अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छात्र संगठन NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
परमपिता परमात्मा से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूँ।
सत्य निकेतन हादसे के बाद छात्रों के हक़ और सुरक्षा की लड़ाई में NSUI के सभी साथी धरने पर बैठ गए हैं।
NSUI के राष्ट्रीय प्रभारी @kanhaiyakumar जी, @anshultrivedi47 जी, NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष @VinodJakharIN जी एवं लोकसभा सांसद @DeependerSHooda जी सहित NSUI के सभी साथी धरना स्थल पर छात्रों की आवाज़ बुलंद कर रहे हैं।
जन्मदिन पर सबसे बड़ा संकल्प यही -
अपने छात्रों के साथ हर मुश्किल घड़ी में खड़े रहना।
विनोद जाखड़ जी के साथ पूरी NSUI टीम पूरी रात सत्य निकेतन में डटी रही। छात्रों की मदद की, रेस्क्यू कार्यों में सहयोग किया और हर मुश्किल वक्त में उनका साथ निभाया।
जब तक हर छात्र को न्याय नहीं मिलेगा, हम इसी तरह उनके साथ खड़े रहेंगे और लड़ते रहेंगे।
#NSUI #VinodJakhar #StudentsFirst #SOSNSUI
दिल्ली जैसे देश की राजधानी में घंटों बाद भी छात्रों को रेस्क्यू न कर पाना सरकार और प्रशासन की पूरी तरह विफलता है। न डिजास्टर प्लान, न पर्याप्त उपकरण, न सक्षम टीम और न कोई जवाबदेही!
हम मांग करते हैं दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो, मृतक छात्रों के परिवारों को मुआवजा मिले, घायलों का सर्वोत्तम इलाज हो और सभी असुरक्षित निजी PG हटाकर उनकी जगह सरकारी हॉस्टल बनाए जाएं।
छात्रों की जान से खिलवाड़ अब बर्दाश्त नहीं होगा।
दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढहने की खबर बेहद दर्दनाक और चिंताजनक है। कई लोगों के मलबे में दबे होने की खबर है, जिनमें दिल्ली यूनिवर्सिटी के कई छात्र भी शामिल हैं।
मेरी अपील है कि NDRF, दिल्ली फायर सर्विस और सभी बचाव दल हर संभव प्रयास करके हर एक छात्र तक पहुँचें, घायलों को तुरंत सर्वोत्तम संभव इलाज मिले, ताकि किसी को भी बचाने में कोई कसर न छोड़ी जाए।
कांग्रेस और NSUI कार्यकर्ता मौके पर मौजूद हैं और हर संभव मदद के लिए तैयार हैं। इस मुश्किल घड़ी में हम सभी पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ खड़े हैं।
छात्रों का जीवन पहले ही संघर्षों से भरा था - अब हालात जानलेवा हैं। कॉलेज या विश्वविद्यालय में अच्छे हॉस्टल न होने के कारण छात्र PG में एक छत के नीचे 40-40 की संख्या में, अमानवीय परिस्थितियों में रहने को मजबूर हैं।
हर छात्र की जान कीमती है और उसकी रक्षा हर हाल में होनी चाहिए।
जब छात्रों की जान बचाने की जरूरत थी, तब सरकार और प्रशासन कहां थे? घटना के करीब दो घंटे बाद दिल्ली पुलिस-प्रशासन की राहत टीमें मौके पर पहुंचीं। आखिर इतनी बड़ी लापरवाही के लिए जिम्मेदार कौन है?
जैसे ही हमें सूचना मिली NSUI की पूरी टीम मौके पर पहुंची ,वहां छात्र मलबे में दबे मिले, हमारे NSUI का साथी भी मलबे में फंसा मिला और मौके पर न फायर ब्रिगेड, न पुलिस, न मेडिकल सुविधा, न JCB!
हम वहां पहुंचकर अपने हाथों से छात्रों को मलबे से निकालने में जुट गये। हमने 3 बच्चो को निकाला,कई छात्रों की जान जा चुकी है और स्थिति बेहद दुखद है।
बच्चों को मलबे से निकालते वक्त हमें एक बच्चे के हाथ से उसकी किताब मिली। यह दृश्य बेहद भावुक और झकझोर देने वाला था ।
जिस बच्चे के हाथ में किताब होनी चाहिए थी, वही हाथ मलबे में दबा मिला। यह सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि सरकार की लापरवाही और व्यवस्था की विफलता का दर्दनाक प्रमाण है।
आज जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान प्रमुख रूप से निम्न मांगें उठाई गईं
🔹 राहुल गांधी जी के खिलाफ दर्ज FIR को तत्काल रद्द किया जाए।
🔹देश में छुआछूत और भेदभाव की प्रथा को पूरी तरह समाप्त किया जाए!
@rajanipatil_in@RahulGandhi
संविधान, लोकतंत्र व इस देश की मूल भावना के खिलाफ भाजपा की राजनीति ने अब हद पार कर दी है।
एक दलित का अपमान करने वालों के खिलाफ FIR की मांग करने पर आवाज उठाने वाले के खिलाफ ही FIR कर दी गयी। श्री राहुल गांधी जी के साथ पूरा देश खड़ा है हम भाजपा के इन मुकदमों से डरने वाले नहीं है।
Youngest Secretary of DUSU meets Youngest Indian Secretary of the Oxford Union, meeting young student leaders reminds me of my own student union days, all the best Saara! 😊
@SaaraLunawat@OxfordUnion
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव (DUSU) को लेकर आज NSUI के साथियों के साथ बैठक कर आगामी तैयारियों पर चर्चा की।
बैठक में चुनाव से जुड़े विभिन्न विषयों, रणनीति और संगठन की तैयारियों को लेकर साथियों से संवाद हुआ। सभी साथियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और पूरी मजबूती के साथ छात्रहित की आवाज़ को बुलंद करने का संकल्प लिया।
DUSU में बदलाव, लोकतंत्र और छात्रहित की जीत के लिए NSUI पूरी ताकत के साथ मैदान में है।
#DUSUElections #NSUI
सभी प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🇮🇳
आइए, इस पावन अवसर पर हम अपने महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को नमन करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं गौरव को बनाए रखने का संकल्प लें।
जय हिंद! 🇮🇳
वंदे मातरम्! 🙏
आज स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष माननीय श्री Kuldeep Singh Pathania जी से बिलासपुर में शिष्टाचार भेंट हुई। 🇮🇳
@KP_1957 JI
TEAM BT :- आज सदर बिलासपुर के ग्राम कुनणू में ओवरहेड टैंक एवं डीप बोरवेल का उद्घाटन
श्री बंबर ठाकुर जी के कर-कमलों द्वारा दिनांक 09 अगस्त 2026 को विधिवत सम्पन्न हुआ।
इस विकास कार्य से क्षेत्रवासियों को पेयजल की बेहतर एवं सुचारू सुविधा उपलब्ध होगी।