My letter to PM Sh. @narendramodi Ji.
The decision to conduct the caste census can be a transformative moment in our nation's journey towards equality. The millions who have struggled for this census await not just data but dignity, not just enumeration but empowerment.
▪️Reservation in the private sector
▪️Reservation in contracts
▪️Reservation in the judiciary
▪️Proportional Reservation based on caste census data
▪️Full implementation of pending Mandal Commission recommendations
#CasteCensus
हत्या, लूट, रंगदारी, अपहरण की घटनाओं से पूरा बिहार हिल गया है। ये चंद दिनों में ही 100 से ज्यादा अपराधों की पूरी लिस्ट है जो अपने आप में बयां करती है कि बिहार में अपराधियों के मन में कानून का खौफ खत्म हो चुका है। डबल इंजन सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है और बिहार का राज, चौपट राज बन चुका है। #TejashwiYadav #Bihar #Crime
बहुजन समाज के हक़ की आवाज़ को सड़क से लेकर सदन तक बुलंद करने वाले मा० नेता प्रतिपक्ष श्री @yadavtejashwi जी के आह्वान पर एवं सामाजिक न्याय के स्तंभ आदरणीय श्री @laluprasadrjd के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय जनता दल बिहार में बहुजनों के लिए आरक्षण को 65% किए जाने को नौवीं अनुसूची में नहीं डालने के विरोध में एवं देश भर में जातिगत आरक्षण जनगणना करवाने की मांग के साथ एवं केंद्र व बिहार की NDA सरकार की नीतियों के विरुद्ध कल दिनांक 01 सितंबर, 2024 को बिहार प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय पर विशाल धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित है।
कल आप सभी से अपील है कि आप बड़ी से बड़ी संख्या में इस धरना प्रदर्शन का हिस्सा बनकर एनडीए की केंद्र एवं राज्य सरकार को अपनी एकजुटता और ताकत के एहसास करवाएँ और बहुजन विरोधी नी���ियों पर झुकने के लिए बाध्य करें।
#TejashwiYadav #Bihar
नीतीश सरकार और बिहार पुलिस का इकबाल पूरी तरह से खत्म हो चुका है!
अपराधी पुलिस से घबराते नहीं हैं क्योंकि उन्हें नीतीश सरकार का संरक्षण प्राप्त है और इ���ी कारण से आम नागरिकों को बिहार पुलिस पर विश्वास भी नहीं है!
पुलिस का काम केवल अपराधियों की धरपकड़ ही नहीं है, आपराधिक मामलों की अच्छे से जाँच कर सभी सबूत जुटाना, मजबूत केस बनाना, मामले को न्यायालय में मजबूती से पेश करना भी एक आधुनिक पुलिस बल का काम होता है!
बिहार पुलिस तो पहले ही चरण में असफल सिद्ध हो जाती है, अपराधियों व संदिग्धों की धरपकड़ में ही असफल हो जाती है। ऐसे में बिहार में अपराधियों ��ा दुःसाहस सातवें आसमान पर है।
@yadavtejashwi
#TejashwiYadav
#अपराध #Crime
प्रधानमंत्री मोदी जी से पूछना चाहता हूँ कि आप संविधान और लोकतंत्र को समाप्त क्यों करना चाहते है?
आप द��ितों, पिछड़ों, वंचितों और गरीबों का आरक्षण एवं नौकरी क्यों छिनना चाहते है?
आप गरीब को और अधिक गरीब तथा अमीर को और अधिक अमीर क्यों बनाना चाहते है?
