बीते डेढ़ वर्षों से हर रविवार श्रमसाधकों संग चाय-नाश्ते का रूटीन बना था पर कालचक्र के सम्मुख मातृशोक के कारण असहाय हुआ तो स्वयं की उपस्थिति संभव न रही। सेवाकार्य बाधित होने की आशंका थी पर प्रिय अनुज @isaurabhhsinghh ने सेवा दायित्व संभाल लिया। आज दूसरा रविवार है जब मैं न जा सका पर सेवाकार्य का क्रम नहीं टूटा। सौरभ के साथ मेरी धर्मपत्नी हेमा और बिटिया आराध्या ने भी मनोयोग से सेवाकार्य किया। असहनीय दुख के इस समयचक्र में मन पुलकित हुआ-भावुकता से भर उठा। दरअसल, अपने को सदा के लिए खोना शोक की ऐसी दुरुह अवस्था है, जिससे न चाहते हुए भी जूझना-सहना-गुजरना होता है, ये दर्द देह रहने तक बना रहेगा पर स्वशोक के कारण सामाजिक दायित्वों का क्रम नहीं टूटना चाहिए ये संदेश सब तक पहुंचे इसलिए ये पोस्ट लिखने का मन किया।🙏🥹
‘मातृ शोक’ के बेहद कठिन दौर से गुजर रहा हूँ। स्नेहिलजनों की आवाजाही-बातचीत के क्षण मनोव्यथा की तीव्रता घटा देते हैं। आज रविवार है और बीते डेढ़ वर्षों से हर रविवार सिविल अस्पताल के एक कोने पर श्रमसाध्य साथियों के संग चाय-नाश्ते का आयोजन करता रहा हूँ। पर इस समय अंतिम संस्कार से जुड़ी प्रक्रियाओं के पालन के क्रम में बाहर निकलना नहीं हो सकता है। इसलिए आज चिंता हुई कि रविवार के आयोजन का सिलसिला भंग हो जाएगा, पर अनुज @isaurabhhsinghh ने सिविल चौराहे पर पहुंचकर मेरी भूमिका का निर्वहन किया -सभी मेहनतकश साथियों को चाय-नाश्ता कराया, उनसे संवाद किया। बहुत-बहुत आभार सौरभ आपके नाम बजरंगी यूँ ही नहीं है आप भी बजरंगबली की भांति सबकी सहायता-सहयोग के लिए समर्पित रहते हैं। उच्चकोटि के दयावान- संवेदनशील इंसान हैं। आपके स्नेहिलभाव के सम्मुख नतमस्तक हूँ 🙏🙏🙏
लखनऊ के हृदयस्थल पर अवस्थित लोहिया पार्क में बड़ी तादाद में शहरवासी मार्निंग वॉक के लिए पहुंचते हैं, वहीं बड़ी संख्या में लोग दोपहर से शाम तक मौजूद रहते हैं, यहां के कई हिस्सों में निर्माण कार्य जारी है, जिम एरिया एक ही होने और वहां काम की वजह से आवाजाही रूकने से दिक्कत है ही वहीं, कई महीनों से जॉगिंग ट्रैक का काम न हो पाने से हैरानी है कि आखिर इतनी लेटलतीफी क्यों? पर सबसे बड़ी दिक्कत यहां के टॉयलेटस का काम लंबित होने से है जिसकी वजह से खासतौर से महिलाओं व बुजर्गों को अड़चन आती है। कई दिन से लोग बातचीत के दौरान इस विषय को लेकर क्षोभ जता रहे हैं।
@AdminLKO@vishakg उपाध्यक्ष @LkoDevAuthority@LucknowDivision से विनम्र अनुरोध है कि इस स्थिति का संज्ञान लेकर नागरिकों की समस्या का निदान करें 🙏