रात 10 बजे से घर के बाहर पुलिस का पहरा, सुबह होते ही House Arrest!
आखिर भाजपा वोट चोर ज्ञानेश कुमार को क्यों बचा रही है
हम डरने वाले नहीं हैं, ये लड़ाई लोकतंत्र बचाने की है।
ज्ञानेश कुमार को इस्तीफ़ा देना होगा
#VoteChorGaddiChhodo#GyaneshKumarIstifaDo
जिस RSS ने 52 वर्षों तक अपने मुख्यालय पर तिरंगा नहीं फहराया और तिरंगा फहराने वालों पर FIR दर्ज़ करवाकर 12 साल तक मुक़दमा चलाया, वह आज दूसरों की देशभक्ति पर सवाल कैसे उठा सकता है?
फाँसी की सज़ा सुनाये जाने के बाद शहीदे आज़म भगत सिंह ने अपने साथी कॉमरेड शिव वर्मा से अपनी अंतिम मुलाक़ात में क्या कहा था?
ये इंटरव्यू हर नौजवान को सुनना चाहिए जिससे आपको पता चलेगा की शहीदे आज़म ��गत सिंह किस मिट्टी के बने थे।
देश भक्ति का ऐसा जज़्बा ही भारत को आगे ले जा सकता है।
पंजाब की माताओं बहनों को यकीन था कि अरविंद केजरीवाल -भगवंत मान जो कहते हैं वो करके दिखाते हैं।
आज मुख्यमंत्री @BhagwantMann जी के नेतृत्व में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा जी ने बजट पेश करते हुए @ArvindKejriwal जी की 'सबसे बड़ी गारंटी' को भी पूरा कर दिया जिसके बारे में विपक्ष हमेशा कहता था ये तो हो ही नहीं सकता।
अब पंजाब की महिलाओं के हाथ में हर महीने ₹1000 से 1500 रुपए तक की सत्कार राशि दी जाएगी।
ये सरकारी मदद नहीं है, बल्कि पंजाब की हर महिला का 'आत्मसम्मान' और 'स्वाभिमान' है। जब 'घर की लक्ष्मी' के हाथ में अपनी बचत होती है, तो उसे अपनी खुशियों या परिवार की छोटी-बड़ी ज़रूरतों के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। ये राशि उन्हें वो आत्मविश्वास देगी जिससे वे पूरे गर्व के साथ अपना घर चला पाएंगी।
#JhoothaModiSachaKejriwal
अरविंद केजरीवाल जी ने वादा किया- पंजाब में महिलाओं को मिलेंगे हर महीने ₹1000। AAP की भगवंत मान सरकार ने करके दिखाया- अब प्रदेश में 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को हर महीने ₹1000 मिलेंगे और अनुसूचित वर्ग की सभी 18 वर्ष से ज्यादा उम्र की महिलाओं को ₹1,500/महीना सीधे बैंक खातों में दिए जाएंगे।
समस्त देशवासियों को महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
#JhoothaModiSachaKejriwal
#1000Gift4PunjabWomen
आज विश्व महिला दिवस के अवसर पर पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने अपनी सबसे बड़ी गारंटी पूरी कर दी है।
आज बजट में हर महिला को हर महीने ₹1000 और SC समा��� की हर महिला को ₹1500 देने का ऐलान हो गया है, ये पंजाब के इतिहास में महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण की सबसे बड़ी पहल है।
हमने पंजाब की जनता को जो-जो गारंटी दी थी, उसे पूरा किया है और आगे भी ऐसे ही करते रहेंगे। बहुत जल्द हमारी माताओं-बहनों के खातों में यह राशि आना शुरू हो जाएगी।
पंजाब की महिला शक्ति को नमन और ढेरों शुभकामनाएँ।
मैं अपने भारत से बहुत प्यार करता हूँ।
चाहता तो विदेश जाकर बस सकता था, लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया। इनकम टैक्स विभाग में रहा तो लोग मेरी ईमानदारी की मिसाल देते थे।
10 साल मुख्यमंत्री रहा, इन्होंने हर एजेंसी से मेरी जांच करवा ली, लेकिन एक पैसे का भी भ्रष्टाचार साबित नहीं हुआ।
दुर्गम काज जगत के जेते।
सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते।।
राम दुआरे तुम रखवारे।
होत न आज्ञा बिनु पैसारे।।
सब सुख लहै तुम्हारी सरना।
सच्चाई की जीत के उपलक्ष्य में आज बजरंगबली हनुमान जी महाराज के चरणों में सिर नवाया।
अपनी धर्मपत्नी सुनीता एवं पार्टी के अन्य साथियों के साथ आज कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में भगवान बजरंग बली जी के चरणों में माथा टेका।
प्रभु सभी के जीवन में सुख, शांति और साहस बनाए रखें। सबका कल्याण करें।
जय बजरंग बली।
4 साल तक साज़िश रची गई, झूठे आरोप लगाए गए, सिर्फ़ इसलिए क्योंकि दिल्ली की जनता हमारे काम से खुश थी।
सत्ता के दो सबसे ताकतवर लोगों ने हमारे ख़िलाफ़ साज़िश रची, लेकिन सच को झुका नहीं सके।
सत्यमेव जयते।
आज एक बार फिर बाबा साहेब अम्बेडकर जी की दूरदर्शी सोच और उनके बनाए संविधान पर फ़ख़्र महसूस हो रहा है।
मोदी जी की पूरी पार्टी और सारी एजेंसियों की हमें बेईमान साबित करने की तमाम कोशिशों के बावजूद आज साबित हो गया कि अरविंद केजरीवाल - मनीष सिसोदिया कट्टर ईमानदार है।
पंजाब में नशे के ख़िलाफ़ लड़ाई को एक साल हो गया है। इस एक साल में 2000 किलो नशा पकड़ा गया, 17 हज़ार लोग नशे के धंधे में arrest किए गए।
इस पूरे काम में सबसे बड़ी मदद Village Defence Committees ने क�� है। 13,000 VDC बनी हैं, हर VDC में 10 लोग।
हर 15 दिन अपने गाँव-वार्ड में बैठक कर चर्चा करते हैं कि नशा बिक तो नहीं रहा, फिर सरकारी ऐप पर शिकायत करते हैं। शिकायत करने वाले का नाम गुप्त रहता है। अग�� कहीं लोकल पुलिस की मिलीभगत की बात आती है, तो अलग टीम भेजकर कार्रवाई होती है।
इसका असर साफ दिख रहा है। आज पंजाब के हज़ारों गाँव नशे से मुक्त हो चुके हैं।
आज अलग-अलग गाँवों से आए हज़ारों VDC सदस्यों ने नशे के ख़िलाफ़ इस लड़ाई को जारी रखने की शपथ ली।