बिहार ने आपको 𝟒𝟎 में से 𝟑𝟗 सांसद दिए लेकिन आपने 𝟏𝟎 वर्षों में बिहार को क्या दिया? आप बिहार आकर काम की बात क्यों नहीं करते? #TejashwiYadav #Bihar #india
मैं लंबे समय से नौकरी, महंगाई, गरीबी और बेरोज़गारी के बारे में बोल रहा हूँ लेकिन प्रधानमंत्री जनमुद्दों और काम की बात का नोटिस ही नहीं लेते। उन्हें तो बस अपने मन की बात सुनानी है।
10 वर्षों में उन्होंने बिहार को क्या दिया? अपने वादे पूरे क्यों नहीं किए? इन पर नहीं बोलते, वो मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इधर-उधर की बातें करते है। बिहार की जनता बहुत समझदार है। #Bihar #TejashwiYadav
डेढ़-दो महीने पहले तक आदरणीय नीतीश जी, प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह जी को तू-तड़ाक व तुम-ताम करते हुए कहते थे कि ऊ लोग खाली झूठे प्रचार-प्रसार करता रहता है…ऊ सब कुछ किया है जी? ऊपर वालों ने यानि केंद्र सरकार ने सब मीडिया पर कब्जा कर लिया है।
हम जब नीतीश जी के साथ थे तब वे बोलते थे कि नयी पीढ़ी के लोग साथ आ गए है तो सबको नौकरियां दे रहे है। तेजस्��ी अच्छा काम कर रहा है, 𝟏𝟎 लाख नौकरी इसका वादा था, अब यही आगे सब देखेगा, यही भविष्य है। अब हम गलत हो गए और वो सब ठीक। नीतीश जी मेरे सम्मानित अभिभावक है लेकिन उनकी क्या परिस्थिति हो गई है अथवा चंद लोगों द्वारा कर दी गयी है कि उन्हें पैर छूना पड़ रहा है। हमें ही नहीं जदयू के भी 𝟗𝟗% लोगों को यह सब ठीक नहीं लग रहा है। #TejashwiYadav #Bihar
आज आदरणीय प्रधानमंत्री जी की नवादा, बिहार में होने वाली रैली को लेकर बिहारवासियों में उत्सुकता और उम्मीद है कि मोदी जी आज प्रदेशवासियों को भाषण में यह अवश्य ही बतलाएँगे कि:-
1. वो BJP के 𝐈𝐧𝐬𝐭𝐢𝐭𝐮𝐭𝐢𝐨𝐧𝐚𝐥, 𝐎𝐫𝐠𝐚𝐧𝐢𝐬𝐞𝐝 और 𝐒𝐲𝐬𝐭𝐞𝐦𝐚𝐭𝐢𝐜 𝐂𝐨𝐫𝐫𝐮𝐩𝐭𝐢𝐨𝐧 को छुपाने के लिए हमेशा विपक्ष और विपक्षी नेताओं को ही भ्रष्टाचारी तथा घोटालेबाज क्यों बताते रहते है?
2. 𝐏𝐌 बताएँगे कि कैसे विपक्ष के सभी कथित भ्रष्टाचारी नेताओं ने 𝐂𝐁𝐈/𝐄𝐃/𝐈𝐓 की मदद से 𝐁𝐉𝐏 ज्वाइन की?
3. 𝐏𝐌 बताएँगे कि कैसे और क्यों कथित विपक्षी भ्रष्टाचारी कमल छाप साबुन से नहाने एवं नारंगी वाशिंग मश���न में धुलने के बाद बेईमान,भ्रष्ट और नकारे से ईमानदार, कर्मठ व सुयोग��य बन सभी केसों से बरी हो जाते है?
4. 𝐏𝐌 बताएँगे कि जाँच एजेंसियों की मदद एवं छापे के बाद 𝐄𝐥𝐞𝐜𝐭𝐨𝐫𝐚𝐥 𝐁𝐨𝐧𝐝𝐬 के ज़रिए कैसे और क्यों बड़ी कम्पनियाँ हजारों करोड़ रुपए 𝐁𝐉𝐏 के खाते में डालती है?
5. 𝐏𝐌 बताएँगे की कोई भी विपक्षी नेता कितना भी ईमानदार, नौकरीदाता, समतावादी, लोकतांत्रिक, लोकप्रिय, सच्चा, अच्छा और परिणाम उन्मुखी हो लेकिन प्रधानमंत्री जी उसे बेइमान, भ्रष्ट, निकम्मा और बुरा क्यों बता��े रहते है?
6. 𝐏𝐌 बताएँगे की क्यों 𝐁𝐉𝐏 ने देश में सबसे अधिक परिवारवादी नेताओं को टिकटें दी है?
7. 𝐏𝐌 बतायेंगे कि क्यों जाँच एजेंसियां 𝐁𝐉𝐏 नेताओं के घर छापा नहीं मारती? BJP नेताओं की जाँच क्यों नहीं होती?
8. 𝐏𝐌 बताएँगे कि 𝐁𝐉𝐏 नेताओं का काला कारोबार, भ्रष्टाचार, कदाचार, दुराचार और अत्याचार माफ क्यों होता है?
9. वो बताएँगे कि नोटबंदी से भ्रष्टाचार और काला धन कम हुआ की नहीं? उन्होंने नोटबंदी में 𝟏���𝟎𝟎₹ का नोट बंद कर 𝟐𝟎𝟎𝟎₹ का नोट शुरू क्यों किया था तथा बाद में उसे भी बंद क्यों किया था?
10. 𝐏𝐌 बताएँगे कि उन्होंने 𝟐𝟎𝟏𝟒 में युवाओं को प्रतिवर्ष 𝟐 करोड़ नौकरियां तथा बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की घोषणा क्यों की थी लेकिन अब उस वादे को क्यों भूल गए?
