📍 रघुनाथगढ़ धाम
आज पावन रघुनाथगढ़ धाम में श्री राधा-कृष्ण जी की दिव्य प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा एवं स्थापना महोत्सव में सम्मिलित होकर दर्शन-पूजन किया।
प्रभु श्री राधा-कृष्ण के श्रीचरणों में प्रदेश की सुख-समृद्धि, समाज की मंगलकामना एवं राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की।
इस अवसर पर संत समाज, सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रेम सिंह जी बाजोर एवं विधायक प्रत्याशी श्री गजानंद कुमावत जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
@BJYMinRaj@BJP4Rajasthan
भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री @madanrrathore जी के जन्मदिवस के अवसर पर आज भारतीय जनता युवा मोर्चा राजस्थान के प्रदेश महामंत्री श्री लोकेंद्र सिंह रायथलिया एवं प्रदेश प्रवक्ता श्री योगेश यादव ने वृद्धाश्रम पहुँचकर वृद्धजनों को स्नेहपूर्वक भोजन कराकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
ऐतिहासिक यमुना जल समझौते के पश्चात जयपुर आगमन पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री @ShankarGora जी एवं युवा मोर्चा के साथियों के साथ माननीय मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp जी का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
#आभार_भजनलाल4यमुना_जल
ऐतिहासिक यमुना जल समझौते के पश्चात जयपुर आगमन पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री @ShankarGora जी एवं युवा मोर्चा के साथियों के साथ माननीय मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp जी का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
#आभार_भजनलाल4यमुना_जल
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के #MannKiBaat के 135वें संस्करण का साक्षी बना! 📻🇮🇳
आज किशनपोल विधानसभा के जौहरी बाजार मंडल स्थित बूथ संख्या 182 पर 'मन की बात' कार्यक्रम में सम्मिलित होकर माननीय प्रधानमंत्री जी के विचारों को सुना।
प्रधानमंत्री जी ने आज देश की आत्मनिर्भरता, 'कैच द रेन' अभियान, योग की उपलब्धियों और भारतीय संस्कृति की वैश्विक पहचान पर विस्तार से चर्चा की। स्वदेशी मिसाइल शक्ति, C295 विमान निर्माण से लेकर मेघालय के 'रूट ब्रिज' तक, आज की 'मन की बात' में गर्व और प्रेरणा के अनेक क्षण थे। पर्यावरण संरक्षण के लिए मिट्टी के गणेश जी की स्थापना और प्लास्टिक मुक्त भारत का संकल्प हम सभी को लेना है।
इस अवसर पर युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सूरज गोडीवाल जी व पार्षद घनश्याम जी टेपन, श्याम जी गोडिवाल विजय जी शर्मा व युवा मोर्चा के साथी उपस्थित रहे |
@BJYMinRaj@Bjp4Rajsthan
भाजयुमो राजस्थान प्रदेश महामंत्री का दायित्व के पश्चात् श्री राजपूत सभा द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में सम्मिलित हुआ
आपके द्वारा किए गए स्वागत एवं सम्मान के लिए हृदय से आभार एवं धन्यवाद।
#bjp#lokendrasinghraythaliya#rajputsabha#rajasthan
🩸 एक यूनिट रक्त, अनेक जीवनों के लिए नई उम्मीद।
राजस्थान विश्वविद्यालय के संघर्षशील छात्र नेता स्वर्गीय श्री दिनेश गरेड़ जी की सातवीं जयंती पर आयोजित रक्तदान शिविर में सम्मिलित होकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
रक्तदान मानवता की सेवा का सर्वोत्तम माध्यम है। युवाओं का इस पुनीत कार्य में योगदान समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता एवं सेवा भाव को दर्शाता है।
"युवा शक्ति का संकल्प — सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण।" 🇮🇳
विकास की रफ्तार, विश्वास का आधार!
