संसद परिसर में छात्रों की मांगों को लेकर धरने पर बैठे @AzadSamajParty के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद @BhimArmyChief जी को मेरा पूर्ण समर्थन है। सोचिए, यह कैसी तानाशाही है कि एक सांसद को संसद परिसर में शौचालय तक इस्तेमाल नहीं करने दिया जा रहा। सड़क से लेकर संसद तक, प्रधानमंत्री का अहंकार देश की जनता और सांसद मिलकर तोड़ेंगे।
विजय थलपति जी को मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं।
आशा है कि आप बहुजन महापुरुषों की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए तमिलनाडु को समानता, न्याय और विकास के पथ पर अग्रसर करेंगे।
@TVKVijayHQ@actorvijay
प्रिय भाई - बहनों, कल 10 फ़रवरी से कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाएँ प्रारंभ हो रही हैं। पूरे मन से पढ़ाई पर भरोसा रखें और शांत होकर परीक्षा दें। आपका परिश्रम ही आपकी सबसे बड़ी ताकत है।
आत्मविश्वास बनाए रखें, सकारात्मक सोच रखें—सफलता आपके साथ होगी।
सभी विद्यार्थियों को ढेरों शुभकामनाएँ और उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक बधाई 💐
मध्य प्रदेश के जिला खरगोन में आदिवासी क्रांतिकारी जननायक टंट्या मामा की प्रतिमा के नाम पर हुआ यह कृत्य केवल आर्थिक भ्रष्टाचार नहीं, बल्कि आदिवासी स्वाभिमान और शहादत का अपमान है।
जिस प्रतिमा के लिए लगभग 10 लाख रुपये स्वीकृत किए गए, वहां धातु की जगह सस्ती फाइबर की मूर्ति लगाकर सत्ता संरक्षित लूट को अंजाम दिया गया। यह दर्शाता है कि मौजूदा व्यवस्था में महापुरुषों के नाम तक सुरक्षित नहीं हैं।
सबसे गंभीर सवाल यह है कि—जब टेंडर धातु की प्रतिमा का था तो भौतिक सत्यापन कैसे हुआ? ,बिना राजनीतिक संरक्षण के यह घोटाला संभव ही नहीं है।
जननायक टंट्या मामा अंग्रेजों से लड़े, आज उनकी प्रतिमा को भ्रष्टाचार ने घायल कर दिया है।
हम @MP_MyGov से मांग करते हैं कि—पूरे मामले की स्वतंत्र जांच हो,जिम्मेदार अधिकारियों, ठेकेदार और संरक्षण देने वाले जनप्रतिनिधियों पर एफआईआर दर्ज हो,दोषियों से पूरी राशि की वसूली कर धातु की प्रतिमा दोबारा स्थापित की जाए
@CMMadhyaPradesh@DrMohanYadav51
ग्वालियर से बड़ी अपडेट 🚨
एसपी कार्यालय पर भीम आर्मी का बड़ा प्रदर्शन, अनिल मिश्रा समेत सभी आरोपियों पर NSA की मांग तेज
कलेक्ट्रेट पर बसपा का प्रदर्शन, SP कार्यालय पर भीम आर्मी और भोपाल में खुद चन्द्रशेखर आजाद बड़ी बैठक कर रहे हैं
कुल मिलाकर अब आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा 🔥
ग्वालियर में भारतीय संविधान के निर्माता, आधुनिक भारत के शिल्पकार, शोषित-वंचितों, दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं के मुक्तिदाता, ज्ञान व चेतना के प्रतीक, विश्व-रत्न परम पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के पुतले को जलाने का प्रयास और उनके विरुद्ध की गई आपत्तिजनक नारेबाज़ी सिर्फ़ एक आपराधिक घटना नहीं, बल्कि संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय को खुलेआम चुनौती देने का घिनौना षड्यंत्र है।
यह कृत्य उन नफरती और संविधान-विरोधी ताक़तों की पहचान उजागर करता है, जो आज भी बराबरी, भाईचारे और न्याय से डरती हैं। बाबा साहेब का अपमान दरअसल उन करोड़ों लोगों के आत्मसम्मान पर हमला है, जिन्हें संविधान ने इंसान की तरह जीने का हक़ दिया। यह देश की शांति भंग करने और समाज को बांटने की सुनियोजित कोशिश है।
हम @MP_MyGov से कठोर शब्दों में मांग करते हैं—दोषी पर NSA की धाराओं में मुक़दमा दर्ज हो,इस कृत्य के पीछे मौजूद साज़िश और संरक्षण की भी जांच हो, भविष्य में परम पूज्य बाबा साहेब और संविधान के अपमान की किसी भी कोशिश पर शून्य सहनशीलता दिखाई जाए।
यदि अगले 72 घंटों के भीतर हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो 1 जनवरी को ग्वालियर पहुँचकर परम पूज्य बाबा साहेब और संविधान के सम्मान में शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक लेकिन निर्णायक जन-आंदोलन किया जाएगा।
किसी भी अव्यवस्था की पूरी ज़िम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
जय भीम, जय संविधान,जय भारत।
@CMMadhyaPradesh@DrMohanYadav51
