केन्द्रीय मंत्री श्री @PiyushGoyal व सीएम श्री @mlkhattar ने आज पंचकूला में राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (NIFT) का लोकार्पण किया।
संस्थान में वर्तमान सत्र में 3 स्नातक और 2 स्नातकोत्तर कोर्स शामिल किए गए हैं, जिनमें हरियाणा के विद्यार्थियों के लिए 20% सीट्स आरक्षित होंगी।
मुख्यमंत्री श्री @mlkhattar ने आज पंचकूला में केंद्रीय मंत्री श्री @PiyushGoyal के साथ राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (NIFT) के उद्घाटन समारोह के अवसर पर पौधारोपण कर प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन किया।
पानीपत की धरती से शुरू हुआ ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान रंग ला रहा है। अभियान के तहत हरियाणा सरकार द्वारा कई कदम उठाए जा रहे हैं। जिनमें लिंगानुपात को सुधारने के साथ ही उनको पढ़ाने के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।
पंचकूला में राष्ट्रीय फ़ैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (NIFT) की स्थापना से न केवल पंचकूला बल्कि हरियाणा के इतिहास में एक और नया अध्याय जुड़ गया है: सीएम @mlkhattar
#AzadiKaAmritMahotsav के तहत प्रदेश के लोगों में देशभक्ति की भावना को बढ़ाने के लिए हरियाणा सरकार प्रदेश में आगामी 11 से 17 अगस्त तक #HarGharTiranga अभियान चलाएगी।
पंचकूला में केन्द्रीय मंत्री श्री @PiyushGoyal जी के साथ राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (NIFT) का उद्घाटन कर उसे छात्रों को समर्पित किया।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस संस्थान से पढ़ाई पूरी करने वाले विद्यार्थी आधुनिक फैशन प्रौद्योगिकी को नई बुलंदियों तक लेकर जाएंगे।
मैं प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का आभार प्रकट करता हूं कि उन्होंने हरियाणा को NIFT जैसा उच्च स्तरीय शिक्षण संस्थान दिया।
पंचकूला में बना NIFT का यह केंद्र देश का 17वां और सर्वोत्तम भवन वाला केंद्र है।