आरोपों की आंच जब खुद तक पहुंचने लगे, तो जवाब तथ्यों से देना चाहिए, व्यक्तिगत आरोपों से नहीं!
मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी, जब आपकी सरकार, आपके मुख्यमंत्री कार्यालय और उसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारियों पर सवाल उठ रहे हों, तो स्वाभाविक रूप से जवाबदेही भी आपकी बनती है।
यह अच्छी बात है कि आरोपों के बाद कार्रवाई होती दिखाई दे रही है। लेकिन सवाल यह भी है कि इस कार्रवाई का अंतिम परिणाम क्या होगा और क्या वास्तव में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होकर जिम्मेदारी तय होगी?
लेकिन आज पूर्व मुख्यमंत्री @ashokgehlot51 जी को लेकर मुख्यमंत्री की भाषा और उनके द्वारा लगाए गए अनर्गल और मिथ्या व्यक्तिगत आरोपों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ आपके पास इतने गंभीर आरोपों से जुड़े तथ्य और प्रमाण थे, तो तीन साल तक आप मौन क्यों रहे? आज ही इन आरोपों को सार्वजनिक करने की आवश्यकता क्यों महसूस हुई?
कहीं ऐसा तो नहीं कि जब सवालों की आंच आपके अपने कार्यालय और आपकी जवाबदेही तक पहुंचने लगी, तो चर्चा का रुख मोड़ने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री पर नए आरोपों की झड़ी लगा दी गई?
यदि आपके आरोपों में कोई सच्चाई है, तो आपके पास सत्ता है, सरकार है और पूरी प्रशासनिक मशीनरी है। तथ्यों और प्रमाणों के साथ उन्हें सार्वजनिक कीजिए और कानून के अनुसार कार्रवाई कीजिए। लेकिन व्यक्तिगत टिप्पणियां और बिना प्रमाण के आरोप लगाकर अपनी सरकार तथा अपने कार्यालय से जुड़े सवालों से बचा नहीं जा सकता।
लोकतंत्र में पद की गरिमा के साथ-साथ जवाबदेही की भी अपेक्षा होती है। विपक्ष भजनलाल शर्मा जी से नहीं, प्रदेश के मुख्यमंत्री से सवाल पूछ रहा है, इसलिए व्यक्तिगत ना होकर ज़िम्मेदारी वाला जवाब आज नहीं तो कल देना ही पड़ेगा ।
20 साल वकील रहा हूँ। आईपीसी-सीआरपीसी सब जानता हूँ। केस दर्ज कीजिए नहीं तो मैं जाने वाला नहीं हूँ:-
रितु बराला केस में FIR दर्ज कराने पहुंचे पीसीसी चीफ डोटासरा की पुलिस अफसर से फोन पर हुई बहस सुनने लायक है।
कल रात अपनी गाड़ी से सफर कर रहा था, बीच हाई-वे नशे में भाई हो रहा था💔🙏 कोई भी ओवरटेक करता वाहन आराम से एक सेकंड में काम तमाम कर सकता था, हालांकि मैंने नजदीकी स्टेशन जाकर दो-चार साथियों को गाड़ी में बैठाया और वापस आकर इसको उठाकर पड़ोस की होटल के बाहर चारपाई पर सुला दिया,,, लेकिन सवाल ये है कि एक दिन सुला दिया लेकिन हमेशा ऐसे कैसे होगा।
नशा करने वालों से बस इतना ही कहना है कि तुम तो रात को शराब पीकर चैन से सो जाते हो मेरे भाई,,,,कभी उठकर देखना, तुम्हारे नशे में माँ और पत्नी की आँखें रात भर जागती हैं, इस डर में कि कल तुम्हारा क्या होगा !
वो जो तुम्हारे बच्चों के मासूम चेहेरे हैं ना, उन्हें एक खुशहाल पिता चाहिए, ऐसे बीच सड़क मरी हुई आत्मा नहीं💔🙏
राजस्थान सरकार आपसे निवेदन है कि राजस्थान के बेरोजगारों के लिए जल्द भत्ता जारी करवायें,
साल भर से बेरोजगार परेशान है, तैयारी के समय में ये इनके लिए रामबाण है।
#बेरोजगारी_भत्ता_जारी_करो@RajCMO@BhajanlalBjp