आमरण अनशन का 14 वें दिन
छात्र नेता @ShubhamRewar4U
ना खाना, ना जल और ना ही किसी प्रकार का मेडिकल इलाज ले रहे है
सरकार को संवेदनशीलता दिखानी चाहिए जायज़ मांगे मानकर इनका अनशन खत्म करवाना चाहिए 🙏
जब तक मेरी माँ का आशीर्वाद मेरे साथ है तब तक मेरे हौसले,मेरी हिम्मत और मेरा संघर्ष जारी रहेगा...
मा. मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp जी आप मेरी मांगो पर संज्ञान लीजिये, में पिछले 10 दिन से भूख हड़ताल पर हूँ।
@DrPremBairwa@BagadeHaribhau@RajCMO@LokBhavanJaipur
इस तानाशाही सरकार के ख़िलाफ़ अब राजस्थान के युवाओं को भी सड़कों पर आना होगा ।।
ढाई साल से अधिकारियों का स्वर्णकाल चल रहा है
तमाशा बना दिया प्रदेश का
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के इस्तीफे के खिलाफ भी अब मोर्चा खोलना पड़ेगा ।।
कैसे ट्रांसफर से लेकर व्यावसायिक शिक्षा में पलटी मारी और भ्रष्टाचार किया ।।
युवाओं को अब बोलना होगा
भर्ती कैलेंडर के 10 हज़ार पद खा गए झूठी वा वाई करके ।।
बजट घोषणा के 25 हज़ार पदों पर बिना वर्गीकरण किए ही वा वाई ले रहें है
उठो और जागो युवाओं अब 🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥
"मिलिए हमारे 105 साल के दादाजी से इन्होंने एक सदी से भी ज़्यादा का भारत देखा है। आइए सुनते हैं इनके जीवन के अनमोल अनुभवी पढ़ाई।"वीडियो रिकॉर्ड करते हुए दादा जी ने भजनलाल लाल जी से निवेदन किया की मेरी पेंसिल चालू करवा दीजिए 🙏 @RajCMO@arvindchotia@AvinashGehlot_@Rajsthanikaka
"मिलिए हमारे 105 साल के दादाजी से इन्होंने एक सदी से भी ज़्यादा का भारत देखा है। आइए सुनते हैं इनके जीवन के अनमोल अनुभवी पढ़ाई।"वीडियो रिकॉर्ड करते हुए दादा जी ने भजनलाल लाल जी से निवेदन किया की मेरी पेंसिल चालू करवा दीजिए 🙏 @RajCMO@arvindchotia@AvinashGehlot_@Rajsthanikaka
इंडिया गठबंधन अपने कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं करेगा।
इंडिया गठबंधन के साथी RLP कार्यकर्ताओं के खिलाफ दुर्भावना से की जा रही FIR और दमनकारी कार्रवाइयों पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष @GovindDotasra जी ने बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लिया।
राजस्थान में पिछले दो महीनों में 18 प्रसूताओं की मौत होना अत्यंत गंभीर और चिंताजनक मामला है। ऐसे संवेदनशील विषय पर जिम्मेदारी स्वीकार कर स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का भरोसा देने के बजाय स्वास्थ्य मंत्री जिस प्रकार के बयान मीडिया के सामने दे रहे हैं, वह उनकी संवेदनहीन और गैर-जिम्मेदार मानसिकता को उजागर करता है।
मैं मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp से पूछना चाहता हूँ कि क्या वे अपने ऐसे गैर-जिम्मेदार स्वास्थ्य मंत्री को लेकर कोई टिप्पणी करेंगे ?
आखिर प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, अस्पतालों की अव्यवस्था और लगातार हो रही मातृ मृत्यु पर मुख्यमंत्री कब तक मौन रहेंगे ?
आदरणीय रेल मंत्री जी
मैं आज पहली बार रींगस जंक्शन स्टेशन पर आया हूं। अपनी गाड़ी का इंतजार कर रहा हूं। इसी दौरान इस दिव्यांग भाई को अपनी बैसाखियां उठाकर सीढियां चढ़ते देखकर मन व्यथित हो गया। यहां किसी लिफ्ट या एस्केलेटर की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में बुजुर्गों, बीमारों और दिव्यांगों को बड़ी परेशानी उठानी पड़ती है। विकल्प कुछ भी नहीं है। मजबूरी में करना तो सब कुछ पड़ता ही है।
रेल मंत्री जी,
रींगस जंक्शन स्टेशन खाटू श्याम जी मंदिर के कारण अत्यंत महत्वपूर्ण स्टेशन है। बड़ी संख्या में यहां बुजुर्ग और बीमार भक्त ट्रेनों से आते हैं। उनकी सुविधा के लिए यहां कम से कम एक लिफ्ट का होना बेहद जरूरी है।
हालांकि मैं इस बात से पूरी तरह सहमत हूं कि पिछले कुछ बरसों में बड़ी संख्या में रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प हुआ है और बड़ी संख्या में ही लिफ्ट और एस्केलेटर भी लगे हैं। ऐसे में आपसे अपेक्षा भी बढ़ गई है। साइज में छोटे लेकिन धार्मिक महत्व के इस बड़े स्टेशन पर लिफ्ट जैसी सुविधा को उच्च प्राथमिकता पर लिया जाना चाहिए। यहां तीन ही प्लेटफॉर्म हैं इसलिए एक जोड़ी लिफ्ट भी पर्याप्त होगी।
मैं उम्मीद करता हूं कि इस विषय को आप गौर से खुद देखेंगे और खाटूश्यामजी के भक्तों की पीड़ा को समझकर दूर भी करेंगे।
जय श्री श्याम
@AshwiniVaishnaw@RailMinIndia
खाटूश्यामजी के सभी भक्त इस मांग को अपने अपने हिसाब से जरूर उठाएं। अधिक से अधिक रिट्वीट कर सरकार तक बात पहुंचाने में मदद जरूर करें।