बहुजन समाज को उसके सामाजिक एवं राजनीतिक अधिकारों के प्रति जागरूक कर सशक्त बनाने वाले महानायक, बीएसपी, बामसेफ एवं DS-4 के संस्थापक, मान्यवर मसीहा साहब श्री कांशीराम जी के परिनिर्वाण दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि।
#मान्यवर_कांशीराम_जी#BSP#जयभीम#मिशन_2027
परम आदरणीय बहन जी,
आप मेरी राजनैतिक गुरु हैं, मेरी प्रेरणा हैं, और मेरी बुआ माँ भी हैं।
राजनीति में मैंने जो कुछ सीखा, वो आप से ही सीखा, जो कुछ किया, आपके मार्गदर्शन में किया। इसलिए आज अपनी बात सीधे आपके सामने और पूरे बहुजन समाज के सामने रखना चाहता हूँ।
पिछले कुछ दिनों से मीडिया और सोशल मीडिया में मेरे बारे में कई तरह की ख़बरें और अफ़वाहें चल रही हैं। मैं साफ़ कर देना चाहता हूँ: मैं किसी दूसरे राजनीतिक दल में नहीं जा रहा। न आज, न कभी। BSP मेरे लिए सिर्फ़ एक पार्टी नहीं, मेरा परिवार है।
श्री अशोक सिद्धार्थ जी को पार्टी से निकालने और उनके संन्यास का आपका फ़ैसला पूरी तरह उचित है, और मैं उस फ़ैसले के साथ खड़ा हूँ। रिश्ते अपनी जगह हैं, पर मिशन उनसे बड़ा है। व्यक्तिगत और पारिवारिक हितों से ऊपर पार्टी और आंदोलन का हित रखना मेरी ज़िम्मेदारी है।
उस समय मैंने ख़ुद को सोशल मीडिया से दूर कर लिया था, इसलिए आपके उस पोस्ट को रिपोस्ट नहीं कर पाया। मेरी उस चुप्पी को ग़लत समझा गया, और अफ़वाहों को जगह मिली। अगर इससे आपको ठेस पहुँची है, तो मैं उसके लिए आपसे क्षमा चाहता हूँ।
मैं सिर्फ़ आपके नेतृत्व में फिर से पार्टी और मिशन की सेवा का अवसर चाहता हूँ। विश्वास शब्दों से नहीं, काम से बनता है, और मैं उसे अपने आचरण और अपनी मेहनत से साबित करूँगा।
बाबा साहेब का मिशन, मान्यवर साहेब का रास्ता, और आपका नेतृत्व। यही मेरी राजनीति है।
जय भीम।
जय बसपा।
@Mayawati बहन जी @AnandAkash_BSP भाई को वापस जिम्मेदारी दे दीजिए आपके बाद उनसे ही उम्मीद है,
बहन जी उनके साथ हम जैसे युवा जुड़े थे और जुड़ रहे थे,
बहन जी युवा पार्टी से दूर हो रहा है प्लीज 🙏🙏🙏🙏 आकाश भाई को वापस ले लीजिये
@Mayawati बहन जी हमारे देश में सभी पार्टियों को उनके परिवार के लोग ही चला रहे है
बिना परिवार के पार्टी खत्म हो जाएगी
@AnandAkash_BSP भाई को वापस लो.
अगर यूपी जीतना है तो,,,
सर्वसमावेशी, सर्वहितग्राही, उत्कृष्ट लोकतांत्रिक मूल्यों से दीप्त, एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना को समृद्ध करते भारतीय संविधान के शिल्पकार, बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नम:🙏
#AmbedkarJayanti2025#BabasahebAmbedkar#BSP@Mayawati@AnandAkash_BSP
@narendramodi सर्वसमावेशी, सर्वहितग्राही, उत्कृष्ट लोकतांत्रिक मूल्यों से दीप्त, एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना को समृद्ध करते भारतीय संविधान के शिल्पकार, बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन🙏🙏🙏
जय भीम