उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना जी का जो अभी यह वीडियो देख रहे हैं।
यह AI से बनाया गया है ऐसा कहना होगा उत्तर प्रदेश सरकार का क्योंकि अध्यक्ष जी तो प्रभु श्री राम के मंदिर में चढ़ावा चोरी को लेकर कहते हैं कि जिन्होंने श्रद्धा पूर्वक दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी हुआ जब अध्यक्ष जी करोड़ो श्रद्धालुओं की आस्था को झूठा साबित कर सकते हैं तो यह तो इनके लिए छोटी बात होगी ।
क्योंकि इन्होंने राष्ट्रगान का अपमान नहीं किया है बस कहीं और जल्दी होगी जाकर किसी सच को झूठ साबित करने की...जिसमें इनकी सरकार बहुत माहिर है।
पुलिस वालों की जब मर्जी हो किसी को पेल देते है ,
लेकिन जैसे ही कोई पलटकर उल्टा कंटाप जड़ देता है तो वर्दी वाले पर हाथ कैसे उठाया ,
जब यही वर्दी वाले कमजोरों पर हाथ उठाते है तो सारे नियम नाले में चले जाते है।
उत्तर प्रदेश में केवल युवा ही नहीं, बल्कि स्कूली बच्चे (Gen Alpha) भी अपने हक़ के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं।
उन्नाव के जय प्रकाश नारायण सर्वोदय आवासीय विद्यालय में मासूम छात्र सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं। स्कूल में न तो पढ़ाने के लिए शिक्षक हैं, न हॉस्टल में रहने की ठीक व्यवस्था, न पीने का साफ़ पानी और कैंटीन में भी घटिया खाना दिया जा रहा है। जब ये बच्चे अपनी आवाज़ उठाते हैं, तो समाधान करने के बजाय प्रिंसिपल और वार्डन द्वारा इन्हें टीसी काटकर स्कूल से निकालने की खुली धमकियां दी जाती हैं।
दूसरी तरफ मुरादाबाद में जहाँ स्कूल के ठीक बगल में शराब की दुकान खोल दी गई और छोटे-छोटे बच्चों को अपनी पढ़ाई छोड़कर शराब का ठेका बंद करवाने के लिए ज्ञापन लेकर सड़कों पर आना पड़ रहा है।
अगर कागजों में ऑपरेशन कायाकल्प का डंका पीटा जा रहा है, तो फिर ज़मीन पर इन विद्यालयों की काया क्यों नहीं बदल रही।
केवल मंचों से AI में हजारों करोड़ का इन्वेस्टमेंट कर रहे हैं, स्मार्ट एजुकेशन को बढ़ावा दे रहे हैं ऐसे हवा-हवाई दावे करने और अरबों-खरबों के शिक्षा बजट के कसीदे पढ़ने से कोई राज्य या देश विश्वगुरु नहीं बनता।
सवाल यह है कि अगर इतना भारी-भरकम शिक्षा बजट आवंटित हो रहा है, तो वो पैसा जा कहाँ रहा है।
आज उत्तर प्रदेश में एक शिक्षक तक के लिए बच्चों को स्कूल छोड़कर चक्का जाम करना पड़ रहा है। जब कक्षाओं में शिक्षक ही नहीं होंगे, तो ये नौनिहाल क्या पढ़ेंगे और इनका भविष्य कैसे सँवरेगा।
सरकार को इन बच्चों की सुध लेनी चाहिए। उन्नाव के स्कूल में तुरंत योग्य शिक्षकों व बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था हो, छात्रों को धमकाने वाले लापरवाह स्टाफ पर सख्त कार्रवाई की जाए।
@myogiadityanath@UPGovt@BasicShikshaUP @madhyamikshiksha
#Unnao #Moradabad #GenAlpha #EducationCrisis #KayakalpExposed #SaveStudentsFuture
जाम का परिणाम देखना चाहते हो
तुम तो पढ़ते भी नहीं हो...
