“एक बाबा भगवान श्रीकृष्ण का अपमान कर रहे हैं, सनातनी चुप क्यों हैं?” अखिलेश यादव का यह सवाल धर्म के ठेकेदारों की चुप्पी पर सीधी चोट है।
बात-बात पर बुलडोज़र की धमकी देने वालों की आवाज़ अब क्यों नहीं निकल रही? क्या उस बाबा को भाजपा और संघ का संरक्षण है?
खेमे का क्या कहना, प्रधानमंत्री मोदी तो ख़ुद उसे अपना “छोटा भाई” कह चुके हैं! अब प्रधानमंत्री सामने आएँगे?
लखनऊ : अखिलेश यादव का बिना नाम लिए धीरेंद्र शास्त्री पर निशाना
➡️नवंबर-दिसंबर में होने वाले आयोजनों को लेकर उठाए सवाल
➡️कई जिलों में सार्वजनिक आयोजनों का दिया हवाला
➡️अम्बेडकर नगर, कुंडा, गोंडा और झांसी का किया जिक्र
➡️लखनऊ और आगरा के आयोजनों का भी उल्लेख
➡️विवादित व्यक्ति को आयोजन की अनुमति न देने की अपील
➡️सौहार्द बिगाड़ने वालों को अनुमति न मिले-अखिलेश
➡️शासन-प्रशासन से सतर्कता बरतने की अपील की
#AkhileshYadav #DhirendraShastri #SamajwadiParty @yadavakhilesh@samajwadiparty
चापलूसी की ‘रजत जयंती’ मना चुके लोग, दूसरों पर आरोप लगाते समय, अपने ऊपर लगे आरोप कैसे भूल जाते हैं। ऐसे स्मृतिहीन लोग ही बदले भारत की तस्वीर ख़राब कर रहे हैं। चमचमाते लिबासों में इतनी सलाहियत नहीं होती है कि वो पहननेवाले के मन के दाग़ छिपा सकें। समय से बड़ी किसी की अदालत नहीं होती।
जिस तरह मणिकर्णिका घाट पर पाल समाज के लोगों पर लाठियाँ चलाई गईं, वह घटना आज भी सबको याद है। समाज उस अपमान और अन्याय को भूला नहीं है। इसका जवाब लोकतांत्रिक तरीके से जनता अपने वोट की ताकत से देगी। PDA की एकजुटता ही हमारा सबसे बड़ा जवाब है।
प्रिय काशीवासियों,
सर्वप्रथम बाबा विश्वनाथ के चरणों में नमन करते हुए मैं कहना चाहूँगा कि कल काशी में आप सबने जो स्नेह दिया, उसका मैं अत्यंत आभारी हूँ।
काशी के आशुतोष बाबा विश्वनाथ जी ने हमारे श्री आशुतोष सिन्हा जी व श्री लाल बिहारी यादव जी को ऐतिहासिक वोटों से जिताकर हमें दोहरा आशीर्वाद दिया है। काशी ने डबल इंजन को डबल ज़ीरो कर दिया है।
दरअसल काशी की हमारी दोहरी जीत के पीछे निम्नलिखित कारण निर्णायक रहे :
- मणिकर्णिका के पौराणिक घाट को तोड़ने के पाप की सज़ा मिली है।
- राजमाता पुण्यश्लोका देवी अहिल्याबाई जी की प्रतिमा के तिरस्कार करने का सबक इन पापियों को मिला है।
- पूज्य शंकराचार्य जी पर हुए प्रहार का प्रतिकार-प्रतिफल है।
- पाल समाज पर जो लाठी चलाई गई थी ये उसका भी जवाब है।
- दाल मंडी पर हुए अत्याचार ने भाजपा को ध्वस्त कर दिया या कहें दाल मंडी ने भाजपा को दल दिया है।
- जो कहते थे माँ गंगा ने उन्हें बुलाया है, उन्होंने माँ गंगा को भुलाया है। गंगा माँ के साथ भी धोखा हुआ है। नमामि गंगे का अरबों का बजट न जाने कहाँ बह गया।
- बनारस के बुनकरों का हाल पूछने कोई नहीं आया।
- बनारस की हस्तकला चौपट कर दी है।
- बनारस के नाव चलानेवाले तक दुखी हैं। उनकी रोज़ी-रोटी भाजपाइयों को रास नहीं आई। भाजपा की कमीशनख़ोरी ने छोटे-काम व्यवसाय को मार दिया है।
- भाजपा ने बनारस को बाहर के ठेकेदारों को गिरवी रखा दिया है।
क्योटो तो बनाया नहीं, काशी भी उजाड़ दिया। क्योटो नहीं बनाया तो क्योटो का फोटो ही लगा देते।
भाजपा ने बनारस का हित नहीं, अहित किया है।
यूपी वाले विदाई अच्छी करते हैं लेकिन जब काशी वाले विदाई करते हैं तो पर्मानेंट विदाई कर देते हैं। इस बार ‘काशी भाजपा की उदासी’ का कारण बनेगी। 2027 में विश्वप्रसिद्ध बनारस की लौंगलता हमारा मुँह मीठा करेगी।
हम आएंगे तो वाराणसी को ट्रैफ़िक जाम से मुक्ति दिलाने के लिए मेट्रो का निर्माण करेंगे। हम अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करके दिखाएंगे कि ‘विरासत का संरक्षण और विकास से संवर्धन’ साथ-साथ कैसे किया जा सकता है।
काशी का गौरव फिर से वापस लाना हमारा संकल्प है, जिसे हम निभाएंगे।
भाजपा जायेगी, काशी मुस्कुराएगी!
आपका
अखिलेश
लखनऊ
➡️मंत्री संदीप सिंह के आवास पहुंचे अभ्यर्थी
➡️68500 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन
➡️आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया
➡️नियुक्ति शेड्यूल जारी कराने की मांग की
➡️पुलिस ने अभ्यर्थियों को ईको गार्डन भेजा
➡️एक अभ्यर्थी दीपक पटेल की बिगड़ी तबीयत
#Lucknow #TeacherRecruitment @thisissanjubjp
#UPSSSC_WAITING_LIST जारी हो
योगी जी प्रदेश के छात्रों की तरफ से विनती है।
प्रदेश जननायक और सबसे लोकप्रिय नेता माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी आप अपने बच्चों की पुकार सुन लो और #upsssc में वेटिंग लिस्ट जारी कर दो please 🥺🥺