दीपक को मंत्री पद की शुभकामनाएँ! सही रास्ता पकड़े हैं। वरना अभी आपसे पूछा जाता - “सीधे मंत्री ही बन जाइएगा! अभी संघर्ष करिए! अरे आप तो जींस पहनते हैं! जनता आपसे “कनेक्ट” कैसे करेगी?” हमारे अभिभावक-तुल्य नीतीश जी और उपेन्द्र जी को भी समय की माँग और राजनीति की सही नब्ज पकड़ने के लिए बहुत साधुवाद। 😊🙏
“यह दुस्साहस भाजपा को भारी पड़ेगा। EVM rigging की आशंका से जानबूझकर मैंने इस बार अपना होमटाउन चुना ताकि मेरे पास सबूत रहे। लगा कि यहाँ ये डरेंगे पर जीतने की ज़िद और कॉन्फ़िडेंस में ये भूल गए दरभंगा मेरा होमटाउन है, कंसी पंचायत मेरा ददिहाल, रानीपुर पंचायत मेरा ननिहाल। नाते-रिश्तेदारों के ही घर-घर से 15-20 वोट हैं। सबने झोली भर-भर कर बेटी को वोट किया। पर सारे वोट एक ही पैटर्न से ग़ायब हैं! पूरा शहर छोड़िए, परिवार का पूरा वोट भी शर्तिया हारने वाले भाजपा विधायक को ट्रांसफ़र किया गया।” #EVM
हम कोर्ट भी जा ही रहे हैं, इलेक्शन पिटीशन दायर करेंगे ही - बूथवार EVM में वोटों की डकैती के सबूत के साथ। पर हम राजनीतिक आवाज़ भी उठायेंगे। अगर ये झूठ बोल-बोलकर नैरेटिव गढ़ते रहते हैं तो हमें सच्चाई का हल्ला भी करना पड़ेगा। जनता को सही सूचना देना भी लीडर का ही काम है। #EVM