क्या यह सुशासन है या तानाशाही
यूपी के बुंदेलखंड में महोबा के मासूम छात्रों (Gen Alpha) की यह तस्वीरें इस सवाल का जीता-जागता सबूत हैं। बारिश और जलभराव के कारण स्कूल जाने का रास्ता इस कदर खराब है कि बच्चों के लिए निकलना तक दूभर हो गया है। जब इन नौनिहालों ने अपने ही स्कूल के रास्ते की बदहाली को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से अपनी आवाज़ उठाई, तो शासन-प्रशासन ने उनकी समस्याओं का समाधान निकालने के बजाय पुलिस भेजकर इन मासूम बच्चों पर ज्यादतियां शुरू कर दिया।
बच्चों को डराया-धमकाया जा रहा है, उन्हें सड़क से जबरदस्ती हटाया जा रहा है और वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि खाकी वर्दीधारी बच्चों को पैर से लात मारने तक की बेशर्मी कर रहे हैं।
क्या उत्तर प्रदेश में स्कूल जाने के लिए एक सुरक्षित रास्ता मांगना अब इतना बड़ा अपराध हो गया है कि छोटे बच्चों पर खाकी का खौफ आज़माया जाए।
अपने सिस्टम की नाकामी और भ्रष्टाचार का गुस्सा इन मासूमों पर उतारना बेहद शर्मनाक और कायरतापूर्ण है।
जो बच्चे कल का भविष्य हैं, उनके मन में आप पुलिस और प्रशासन की कैसी छवि बना रहे हैं।
सरकार तुरंत इस अमानवीय घटना का संज्ञान ले। बच्चों के साथ सरेआम सड़क पर बदसलूकी और उन्हें धमकाने वाले पुलिसकर्मियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो, और स्कूल के बाहर जलभराव का स्थाई समाधान कर अविलंब सड़क बनाई जाए।
@myogiadityanath@UPGovt@Uppolice@dgpup
#Mahoba #GenAlpha #UPPolice #StudentProtest #SaveEducation
नाम 'मिड-डे मील' से बदलकर 'पीएम पोषण' (PM Poshan) कर देने से ज़मीनी हकीकत नहीं बदल जाती।
यूपी के सीतापुर के प्राथमिक विद्यालय का यह वीडियो देखिए। मासूम नौनिहालों को 'पोषण' के नाम पर महज़ पीला पानी परोसा जा रहा है।
एक तरफ कागज़ों पर दूध, ताज़े फल, दाल और सोयाबीन वाला 'शानदार सरकारी मेन्यू' है, और दूसरी तरफ बच्चों की थाली का यह कड़वा सच।
क्या यही है सरकार का 'PM पोषण' मॉडल।
#Sitapur #PMPoshan #MidDayMeal #UPGovt #EducationSystem
माननीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी, माननीय गृहमंत्री @AmitShah एवं संबंधित विभाग @DoPTGoI से विनम्र निवेदन है कि हम अग्निवीर भाइयों के सम्मान और उनके भविष्य के पूरी तरह पक्षधर हैं। देश की सेवा करने वाले प्रत्येक अग्निवीर का सम्मान होना चाहिए। लेकिन विभिन्न न्यूज sources से मिली जानकारी के अनुसार ये ज्ञात हुआ है कि SSC GD भर्ती में 50% आरक्षण लागू होने वाला है यदि ऐसा होता है तो इससे लाखों सामान्य अभ्यर्थियों के अवसर प्रभावित होने की आशंका है।
इसलिए हमारा अनुरोध है कि अग्निवीरों के पुनर्वास के लिए अलग और प्रभावी व्यवस्था बनाई जाए, उन्हें वहीं 75% परमानेन्ट कर देने जैसी कोई व्यवस्था बनाई जाए और उन्हें 50% की जगह 15 या 20% तक का ही Reservation दिया जाए ताकि उनका भविष्य भी सुरक्षित रहे और SSC GD के अन्य अभ्यर्थियों के साथ भी समान अवसर और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा बनी रहे। कृपया इस निर्णय पर पुनर्विचार करें और ऐसा समाधान निकालें जिससे किसी भी वर्ग के युवाओं का नुकसान न हो।
हमारी मांग किसी के खिलाफ नहीं, बल्कि सभी युवाओं के लिए संतुलित और न्यायसंगत अवसर की है।
#Stop_SSCGD_50%_Reservation
@SSC_GoI
🚨 SSC GD 2027 अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना 🚨
📢 आज सुबह 11:00 बजे से X (Twitter) पर अभियान शुरू होगा।
यदि SSC GD में Agniveer के लिए 50% आरक्षण लागू होता है, तो लाखों सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों के भविष्य पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। हमारी मांग किसी के अधिकार छीनने की नहीं है, बल्कि सभी अभ्यर्थियों के लिए संतुलित, न्यायसंगत और निष्पक्ष अवसर सुनिश्चित करने की है।
✅ यदि आरक्षण देना है, तो उस पर व्यापक और संतुलित विचार-विमर्श हो।
✅ Agniveer अभ्यर्थियों को अन्य विभागों (जैसे राज्य पुलिस, अन्य सुरक्षा बल आदि) में भी पर्याप्त अवसर दिए जाएँ।
✅ SSC GD भर्ती में सभी उम्मीदवारों के लिए बराबर और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा बनी रहे।
🕚 11:00 AM से सभी छात्र तैयार रहें।
एकजुट होकर अपनी बात शांतिपूर्ण, तथ्यों पर आधारित और सम्मानजनक भाषा में रखें।
अभियान हैशटैग:
#Stop_SSCGD_50%_Reservation
📢 आपकी एक पोस्ट लाखों छात्रों की आवाज़ बन सकती है।
11:00 AM पर X (Twitter) पर मिलते हैं। 🇮🇳
हेलो @nitin_gadkari जी,
आपने तो कहा था दोपहिया वाहन का टोल टैक्स किसी भी रोड में नहीं लगता है।
फिर ये क्या है?
