🪔 दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🪔
माँ लक्ष्मी एवं भगवान श्री गणेश की कृपा से आपके जीवन में खुशहाली, सफलता और समृद्धि का दीप सदैव प्रज्वलित रहे।
आप सभी के जीवन में प्रेम, सौहार्द एवं सकारात्मकता का प्रकाश बना रहे।
आप सभी को दीपावली की मंगलमय शुभकामनाएँ! ✨
🪔 धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🪔
धन, वैभव एवं आरोग्य के पावन पर्व धनतेरस के शुभ अवसर पर आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली का आगमन हो।
आप सभी को धनतेरस की हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएँ।
आज मंत्रालय में मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग की समीक्षा कर निर्देश दिए कि प्रत्येक जिले में एक हैचरी विकसित करें, ताकि मछली बीज की उपलब्धता बढ़े और प्रदेश में मत्स्य उत्पादन को नई गति मिले।
मछली उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कोल्ड चेन एवं आवश्यक अधोसंरचना विकसित करें। साथ ही ब्रांडिंग, निर्यात नेटवर्किंग, जलीय ईको सिस्टम के विकास तथा जल संपदा आधारित पर्यटन गतिविधियों के विस्तार के लिए कार्ययोजना तैयार करें। प्रदेश में मोती उत्पादन को भी प्रोत्साहित किया जाये।
नदियों के पुनर्जीवन एवं जलीय जीवों के संरक्षण के लिए सभी संबंधित विभाग समन्वय के साथ कार्य करें। हमारा लक्ष्य है कि अगले ढाई वर्षों में मध्यप्रदेश मछली बीज उत्पादन में आत्मनिर्भर बने और बाहर से मछली बीज खरीदने की आवश्यकता न पड़े।
प्रसन्नता है कि एकीकृत मत्स्योद्योग नीति-2026 के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं और प्रदेश में मत्स्य क्षेत्र में ₹9 हजार करोड़ से अधिक का निवेश आ रहा है। मछुआ किसान क्रेडिट कार्ड के अंतर्गत अंतर्देशीय जल क्षेत्र में मध्यप्रदेश देश में दूसरे स्थान पर है। वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर अंतर्देशीय मत्स्य पालन में सिवनी जिले को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
निःस्वार्थ भाव से राष्ट्र और समाज की सेवा में आजीवन समर्पित रहे देश की महान विभूति डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को उनके बलिदान दिवस पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। उनके प्रखर विचार और आदर्श देश की हर पीढ़ी को मातृभूमि की सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
न कर्मणा न प्रजया धनेन त्यागेनैके अमृतत्वमानशुः।
परेण नाकं निहितं गुहायां विभ्राजते यद्यतयो विशन्ति॥
On his Balidan Diwas, I pay homage to Dr. Syama Prasad Mookerjee, a distinguished patriot, scholar and statesman who dedicated his life to India’s development. His unwavering conviction, courage in public life and commitment to national interest continue to inspire generations. Dr. Mookerjee’s sacrifice remains etched in our collective memory. We reaffirm our commitment to building a strong and developed India, guided by the values he cherished and served till his last breath.
At around 8:30 PM today, will be speaking at the #RepublicSummit2026. I will be sharing my views on India's strides across different sectors and our collective endeavour to realise the dream of a Viksit Bharat.
@republic
मंदसौर के पशुपतिनाथ, आगर-मालवा के नलखेड़ा, देवास, महेश्वर-मंडलेश्वर आदि के मंदिरों और श्रद्धा के केंद्रों का भी समुचित विकास सुनिश्चित करें। उज्जैन में पंचक्रोशी मार्ग पर व्यापक स्तर पर पौधरोपण कराएं।
सिंहस्थ के सुरक्षा प्रबंधन का संचालन कंट्रोल रूम से किया जाएगा। पुलिस, जिला प्रशासन, नगर निगम तथा अन्य सभी संबंधित एजेंसियां बेहतर समन्वय सुनिश्चित करें तथा इसके लिए प्रशिक्षण और मॉक ड्रिल की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए।
मार्ग चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाने या अन्य तोड़फोड़ के कार्य में कोई भेदभाव न हो। संबंधित मामलों में तत्काल मुआवजा दें।
आज सिंहस्थ-2028 की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक में 17 नए विकास कार्यों को स्वीकृति दी। बैठक में 7 जिलों में चल रहे 148 विकास कार्यों की समीक्षा की। इंदौर, आगर-मालवा, मंदसौर और देवास में चल रहे कार्यों की भी जानकारी ली।
ओंकारेश्वर और आसपास के क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों के लिए पृथक से प्राधिकरण गठित किया जाए। ओंकारेश्वर में अस्पताल और हेलीपैड बनाने के निर्देश दिए। इससे आपदा के समय लोगों को तुरंत मदद मिल सकेगी। एयर एम्बुलेंस की पहुंच भी सुगम होगी।
सिंहस्थ के कार्यों की गुणवत्ता की निगरानी भारत सरकार से संबद्ध थर्ड पार्टी कंसलटेंट द्वारा की जाएगी। सिंहस्थ के लिए आवश्यक मानव संसाधनों की तैनाती एवं उनके प्रशिक्षण की प्रक्रिया तत्काल प्रभाव से प्रारंभ की जाए। भीड़ व आपदा प्रबंधन, सुरक्षा एवं चिकित्सा सुविधाओं के लिए अद्यतन तकनीक आधारित माइक्रो प्लानिंग करें। उज्जैन में शिप्रा घाटों तक आने-जाने के मार्गों और पार्किंग व्यवस्था का निर्माण भी साथ-साथ करें।
@rshuklabjp
गजाननाय पूर्णाय सांख्यरूपमयाय ते।
विदेहेन च सर्वत्र संस्थिताय नमो नमः।।
नर्मदापुरम जिले के बाचावानी में स्थित श्री गणेश मंदिर में विराजमान भगवान गणपति जी की कृपा से सभी का जीवन सुख, शांति, समृद्धि और आनंद से परिपूर्ण हो, यही मंगलकामना करता हूं।
बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए संकल्पित मध्यप्रदेश सरकार...
सर्वाइकल कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचाव के लिए प्रारम्भ किए गए HVP टीकाकरण अभियान में मध्यप्रदेश ने देशभर में अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है।
सिर्फ 60 दिन में 7.63 लाख से अधिक पात्र बालिकाओं का टीकाकरण पूर्ण हुआ।
#ViksitMadhyaPradesh
अंत्योदय का ध्येय, भारत के समग्र विकास के लिए संकल्पित 4,399 दिन...
संपूर्ण भारत की आकांक्षाओं के प्रतीक, यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे अधिक समयावधि तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में ऐतिहासिक नेतृत्व देने पर मध्यप्रदेश वासियों की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
विश्व के सबसे विशाल लोकतंत्र में यह क्षण केवल राष्ट्र की आर्थिक प्रगति तक सीमित नहीं, बल्कि देश के आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रीय गौरव की भावना का प्रतिबिंब है। 'विकसित भारत 2047' के ध्येय मंत्र को साकार करते हुए आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने गरीब, किसान, महिला और युवा को विकास की यात्रा का सारथी बनाया।
अंत्योदय का संकल्प लिये आपकी यह अविराम यात्रा गतिमान रहे, यही मंगलकामना है।
#LongestServingElectedPMModi
A historic milestone in India's democratic journey.
Heartiest congratulations to Aadarniya Shri @narendramodi Ji on becoming India's longest-serving elected Prime Minister. Under his leadership, India continues to achieve new milestones on the path to Viksit Bharat.
#LongestServingElectedPMModi