श्रीमान @MVVNLHQ , पिछले दो दिनों से रात्रि में लगभग 2 घंटे तक बिजली कटौती की जा रही है। आज भी बिजली काट दी गई है, जिससे क्षेत्रवासियों को परेशानी हो रही है। कृपया मामले को संज्ञान में लेकर विद्युत आपूर्ति की समस्या का शीघ्र समाधान कराने की कृपा करें।
श्रीमान @MVVNLHQ , पिछले दो दिनों से रात्रि में लगभग 2 घंटे तक बिजली कटौती की जा रही है। आज भी बिजली काट दी गई है, जिससे क्षेत्रवासियों को परेशानी हो रही है। कृपया मामले को संज्ञान में लेकर विद्युत आपूर्ति की समस्या का शीघ्र समाधान कराने की कृपा करें।
श्रीमान @RailMadad, @drmljn
गाड़ी संख्या 22540, पिछले 47 मिनट से मानक नगर स्टेशन के आगे पीछे खड़ी है कृपया इस गाड़ी की भी लाइन साफ करवाइये ताकि ये भी अपने गंतव्य स्थान तक पहुंच सके और यात्रीगण अपने अपने गंतव्य स्थान तक सही सलामत पहुंच सके क्योंकि रात्रि का समय है
धन्यवाद
सेवा में,
श्री नरेंद्र मोदी जी
माननीय प्रधानमंत्री, भारत सरकार
नई दिल्ली, भारत - 110001
विषय: अश्लील एवं अर्ध-अश्लील (Porn एवं Semi-Porn) वेबसाइटों एवं सोशल मीडिया सामग्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने हेतु अनुरोध।
मान्यवर,
सविनय निवेदन है कि वर्तमान समय में इंटरनेट एवं सोशल मीडिया पर अश्लील एवं अर्ध-अश्लील सामग्री अत्यधिक मात्रा में उपलब्ध है। यह सामग्री समाज, विशेषकर बच्चों, किशोरों एवं युवाओं के मानसिक और नैतिक विकास पर गहरा एवं नकारात्मक प्रभाव डाल रही है।
इन साइट्स/कॉन्टेंट के दुष्प्रभाव निम्नलिखित हैं:
01. किशोरों और युवाओं में लत उत्पन्न कर उनका भविष्य बर्बाद करती है।
02. समाज में यौन अपराधों, छेड़छाड़ एवं शोषण की प्रवृत्ति को बढ़ावा देती है।
03. पारिवारिक संबंधों में दरार एवं सामाजिक मूल्यों का ह्रास करती है।
04. बच्चों के मनोविज्ञान पर गंभीर चोट पहुँचाकर उन्हें गलत दिशा की ओर मोड़ती है।
माननीय प्रधानमंत्री जी, जिस प्रकार आपकी सरकार ने ऑनलाइन रियल मनी गेम्स पर प्रतिबंध लगाकर एक ऐतिहासिक सामाजिक सुधार किया है, उसी प्रकार यदि Porn एवं Semi-Porn वेबसाइटों और सोशल मीडिया सामग्री पर भी कठोर प्रतिबंध लगाया जाए तो यह हमारे देश के परिवार, समाज एवं युवा वर्ग के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।
अतः, नेशनल क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (@NCIBHQ) आपसे विनम्र अनुरोध करता है कि इस विषय पर तत्काल ठोस कदम उठाते हुए संबंधित मंत्रालयों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने की कृपा करें। आपके दूरदर्शी नेतृत्व में यह कदम निश्चित ही भारत को नैतिक, सशक्त एवं सुरक्षित समाज की ओर अग्रसर करेगा।
सादर,
सुरेश शुक्ल
अध्यक्षा/ निदेशक
नेशनल क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो
(राष्ट्रव्यापी गैर सरकारी संगठन)
ईमेल: [email protected]@narendramodi@PMOIndia@rashtrapatibhvn@HMOIndia