नीट-यूजी 2026 परीक्षा में कथित अनियमितताओं एवं पेपर लीक प्रकरण की केंद्रीय एजेंसियों द्वारा हो निष्पक्ष जांच: @ABVPVoice
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) नीट-यूजी 2026 परीक्षा से जुड़ी सामने आ रही कथित अनियमितताओं, पेपर लीक एवं परीक्षा की गोपनीयता एवं विश्वसनीयता को लेकर उठ रहे गंभीर प्रश्नों पर गहन चिंता व्यक्त करती है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, एनटीए एवं जांच एजेंसियों द्वारा सामने लाई जा रही जानकारी ने देशभर के लाखों विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के मन में परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता को लेकर गहरी चिंता उत्पन्न की है।
अभाविप का स्पष्ट मत है कि प्रवेश परीक्षाओं की सुचिता एवं विश्वसनीयता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए। यदि परीक्षा से पूर्व प्रश्नपत्र अथवा उससे जुड़े प्रश्न कुछ लोगों तक पहुंचे हैं, तो यह केवल परीक्षा प्रणाली पर आघात नहीं बल्कि वर्षभर मेहनत करने वाले लाखों विद्यार्थियों के भविष्य के साथ अन्याय है।
अभाविप केंद्र सरकार से मांग करती है कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच केंद्रीय एजेंसियों से करवाई जाए तथा इसमें संलिप्त पाए जाने वाले दोषियों, परीक्षा-माफियाओं एवं किसी भी स्तर पर सहयोग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही जांच पूर्ण होने तक राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) पूरे प्रकरण में पारदर्शिता बनाए रखते हुए विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के समक्ष तथ्य स्पष्ट करे।
अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा,“देश के लाखों विद्यार्थी वर्षों की मेहनत और संघर्ष के बाद नीट जैसी परीक्षाओं में सम्मिलित होते हैं। ऐसी स्थिति में किसी भी प्रकार की अनियमितता उनके मनोबल एवं भविष्य पर गंभीर प्रभाव डालती है। इसलिए आवश्यक है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच हो तथा दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा न जाए। अभाविप लगातार यह मांग करती रही है कि राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में तकनीकी सुरक्षा, प्रश्नपत्र गोपनीयता, परीक्षा केंद्रों की निगरानी एवं जवाबदेही की व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। अभाविप सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को यह आश्वस्त करती है कि विद्यार्थियों के हित, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था एवं न्याय सुनिश्चित करने हेतु विद्यार्थी परिषद निरंतर अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।”
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला शिमला द्वारा जिला सिरमौर के शिलाई में हुए पेड़ों के अवैध कटान के खिलाफ उपायुक्त कार्यालय शिमला के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया।
#abvp4shimla
आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, मंडी विभाग की बैठक सरदार पटेल विश्वविद्यालय, मंडी में सफलतापूर्वक हुई।
इस बैठक में आने वाले कार्यक्रमों की योजना बनाई गई और संगठन के कार्यों को लेकर चर्चा की गई।
#AkhilBhartiyaVidyarthiParishad#YouthLeadership#VibhagMandi
हिमाचल प्रांत में अभाविप मण्डी नगर इकाई द्वारा खेलो भारत गतिविधि के माध्यम से तीन दिवसीय नगर खेल कुंभ का आयोजन किया गया, जिसमें महिला व पुरुष वर्ग में कबड्डी, वॉलीबॉल, हॉकी, वूशु, ग्रैपलिंग आदि प्रतियोगिताएं रही। प्रतियोगिताओं में विजेता व उपविजेता रहने वाली टीम व खिलाड़ी को नकद राशि, ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया गया।
खेल कुंभ के समापन समारोह में खेलो भारत गतिविधि के अखिल भारतीय प्रमुख श्री प्रदीप शेखावत विशेष रूप से उपस्थित रहे।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2025 के जिला स्तरीय विजेता
अभाविप मंडी जिला की ओर से सभी विजेताओं को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई ।
#abvpgktest2025#abvp4mandi#abvphp
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, मंडी महाविद्यालय इकाई द्वारा डॉ. बी.आर. अंबेडकर जी की पुण्यतिथि (सामाजिक समरसता दिवस) के उपलक्ष्य पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश संगठन मंत्री श्री धनदेव ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
IIT मंडी में आयोजित इस ज्ञानवर्धक सत्र में
Ms. Soumya Sambasivan, IPS, DIG northern Range ने भगवद् गीता सत्र के गुरु–शिष्य प्रसंगों का उल्लेख करते हुए
भारत की प्राचीन गुरु–शिष्य परंपरा, नेतृत्व, अनुशासन और कर्तव्यबोध के मूल्यों को अत्यंत प्रेरणादायक ढंग से प्रस्तुत किया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला कांगड़ा द्वारा धर्मशाला में शांतिपूर्ण विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज बेहद निंदनीय है। छात्र केवल अपने हितों से जुड़ी मांगें उठा रहे थे, परंतु प्रशासन ने संवाद की जगह बल प्रयोग चुना।
देवभूमि की पावन शांति में होने वाला राष्ट्रीय अधिवेशन युवा मन को विचारों की गहराई और राष्ट्रदायित्व की स्पष्टता देगा। यहीं से संगठन अपने अगले वर्ष की वैचारिक दिशा निर्धारित करेगा।
#71stABVPConf
हरियाणा प्रांत में फरीदाबाद जिले के जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में अभाविप ने अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव तीन पदों पर शानदार जीत दर्ज की।
यह जीत विद्यार्थियों के अटूट विश्वास, विकसित विश्वविद्यालय के संकल्प और अभाविप के प्रति उनके स्नेह व आशीर्वाद का प्रतीक है।
पंजाब प्रांत के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रांत संगठन मंत्री श्री राहुल शर्मा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ ।आप स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों और राष्ट्र की सेवा में हमेशा समर्पित रहें , यही ईश्वर से प्रार्थना है ।
ॐ
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
शताब्दी वर्ष श्री विजयादशमी उत्सव, युगाब्द 5127
02 अक्तूबर 2025 गुरुवार, प्रातः 7:35 बजे
मुख्य अतिथि - श्री राम नाथ कोविंद जी, पूर्व राष्ट्रपति
उद्बोधन - डॉ. मोहन भागवत जी, सरसंघचालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
#RSS100Years
*Live links* https://t.co/d2RxuJliPk
https://t.co/VIUNNmuyVJ