जनता को गुमराह करके धड़ाधड़ टोल वसूला जा रहा है।
📍 इटावा एंड टोल प्लाजा बिसंडा - बांदा यूपी
बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे
बिहार में मद्य निषेध सिपाही कि 4200 से ज्यादा पदों की भर्ती परीक्षा के दौरान पाटलीपुत्र स्टेशन पर जो अव्यवस्था और हाहाकार देखने को मिला, वह बेहद शर्मनाक है। जब सरकार और प्रशासन को पहले से पता होता है कि लाखों अभ्यर्थियों ने फॉर्म भरा है
तो लॉजिस्टिक्स और पर्याप्त ट्रेनों की व्यवस्था किए बिना, जब आप अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्रों को उनके गृह जनपदो से सैकड़ों किलोमीटर दूर (38 जिलों में) फेंकेंगे, तो स्टेशनों पर ऐसा जनसैलाब और अराजकता होना लाज़मी है। ट्रेनों की लेटलतीफ़ी और इस कुप्रबंधन के कारण हज़ारों विद्यार्थियों की परीक्षा लेट हो गई या पूरी तरह से छूट गई। उनके सालों की मेहनत और पैसों की बर्बादी का ज़िम्मेदार आखिर कौन है,
लाखों युवाओं को उनके नसीब पर छोड़कर, ट्रेनों के इंजनों पर चढ़ने को मजबूर कर के क्या हम ऐसे 'विश्व गुरु' बनेंगे साहब? परीक्षा कराने का मतलब सिर्फ टेंडर निकालना नहीं, बच्चों को सुरक्षित सेंटर तक पहुँचाने की जवाबदेही लेना भी होता है।
#BiharPoliceExam #SystemFailure #PatnaRailwayStation
#PaperLeak के खिलाफ छात्रों की आवाज़ लगातार बुलंद हो रही है। सवाल सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि लाखों छात्रों के भविष्य और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था का है छात्रों की मांग है कि उनकी बात सुनी जाए और मामले की निष्पक्ष जांच हो।#RaviPTiwari#PaperLeak #TargetOn#Lucknow#EcoGarden
जरूरी सूचना🚨🚨
आप सभी का उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस का एग्जाम 8, 9 और 10 जून को है, अगर आप चाहते हैं कि एग्जाम सेंटर्स पर कुछ गड़बड़ी न हो तो सबसे हाथ जुड़ विनती है, आप जिस भी कमरे में अपना पेपर दे रहे हों, वहाँ उस कमरे में जो भी परीक्षार्थी अनुपस्थित होता है, अपने साथ उन सबके रोल नंबर लिखकर लेके आये, और जब फिजिकल का रिजल्ट आए तब सभी एक बार उन रोल नंबर को चेक करके जरूर देखना, अगर रिजल्ट में किसी का रोल नंबर मिलता है तो, सिद्ध हो जाएगा कि उस सेंटर पर धंधली हुई है। आपको यह अटपटा और हंसने वाला मजाक लग सकता है, लेकिन यकीन कीजिए आप ये करने से कुछ भी जो गलत हो सकता था उसे रोक पाओगे। यह सबसे उचित तरीका है उन सेंटर्स को पकड़ने का जो पैसे लेकर अलग कमरों में पेपर दिलवाते हैं। एक और विनती है आपसे, आप जितने भी टेलीग्राम ग्रुप में हों इस जानकारी को सबके साथ शेयर करें, ताकि ये जागरूकता हर उस मेहनती परीक्षार्थी तक पहुंचे, जिसके लिए ये भर्ती उसके जीवन का आखिरी मौका है✅
धन्यवाद👏👏