𝟗𝟗.𝟗𝟗% बिहारी यह भी जानते है कि प्रधानमंत्री जी देशभर में 𝟏𝟎 वर्षों से हो रहे 𝐁𝐉𝐏 के संस्थागत, संगठित एवं व्यवस्थित भ्रष्टाचार पर नहीं बोलने की बजाय उलटे ही विपक्ष को भ्रष्टाचारी और घोटालेबाज बोलेंगे ताकि लोगों का ध्यान ����𝐉𝐏 के भ्रष्टाचार पर ना जाएं। #TejashwiYadav
आपाधापी व व्यस्तता के बीच जब भी समय मिलता है अपने आवास स्थित गौशाला में गौमाता की शुभता और दिव्यता के दर्शन, सेवा एवं देखभाल करने का मौका नहीं चुकता।
हमारे सांस्कृतिक, आर्थिक, आध्यात्मिक और पारिवारिक जीवन का अहम केंद्र रही गौमाता के प्रति माता-पिता के कारण बचपन से ही ग��रा स्नेह, श्रद्धा और लगाव रहा है। #TejashwiYadav #bihar
वह सत्य है, अनंत है अनादि है,
भोले दानी है, दया के सागर है,
भगवंत है, ओंकार है, विश्वास है
आस्था ह��, सिद्धि है, शक्ति है, भक्ति है।
हर-हर महादेव! #mahadeva #trending #TejashwiYadav #RJD #Bihar #shiv
प्रधानमंत्री जी वर्षों से लंबित एक ही परियोजना की कई बार पैकेजिंग, रीपैकेजिंग करते रहते है, कभी रैपर बदल देते है, कभी कवर व कलर बदल देते है।
वर्षों से लंबित एक ही आधे-अधूरे प्रॉजेक्ट का कई-कई बार शिलान्यास और उद्घाटन होता रहता है। हर बार उसी प्रोजेक्ट लागत को दुहरा कर तथाकथित विशेष पैकेज बता, नया पैकेज बना, जनता को भ्रमित करने का असफल प्रयास किया जाता है। निर्माण पूरे किए बिना एक ही सड़क का कभी एक लेन का शिलान्यास, कभी सर्विस लेन का उद्घाटन, कभी दूसरी लेन का कार्यारंभ कर दिखावा किया जाता है।
यह बिहार है, यहाँ की जनता ऐन चुनाव पूर्व की जाने वाली सब चालाकियाँ समझती है।#Bihar
प्रिय बिहारवासियों,
कल पटना के गांधी मैदान में जन विश्वास रैली के जरिए मुहब्बतों और उम्मीदों का जन सैलाब लाकर आपने एक नया इतिहास रच डाला��� ऐसा लगा मानो पूरा बिहार ही गांधी मैदान में उपस्थित होकर नए बिहार का नया अध्याय लिखने को समर्पित और आतुर हो।
22 फरवरी को ही पटना के गांधी मैदान में रैली करने का निर्णय लिया गया। मात्र 8-9 दिनों की तैयारी, खराब मौसम तथा 15 घंटों की लगातार बारिश के बावजूद भी आपने पूर्व के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर नया इतिहास लिख डाला। मैदान में जितनी संख्या थी उतनी ही बाहर सड़कों और जाम में फँसी गाड़ियों में थी। इतने क�� समय में इतनी बड़ी रैली का आयोजन अद्भुत, आश्चर्यजनक, अद्वितीय और अकल्पनीय है।
बिहार के बदलाव की इस यात्रा में भागी बनने के लिए आप सभी का हृदय से कोटि-कोटि आभार प्रकट करता हूँ । मैं आप सभी को वचन देता हूँ कि बिहार के हर घर में नौकरी, रोजगार, अधिकार और विकास का सूरज पंहुचा कर ही दम लूँगा। कल गांधी मैदान से भरोसे और प्रगति जो नया सूर्योदय हुआ है वो बिहार के विकास की नई पटकथा लिखेगा।
कल की तारीख़ को भविष्य का बिहार हमेशा याद रखेगा, एक नया क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए, हर एक बिहारवासी की उम्मीद को सच में परिवर्तित करने के लिए। हर धर्म-जाति, हर वर्ग, हर समुदाय, किसान, मज़दूर,नौजवान एवं बुजुर्ग जिस तरह से कंधे से कंधा मिलाकर हमारे साथ चल पड़े हैं, वो नए बिहार की नींव रखने में अहम योगदा�� देंगे।
जन विश्वास महारैली को आपने जन तीर्थ रैली में तब्दील कर दिया। इस रैली को असाधारण, अकाल्पनिक और अलौकिक रूप से सफल बनाने के लिए सभी का ह्रदय से पुन: बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूँ। अब जन विश्वास से ही जन विकास होगा। #TejashwiYadav #Bihar
आपका अपना,
तेजस्वी यादव