बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री का वितरण
माननीय विधायक मानिकपुर, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा विकासखंड मानिकपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत डोडा माफी के ग्राम सचिवालय में बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की गई।
जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों की सहायता हेतु 26 प्रकार की आवश्यक खाद्य एवं दैनिक उपयोग की सामग्री से युक्त 40 राहत किट वितरित की गईं।
प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी एवं सर्वेक्षण कराया जा रहा है। सभी पात्र प्रभावित परिवारों को नियमानुसार आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
#Chitrakoot #FloodRelief #FloodRelief2026 #UttarPradesh #UPGovernment #ReliefWork #DisasterManagement #PublicService #FloodAffected
#Chitrakoot
जिलाधिकारी श्री पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में राहत/ बचाव कार्य लगातार संचालित किया जा रहा है। एनडीआरएफ टीम एवं अन्य बचाव दलों को सक्रिय रखते हुए जलभराव एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा है।