मध्यप्रदेश के इन्दरगढ़ में @BhimArmyChief चन्द्रशेखर आजाद की रैली में उमड़ा जनसैलाब 🔥
चन्द्रशेखर आजाद के आने से पहले ही पूरा मैदान खचाखच भर गया है, लगभग इतने ही लोग हैलिपैड के पास खड़े हुए हैं
इस रैली के माध्यम से आजाद समाज पार्टी 2028 की तैयारियां भी शुरू करेगी।।
आंदोलन के भविष्य बेहद शानदार राजनेता सड़क पर संघर्ष के बेताज बादशाह शोषितों वंचितों पीड़ितों बहुजनों की बुलंद आवाज हम सबका गुरूर करोड़ों युवाओं के प्रेरणा स्रोत @BhimArmyChief@AzadSamajParty के राष्ट्रीय अध्यक्ष नगीना लोकसभा सांसद बड़े भाई चन्द्रशेखर आज़ाद जी को जन्मदिवस की बहुत-बहुत बधाई व आपको राजनैतिक भविष्य की उज्जवल मंगलकामनाएँ।
आप दीर्घायु हों हमेशा खुश रहें।
मुजफ्फरनगर रैली 26 नवंबर को लेकर भीम आर्मी चीफ और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद बयान, ऐतिहासिक होगी रैली, पश्चिमी यूपी में अब तक नहीं हुई होगी ऐसी रैली, लखनऊ और दिल्ली तक सुनाई देगी गूंज, जोश के साथ होश में आएं लोग, इस रैली में मेरठ, मुरादाबाद और मुजफ्फरनगर मंडल की होगी रैली
इतिहास को तोड़ मरोड़ा जा रहा है। अनपढ़ों द्वारा....यह ढोंगी 12 वीं पास, सहस्त्र बाहु जी को लेकर पर्ची पर लिखा हुआ बोल रहे हैं....कल ही इनके आश्रम में एक 2 वर्ष का बालक खोलते तेल में गिर कर बुरी तरह जल गया, उसके जिंदा रहने की संभावना लगभग नगण्य है।
News link 🔗 खौलते तेल की कढ़ाई में गिरा दो साल का बच्चा: राजस्थान से परिवार के साथ बागेश्वर धाम आया था,बचाने में दादी के हाथ भी झुलसे
https://t.co/cmMON9frXJ
अगर यह अंतर्यामी होता तो क्या इसके आश्रम में इस तरह लोग असमय काल के गाल में समाते... पुराणों में उल्लेखित सहस्त्र अर्जुन परशुराम युद्ध कपोल कल्पना है,अगर महिष्मति संस्थापक हैहय वंशीय सहस्त्रार्जुन लोक विरोधी होते तो माता अहिल्या उनके स्मरण से शिव अर्चना का आरंभ न करती, हकीकत में कलचुरी साम्राज्य महिष्मति से त्रिपुरी, गढ़ मंडला, रतनपुरी,कर्नाटक तक फैला था ,भृगुवंशी उनके राजपुरोहित थे ,उनके मध्य विवाद का कारण कामधेनु न होकर कराधान (Tax Evasion) था।
इंदौर में सहस्त्रबाहु अर्जुन के नाम पर चौराहा है जहाँ उनकी मूर्ति स्थापित है और सहस्त्रबाहु अर्जुन के महिष्मति, मंडला,ग्वालियर,नाथद्वारा,कर्नाटक में भव्य मंदिर है।
सहस्त्रबाहु जी ने भृगुवंशी परशुराम,जमदाग्नि से युद्ध किया था।
पुराणों में वर्णित कहानियां झूठी हैं कि 14 वर्षीय परशुराम ने सहस्त्रबाहु कांतवीर्य अर्जुन की 1000 भुजाएं काट दी थी,हकीकत में पूरा विवाद Tax Evasion को लेकर था, भृगुवंशी राजपुरोहित राजा को टैक्स नहीं देते थे,जब अकाल पड़ा तो राजा ने उन्हें पूर्व से मिल रही टैक्स में छूट को खत्म कर आश्रम में बंधी 10,000 गायों को जप्त कर ली, परशुराम अपने ननिहाल कन्नौज पहुँचे वहाँ से कन्नौज (कान्यकुब्ज),अयोध्या के राजा सगर के साथ मिलकर उन्होंने महिष्मति पर हमला किया भीषण युद्ध मे सहस्त्रबाहु सहित उनके 95 पुत्र वीरगति को प्राप्त हुए ,जो 5 पुत्र बचे उन्होंने अंततः पुनः महिष्मति (दक्षिण अवंति) पर कब्जा कर अपना राज्य उत्तर अवंति (उज्जैन) तक फैला लिया।
@DrMohanYadav51 सरकार से निवेदन है इस प्रकार के झूठ फैलाने वाले पाखंडियों पर कार्यवाही करे।
धीरेंद्र शास्त्री की हिंदू राष्ट्र बनाने की ग़ैर-संवैधानिक यात्रा के विरोध में एवं धीरेन्द्र शास्त्री द्वारा मेरे बारे में दिए गए अनर्गल बयान पर कल मैं प्रेस को संबोधित करूंगा और उन्हें कड़ा जवाब दूंगा।
साथ ही भोपाल में यात्रा के विरोध में होने वाले आगामी आंदोलन की रूपरेखा साझा की जाएगी।
📍 9 मसाला स्ट्रीट, एमपी नगर, भोपाल
🗓️ 31 अक्टूबर 2025
⏱️ प्रातः 11:30 बजे.
#DamodarSinghYadav
सच बोलने की हिम्मत आज भी कुछ पत्रकारों में जिंदा है — और यही लोकतंत्र की आख़िरी उम्मीद है।
वरिष्ठ पत्रकार संदीप चौधरी जी ने बीजेपी की नफरत और दंगाई राजनीति की परतें एक-एक कर खोल दीं।
सत्ता के डर से ऊपर उठकर सच बोलना ही असली देशभक्ति है। ✊🗞️
ग्वालियर - मुझे गर्व है के समाज के गरीब लोग संविधान निर्माता बाबा साहब आंबेडकर के सम्मान में देशद्रोही संविधान द्रोही एडवोकेट अनिल मिश्रा को 1 लाख जूते की माला के लिए जूते इकट्ठा करना शुरू कर दिए हैं।
#15अक्टूबर_चलो_ग्वालियर