●उत्पादन में उछाल: ऑटोमोबाइल उत्पादन में 26%, सीमेंट उत्पादन में 9.4%, और स्टील उत्पादन में 5.8% की सालाना (YoY) वृद्धि दर्ज की गई।
●हरित ऊर्जा और ग्रामीण निवेश: नवीकरणीय (Renewable) बिजली उत्पादन में 11.7% और ट्रैक्टर उत्पादन में 18.1% की बढ़ोतरी हुई, जो ग्रामीण निवेश को दर्शाती है।
●PMI (परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स): मैन्युफैक्चरिंग PMI (54.7) और सर्विसेज PMI (58.8) दोनों ही मजबूत विस्तार के संकेत दे रहे हैं।
●राजस्व और डिजिटल लेनदेन: GST संग्रह में 8.7% और डिजिटल भुगतान वॉल्यूम में 19.7% की ठोस वृद्धि हुई है।
राजस्थान से राज्यसभा के लिए भाजपा प्रत्याशी घोषित होने पर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष श्री @DrSatishPoonia जी एवं राष्ट्रीय सचिव श्रीमती @alka_gurjar जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आपका संगठनात्मक अनुभव, जनसेवा के प्रति समर्पण एवं राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्धता उच्च सदन में राजस्थान की आवाज़ को और अधिक प्रभावी बनाएगी।
सफल एवं उज्ज्वल संसदीय कार्यकाल हेतु शुभकामनाएँ।
@BJP4Rajasthan@BJYMinRaj
प्रकृति हमारी धरोहर है, इसे बचाना हमारी सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी है। आइए, इस विश्व पर्यावरण दिवस पर हम सब मिलकर कम से कम एक पेड़ लगाने और प्रदूषण कम करने का संकल्प लें। पृथ्वी सुरक्षित रहेगी, तभी हमारा भविष्य सुरक्षित होगा। 🌍🌳💚
#WorldEnvironmentDay#पर्यावरण_दिवस#SaveEarth #Naturewalk
साइकिल सिर्फ एक सवारी नहीं, बल्कि अच्छी सेहत और स्वच्छ पर्यावरण की ओर एक बेहतरीन कदम है। 🌿🚲
आइए, आज 'विश्व साइकिल दिवस' के अवसर पर हम सब मिलकर एक स्वस्थ और प्रदूषण मुक्त भविष्य की ओर पैडल मारें! 🚴♂️✨
#WorldBicycleDay#विश्व_साइकिल_दिवस#CyclingLife#Health#Environment
राजस्थान सरकार में वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री @Sanjay4India1 जी से सुखद मुलाक़ात हुई
इस अवसर पर युवा मोर्चा के साथी प्रदेश महामंत्री भाई ऋषिकेश मीणा जी, प्रदेश प्रवक्ता रोहित मीणा जी, सोशल मीडिया प्रभारी मयूर वाल्मीकि जी, कार्यालय सहप्रभारी आशीष शर्मा जी सहित युवा मोर्चा के साथी उपस्थित रहे
@BJP4Rajasthan@BJYMinRaj
राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री @JoraramKumawat जी से सुखद मुलाक़ात हुई
इस अवसर पर युवा मोर्चा के साथी प्रदेश मंत्री भाई रुगनाथ विश्नोई जी साथ रहे
@BJP4Rajasthan@BJYMinRaj
होटल रुद्रविलास, सांगानेर (जयपुर) में गत दिवस भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित नव-नियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान समारोह में सहभागी होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सैनी जी, भारतीय जनता युवा मोर्चा राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा जी, युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी सहित भाजयुमों के सैंकड़ो साथी उपस्थित रहे
कार्यक्रम में संगठन की मजबूती, युवा शक्ति की भूमिका एवं आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर सार्थक चर्चा हुई। #bjp #bjym
भारतीय जनता युवा मोर्चा राजस्थान के प्रदेश महामंत्री के रूप में नवीन दायित्व प्राप्त होने के पश्चात आज कैबिनेट मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत जी से स्नेहिल व आत्मीय मुलाक़ात कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
इस अवसर पर भाजयुमो के साथी प्रदेश महामंत्री भाई ऋषिकेश मीणा जी, प्रदेश मंत्री धीरज गौतम जी, प्रदेश कार्यालय मंत्री हर्ष शर्मा जी उपस्थित रहे
@BJP4Rajasthan@BJYMinRaj@SureshRawatIN