मैं सोनम जी से आग्रह करता हूँ की वो डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अपनी दिनचर्या रखें और जल्द से जल्द अपना पुराना वज़न फिर से प्राप्त करें।
मैं प्रभु से प्रार्थना करता हूँ कि सोनम जी स्वस्थ रहें।
@Wangchuk66@GitanjaliAngmo
मैं जानता हूँ कि पेपर लीक कोई मामूली विषय नहीं है। लाखों विद्यार्थी और उनके अभिभावकों के लिए बहुत ही पीड़ादायक है। और इसलिए, पेपर लीक की घटना से अब तक पिछले ढाई महीनों में अनेक कदम उठाए गए। गुनहगारों को पकड़ा गया है, वे जेल में पड़े हैं।
सरकार ने अपनी पूरी शक्ति का उपयोग करके कम से कम समय में 22 लाख विद्यार्थियों के एग्जाम हो जाएं, इसका प्रबंध किया। और अभी पांच-छह दिन पहले 19 तारीख को रिजल्ट भी आ गया। और देश भर में उत्तीर्ण हो गए विद्यार्थियों की खुशियों की खबरें भी आ रही हैं।
लेकिन हम यहां पर संतोष मानने वाले लोगों में से नहीं हैं, और इसलिए मैंने आज फास्ट-ट्रैक कोर्ट के लिए विभागों को निर्देश दिए थे। आज विभागों ने लगातार मेहनत करके देर रात मुझे मसौदा भी दे दिया। फास्ट-ट्रैक कोर्ट और कठोर सजा के प्रावधान वाले इस मसौदे पर कल कैबिनेट में चर्चा होगी। कैबिनेट के साथियों के सुझाव के बाद उसका अंतिम रूप दिया जाएगा। और सोमवार से संसद का दूसरा सप्ताह शुरू हो रहा है, तब जल्द-से-जल्द इस बिल को सदन में पारित कराने का प्रयास किया जाएगा।
- प्रधानमंत्री श्री @narendramodi का NEET पेपर लीक पर देश के नाम जरूरी संदेश
आपके नेतृत्व में भारत के युवाओं को सुरक्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।
देश का युवा आश्वस्त है कि उनके सपनों से खिलवाड़ करने वाले किसी भी दोषी को आप नहीं बख्शेंगे।
छात्र हित में आपके द्वारा उठाए गए संवेदनशील और कड़े कदमों के प्रति आभार,
कानून व्यवस्था को हाथ में लेकर युवाओं को बरगलाने का काम कर रहे विपक्षी दलों को अपनी शर्मनाक हरकतों के लिए देश से माफी मांगना चाहिए।
Nothing is more important than the welfare and future of our youth!
We have decided to set up fast-track courts to ensure swift and stringent punishment for those involved in paper leaks. Have directed the concerned authorities and officials to take all necessary steps in this regard. This continues our series of steps for safeguarding the interests of students.
Those who try to harm the future of our youth will not be spared.
देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए, केस के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा। इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं कि संबंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।
विद्यार्थियों के हितों को सुरक्षित करने के लिए, सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णयों की श्रृंखला में ये एक महत्वपूर्ण कदम है।
युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास के नियमित क्रम में पिपलिया मंडी मंडल के ग्राम बोतलगंज से बही सांदा, सिंदपन, डिकनिया, उजागरिया पहुंच मार्ग निर्माण,
(लंबाई 7 किलोमीटर, लागत करीब 10 करोड़ रुपए) की
स्वीकृति पर माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी,
एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री श्री राकेश सिंह जी के प्रति हार्दिक आभार एवं समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
@DrMohanYadav51 जी
@MPRakeshSingh जी
अमर क्रांतिकारी, अदम्य साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक शहीद चंद्रशेखर आज़ाद जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
माँ भारती की स्वतंत्रता के लिए उनका अद्वितीय त्याग, वीरता और बलिदान देशवासियों को सदैव राष्ट्रसेवा एवं देशभक्ति के लिए प्रेरित करता रहेगा।
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, प्रखर राष्ट्रवादी, समाज सुधारक एवं जनजागरण के अग्रदूत लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं शत-शत नमन।
"स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूँगा" का उनका अमर उद्घोष आज भी राष्ट्रभक्ति और आत्मगौरव का प्रेरणास्रोत है।
राष्ट्रीय प्रसारण दिवस पर उन सभी प्रसारकों, पत्रकारों, तकनीशियनों, कलाकारों और मीडिया कर्मियों को हार्दिक शुभकामनाएँ, जो सूचना, शिक्षा और जनजागरण के माध्यम से समाज को जागरूक, सशक्त और एकसूत्र में जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं।
#राष्ट्रीय_प्रसारण_दिवस #NationalBroadcastingDay
विश्व के सबसे बड़े श्रमिक संगठन 'भारतीय मजदूर संघ' के 71वें स्थापना दिवस पर समस्त श्रमिक बंधुओं को हार्दिक शुभकामनाएँ।
श्रम, संगठन और राष्ट्रभक्ति के आदर्शों पर आधारित भारतीय मजदूर संघ ने श्रमिक हितों की रक्षा, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
वित्तीय अनुशासन, विकास की पहचान!
सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन तभी संभव है, जब वित्तीय संसाधनों का सुनियोजित प्रबंधन, पारदर्शी उपयोग और समयबद्ध व्यय सुनिश्चित किया जाए। यही वित्तीय अनुशासन सुशासन, विकास और जनकल्याण की मजबूत आधारशिला है।
राष्ट्रीय झंडा अंगीकरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
आज ही के दिन हमारा तिरंगा भारत की आन, बान और शान के रूप में राष्ट्रध्वज के रूप में अंगीकृत किया गया। आइए, हम सभी राष्ट्रध्वज के सम्मान, संविधान के आदर्शों और राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं गौरव की रक्षा का संकल्प लें।
जय हिंद! 🇮🇳
आज भोपाल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर संस्कार भारती द्वारा परम पूजनीय डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी के जीवन पर आधारित महानाट्य 'युगप्रवर्तक डॉ. हेडगेवार' के मंचन कार्यक्रम में विचार साझा किए।
डॉ. हेडगेवार जी ने स्वतंत्रता के पूर्व के चुनौतीपूर्ण दौर में राष्ट्रभक्ति और 'राष्ट्र सर्वोपरि' के भाव को जन-जन तक पहुंचाया। उन्होंने लाखों लोगों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित भी किया। उनके समता के भाव को आज राष्ट्र भी अंगीकार कर रहा है। समान नागरिक संहिता लागू करने की पहल भी इस भाव को दृष्टिगत रखते हुए की गई है।
@VishvasSarang
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री संजय सिंह यादव जी जबलपुर के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। उनका निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने संगठन और समाज के प्रति सदैव समर्पण भाव से कार्य किया।
ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने का संबल दें।
ॐ शांति।
महाराष्ट्र के लोकप्रिय मुख्यमंत्री माननीय श्री देवेंद्र फडणवीस जी को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई-शुभकामनाएं।
प्रभु श्रीराम जी से आपके दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामनाएं।
@Dev_Fadnavis ji
@CMOMaharashtra
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन में और माननीय मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी के नेतृत्व में आज मध्य प्रदेश ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है।
मध्य प्रदेश समान नागरिक संहिता 2026 विधेयक सुशासन और न्यायपूर्ण व्यवस्था में मील का पत्थर साबित होगा।
मध्यप्रदेश के इतिहास में आज एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ा है…
मध्यप्रदेश विधानसभा ने 'मध्यप्रेदश समान नागरिक संहिता, 2026' (UCC) विधेयक को ध्वनि मत से पारित किया।
विदेशी ताकतों द्वारा जिस जगदीशपुर की धरती को इस्लामनगर बनाकर शरिया कानून लागू किया गया था, उसी धरती से हमारी सरकार ने UCC लागू करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया।
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी, माननीय गृह मंत्री श्री @AmitShah जी एवं माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी के दूरदर्शी नेतृत्व में हमारी पार्टी समानता, सामाजिक न्याय और जनकल्याण के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है।
यह कानून नारी सशक्तिकरण की एक नई मिसाल कायम करने के साथ ही समान न्याय, समान अधिकार एवं संवैधानिक मूल्यों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और अधिक सशक्त करेगा।
सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
#UniformCivilCode #UCC
आज भोपाल निवास में भाजपा विधायक दल की बैठक संपन्न हुई।
मध्यप्रदेश सरकार UCC लागू कर यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के संकल्प को पूरा करने जा रही है। इसी क्रम में बैठक में माननीय विधायकगण से आग्रह किया कि समान नागरिक संहिता (UCC) के माध्यम से प्रत्येक नागरिक को मिलने वाले समान अधिकार एवं समान अवसर की जानकारी आमजन तक पहुंचाएं। UCC को लेकर भ्रांतियां फैलाने और वोटबैंक की राजनीति करने वालों को तथ्यों के साथ जवाब दें।
हमारी सरकार के पास विकास कार्यों और जनकल्याण के लिए धनराशि की कोई कमी नहीं है। विधानसभा क्षेत्र को 'मॉडल विधानसभा' के रूप में विकसित करने के संकल्प पर भी विचार साझा किए।
इस अवसर पर @BJP4MP के आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष श्री @Hkhandelwal1964 जी, माननीय उपमुख्यमंत्री द्वय श्री @JagdishDevdaBJP जी व श्री @rshuklabjp जी, संसदीय कार्य मंत्री श्री @KailashOnline जी और विधायक दल के महामंत्री श्री @shalendra_mla जी उपस्थित रहे।
#UniformCivilCode #UCC
सरलता एवं सौम्यता की प्रतिमूर्ति, वरिष्ठ नेता, प्रखर राजनीतिज्ञ एवं राष्ट्रवादी चिंतक, बिहार तथा मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल श्रद्धेय श्री लाल जी टंडन ‘बाबूजी’ की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं शत्-शत् नमन।
राष्ट्र एवं समाज के प्रति उनका समर्पित जीवन, सादगीपूर्ण व्यक्तित्व और जनसेवा के उच्च आदर्श सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।