आज 10 नंबर मार्केट में श्री सुरेश आमूलनी जी की नवीन दवा विक्रय केंद्र का उद्घाटन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह केवल एक व्यवसाय नहीं, बल्कि सेवा भावना से प्रेरित एक सराहनीय पहल है। इस नए सफर के लिए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ एवं ढेरों बधाइयाँ। 💐
#स्वास्थ्यसेवा#स्थानीयउद्यम #समर्पण #NehaBagga
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेश पर ग्वालियर खंडपीठ में भारतीय संविधान के निर्माता, आधुनिक भारत के शिल्पकार एवं शोषितों वंचितों व महिलाओं के मुक्तिदाता, ज्ञान के प्रतीक, विश्व रत्न, उपरम पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा की स्थापना को लेकर कई दिनों से चल रहा विवाद अपमानजनक और हिंसक मोड़ पर पहुँच चुका है।
माननीय उच्च न्यायालय के स्पष्ट आदेशों के बावजूद बाबा साहेब की प्रतिमा को न केवल न्यायालय परिसर में प्रवेश से रोका जा रहा है बल्कि ये धमकी दी रही है "प्रतिमा ही नहीं बचेगी"। यह सीधा न्यायपालिका की अवमानना है। यह सिर्फ एक मूर्ति का सवाल नहीं है, यह हमारे आत्मसम्मान, इतिहास और संवैधानिक चेतना का प्रश्न है।
सबसे शर्मनाक बात यह है कि जब भीम आर्मी के निहत्थे कार्यकर्ताओं ने इस अन्याय के विरुद्ध शांतिपूर्वक विरोध किया, तब पुलिस की मौजूदगी में उन पर कायराना हमला किया गया।
यह हमला सिर्फ भीम आर्मी पर नहीं, बाबा साहेब के विचारों और बहुजन आत्मसम्मान पर हमला है।
मेरा सवाल है मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी, क्या आपकी सरकार उस सोच के सामने नतमस्तक हो चुकी है जो बाबा साहेब की विरोधी है और संविधान की आत्मा को कुचलना चाहती है?
हम इस अन्याय के खिलाफ चुप नहीं बैठ सकते है। बहुत जल्द मैं ग्वालियर आऊंगा।
@MP_MyGov@CMMadhyaPradesh
उत्तर प्रदेश : जौनपुर में अंकित तिवारी ने डॉ. अंबेडकर के झंडे का किया अपमान, वीडियो वायरल
◆ अंबेडकर के झंडे को पैर से घसीटा, जय श्री राम के गाने पर बनाई रील...
#dalitnews | #DalitTimes | #viralvideo
ट्रेनो में इन लोगो द्वारा इस तरह की गुंडागर्दी आम बात हो गई है आये दिन कोई न कोई शिकार होता है परंतु यह तो हद हो गई पैसे ना देने पर किसी की जान लेना।
@RailMinIndia को इस पर तुरंत सज्ञान लेना चाहिए और इन हत्यारो को कड़ी सजा मिलनी चाहिये।
#railway
भोपाल-विदिशा रेलखंड में किन्नरों द्वारा यात्री से मारपीट कर उसे ट्रेन से फेंक देना बेहद निंदनीय है। यह घटना रेलवे सुरक्षा बल और प्रशासन की विफलता को दर्शाती है।यात्रियों की सुरक्षा कब प्राथमिकता बनेगी ?
@AshwiniVaishnaw@BhopalDivision@RPF_INDIA#railway#highlight
#ध्रुव_राठी जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मेरे पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण के प्रति समर्पण को अपनी वीडियो में साझा कर जनमानस में जागरूकता फैलाने का कार्य किया। उन्होंने विश्नोई समाज की महानता को उजागर कर हम सबको गर्वित किया।
@dhruv_rathee#AnilBishnoi#DhruvRathee
इस कदम के लिए आपको साधुवाद मुख्यमंत्री जी लेकिन वेतन कर्मचारियों का अधिकार है और कर्मचारियों की असली दीपावली तभी रौशन होगी जब आप उन्हें 7% महंगाई भत्ता देंगे।
जब साथ में चुनी हुई छत्तीसगढ़ की सरकार ने भत्ता जारी कर दिया है तो मध्यप्रदेश में क्या रुकावट आ रही है, या सरकार की भत्ता देने की मंशा ही नहीं है।
वेतन कर्मचारियों का अधिकार है, उसको जल्दी देकर वाहवाही मत लूटिए।
ये मेरी मांग नहीं है ये कर्मचारियों की मांग है, भत्ता जारी कीजिए और कर्मचारियों की दीपावली को रौशन कीजिए।
@INCMP@jitupatwari@UmangSinghar@DrMohanYadav51@BJP4MP@OfficeOfKNath
#MadhyaPradesh #Congress #employee #allowance