क्या अब बहन बेटियों के कपड़े फड़वायेगी भाजपा सरकार?
क्या अब बहन बेटियों के नाजुक अंगों पर डंडा चलाएगी भाजपा सरकार?
क्या यही है भाजपा के महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण? शर्म करे भाजपा
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः 21.07.2026
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने प्रतापगढ़ नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन अब्दुल माजिद उर्फ नब्बन नेता के पुत्र एवं समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव श्री सद्दाम अहमद माजिद एडवोकेट के बड़े भाई श्री एजाज अहमद (38वर्ष) के असामयिक निधन पर गहरा शोक जताया है।
श्री अखिलेश यादव ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
4 किलोमीटर पैदल चलकर श्री अखिलेश यादव जी धरना स्थल पहुंचे थे जहां उन्हें भाजपा सरकार द्वारा जबरन गिरफ्तार करवा लिया गया है
लोकतंत्र की हत्यारी है भाजपा,
संविधान की हत्यारी है भाजपा,
छात्रों और युवाओं की हत्यारी है भाजपा
श्री अखिलेश यादव जी की गिरफ्तारी इस भाजपा सरकार के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी
लाखों करोड़ों सपा कार्यकर्ता एक इशारे पर सड़कों पर उतरने को तैयार है
जिस तरह से भाजपा सरकार ने सत्ता के अहंकार में तानाशाही से दमनचक्र चलाया है वो इस सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकेगा
सपा अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को पुलिस ने धरना स्थल से गिरफ्तार किया है
लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज जनता की आवाज दबा नहीं सकती सरकार, लोकतंत्र और संविधान को कुचल रही है भाजपा की सरकार
तत्काल सपा अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी एवं सपा सांसदों की रिहाई हो और छात्रों की आवाज उठाने से रोकना बंद करे सरकार
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः 21.07.2026
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 लखनऊ को ज्ञापन देकर मांग की है कि प्रदेश भा0ज0पा0 सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं विधायक ऊँचाहार विधान सभा श्री मनोज पाण्डेय के दबाव में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रायबरेली द्वारा समाजवादी पार्टी समर्थक मतदाता बाहुल्य वाले 17 मतदेय स्थलों का सम्भाजन (पुर्नगठन/परिवर्तन) कर के समाजवादी पार्टी समर्थक मतदाताओं को मतदान केन्द्र से बहुत अधिक दूर कर दिये जाने वाले प्रस्ताव को तत्काल निरस्त किया जाये, जिससे कि समाजवादी पार्टी समर्थक मतदाता मतदान करने से वंचित न रह जायें। तथा प्रदेश भा0ज0पा0 सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं विधायक 263 दक्षिणी विधान सभा श्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी के घर के ठीक सामने मात्र 20 फिट चौड़ी सड़क के दूसरी तरफ ठाकुर दीन बालिका जूनियर हाईस्कूल बहादुरगंज में मतदेय स्थल संख्या 233, 234, 235, 236, 237, 238 है। ठाकुर दीन बालिका जूनियर हाईस्कूल बहादुरगंज घनी आबादी के बीच में है और मुख्य गेट के ठीक सामने श्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी का घर होने के कारण मतदेय स्थल संख्या 236, 237, 238 मुस्लिम बाहुल्य वाले इन मतदेय स्थलों पर श्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी के समर्थको द्वारा मुस्लिम समुदाय के मतदाताओं को मतदान करने से रोका जाता है, और मतदेय स्थल संख्या 233, 234, 235 पर श्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी के समर्थको द्वारा मतदेय स्थल पर साइलेंट कैप्चर हो जाता है। ठाकुर दीन बालिका जूनियर हाईस्कूल बहादुरगंज में मतदेय स्थल संख्या 233, 234, 235, 236, 237 को सरयूपारी महाविद्यालय तथा आर्यकन्या कालेज और अग्रवाल इण्टर कालेज में स्थानान्तरित कर दिया जाये जिससे कि मतदाता भयमुक्त होकर मतदान कर सकें तथा 100-कासगंज विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन करा कर मतदाता सूची को शुद्ध एवं दुरूस्त बनाया जाये जिससे विधान सभा सामान्य निर्वाचन वर्ष 2027 स्वतंत्र, निर्भीक, निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न हो सके।
ज्ञापन में कहा गया है कि जनपद रायबरेली, 183-ऊँचाहार विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में प्रदेश भा0ज0पा0 सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं विधायक ऊँचाहार विधान सभा श्री मनोज पाण्डेय के दबाव में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रायबरेली ने समाजवादी पार्टी समर्थक मतदाता बाहुल्य वाले 17 मतदेय स्थलों का सम्भाजन (पुर्नगठन/परिवर्तन) कर के समाजवादी पार्टी समर्थक मतदाताओं को मतदान केन्द्र से बहुत अधिक दूर कर दिया है, जिससे कि समाजवादी पार्टी समर्थक मतदाता मतदान करने से वंचित रह जायें।
प्रदेश भा0ज0पा0 सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं विधायक ऊँचाहार विधान सभा श्री मनोज पाण्डेय नें दिनांक 10 मार्च 2026 को जिलाधिकारी को पत्र द्वारा ऊँचाहार विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदेय स्थल संख्या 6, 58, 59, 128, 248, 251, 324, 323, 310, 303, 284, 361, 124 सहित 28 मतदेय स्थल में सम्भाजन (पुर्नगठन/परिवर्तन) एवं संशोधन का प्रस्ताव दिया था। (पत्र संलग्नन है)
समाजवादी पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी के निर्देश पर दिनांक 07 अप्रैल 2026 को मुख्य चुनाव आयुक्त नई दिल्ली व मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश,लखनऊ को ज्ञापन देकर भा0ज0पा0 सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री मनोज पाण्डेय के उपरोक्त प्रस्ताव को निरस्त करने की माँग की गई थी। (ज्ञापन संलग्न है)
जनपद रायबरेली के जिलाधिकारी द्वारा कैबिनेट मंत्री एवं विधायक श्री मनोज पाण्डेय के प्रस्ताव पर 183 ऊँचाहार विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदेय स्थल संख्या 6, 8, 124, 178, 248, 250, 251, 284, 303 ,314, 223, 336, 351, 385, 389, 390 सहित 17 मतदेय स्थलों का सम्भाजन (पुर्नगठनध्परिवर्तन) कर दिया गया है।
कैबिनेट मंत्री एवं विधायक श्री मनोज पाण्डेय के दबाव में जिलाधिकारी रायबरेली द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के नियम एवं निर्देशों के विपरीत जाकर मनमाने ढंग से तथा समाजवादी पार्टी के समर्थक मतदाता बाहुल्य वाले मतदेय स्थलों को प्रभावित करने के दृष्टिगत यह कार्य किया गया है, तथा समाजवादी पार्टी द्वारा दिये गये प्रस्ताव को एकतरफा मनमाने ढंग से निरस्त कर दिया गया है।
https://t.co/68uza3VNHY