आज भोपाल राजभवन में माननीय राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल जी से सौजन्य भेंट की।
पुष्पगुच्छ भेंट कर आपका स्वागत किया और विभिन्न विषयों पर आपसे चर्चा की।
@GovernorMP
समृद्धि की शोभा विनम्रता और परोपकार में निहित है। सफलता वही सार्थक है, जिसमें लोककल्याण की भावना सर्वोपरि हो।
भवन्ति नम्रास्तरवः फलोद्गमैर्नवाम्बुभि-र्दूर-विलम्बिनो घनाः।
अनुद्धताः सत्पुरुषाः समृद्धिभिः स्वभाव एवैष परोपकारिणाम्॥
कारगिल युद्ध के नायक, परमवीर चक्र से सम्मानित वीर सपूत कैप्टन विक्रम बत्रा जी के बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि।
मातृभूमि की रक्षा हेतु उनके अदम्य साहस, अद्वितीय पराक्रम एवं सर्वोच्च बलिदान ने राष्ट्रभक्ति की अमिट मिसाल स्थापित की। उनका जीवन प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
सिखों के आठवें गुरु, श्री गुरु हर किशन साहिब जी के पावन प्रकाश पर्व की समस्त श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं।
करुणा, सेवा, विनम्रता एवं मानवता का उनका संदेश हम सभी को समाज के अंतिम व्यक्ति की निस्वार्थ सेवा और परोपकार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
भाजपा कार्यकर्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु भाजपा ‘सहयोग सेल’ के अंतर्गत आज प्रदेश कार्यालय, भोपाल में उप-मुख्यमंत्री श्री @JagdishDevdaBJP जी ने कार्यकर्ताओं से संवाद किया।
प्रदेशभर से प्राप्त 10 लाख से अधिक सुझावों और व्यापक जनसमर्थन के साथ हम मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने के लिए तैयार हैं।
माननीय मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देश पर प्रदेश भाजपा कार्यालय में निर्धारित क्रम अनुसार उपस्थित होकर प्रदेश भर से पधारे कार्यकर्ता एवं आगंतुकों से भेंट की।
आप सभी के द्वारा समक्ष लाए गए विषयों के उचित निदान एवं समाधान के लिए संबंधितों से चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।
मैं आज सभी राज्यों के डेयरी फेडरेशन से विनती करना चाहता हूं कि अगले दो साल में दूध उत्पादक किसानों की संख्या को कम से कम 35% तक बढ़ाने का आप लक्ष्य रखें।
- माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी
#SahkarSeSamriddhiKe5Saal
भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं भाजपा के पितृपुरुष श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जयंती के अवसर पर आज भोपाल स्थित BJP Madhya Pradesh कार्यालय में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।
श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और स्वाभिमान के लिए समर्पित रहा। उन्होंने अपने अदम्य साहस, दूरदर्शी नेतृत्व और सर्वोच्च बलिदान से राष्ट्रभक्ति की ऐसी अमिट मिसाल स्थापित की, जो प्रत्येक भारतीय और कार्यकर्ता के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी।
उनका स्पष्ट संदेश था कि राष्ट्र सर्वोपरि है। आज भी उनके विचार हमें राष्ट्रहित, जनसेवा और संगठन के प्रति पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।
अखंड भारत का उनका महान संकल्प और राष्ट्र प्रथम का उनका आदर्श हम सभी के लिए सदैव मार्गदर्शक रहेगा। उनके बताए पथ पर चलकर राष्ट्र निर्माण में अपना सर्वोत्तम योगदान देना ही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है।
#ShyamaPrasadMukherjee
मध्य प्रदेश राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष व भाजपा वरिष्ठ नेता श्री जयभान सिंह पवैया जी, आपको जन्मदिन की आत्मीय शुभकामनाएँ।
बाबा महाकाल आपको सुदीर्घ, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन प्रदान करें, यही कामना है।
@JaibhanPawaiya ji
भारतवर्ष की एकता, अखंडता और स्वाभिमान के लिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।
जयन्ति ते सुकृतिनो रससिद्धाः कवीश्वराः।
नास्ति येषां यशःकाये जरामरणजं भयम्॥
राष्ट्रनिष्ठा, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रखर संवाहक श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जयंती पर उन्हें शत्–शत् नमन।
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने ‘एक देश में दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे’ के दृढ़ संकल्प के साथ राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनका यह राष्ट्रवादी विचार आज भी भारत की नीतियों और संकल्पों में जीवंत है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में उनके इस दृष्टिकोण को साकार रूप देते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और सशक्त भारत के संकल्प को नई ऊंचाइयां प्राप्त हो रही हैं।
जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, अद्वितीय शिक्षाविद् एवं महान देशभक्त श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती पर कोटिशः नमन।
"एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे" के उनके अडिग संकल्प ने भारत की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय स्वाभिमान को नई दिशा प्रदान की। राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन मातृभूमि की सेवा के लिए समर्पित किया। उनका त्याग, साहस और राष्ट्रनिष्ठा प्रत्येक भारतीय के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे।
#डॉ_श्यामा_प्रसाद_मुखर्जी #DrSyamaPrasadMookerjee
लोकगायिका, पंडवानी गायन के लिए विश्व विख्यात, पद्म विभूषण से सम्मानित तीजनबाई जी का निधन अत्यंत दुःखद है। आपका जाना कला के एक महान सूर्य का अस्त होने जैसा है।
विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि आपको अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।
ॐ शांति, विनम्र श्रद्धांजलि
गरोठ भानपुरा विधानसभा क्षेत्र के यशस्वी विधायक, लोकप्रिय नेता श्री चंदर सिंह सिसोदिया जी को जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं।
मां दूधाखेड़ी माताजी से आपके दीर्घायु-शतायु जीवन की मंगलकामनाएं।
@mlagaroth
मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल में सम्मानित साथी, बहन निर्मला भूरिया जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख, समृद्धि एवं यशस्वी जीवन का आशीर्वाद प्रदान करें।
@NirmalaBhuria ji
भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के रचयिता, महान स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं शत-शत नमन।
उनके द्वारा निर्मित तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि भारत की एकता, अखंडता, त्याग, बलिदान और स्वाभिमान का अमर प्रतीक है। उनका राष्ट्रप्रेम और दूरदर्शी योगदान प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है।
अपने ओजस्वी विचारों, अद्भुत व्यक्तित्व और प्रेरणादायी वाणी से स्वामी विवेकानंद जी ने संपूर्ण विश्व में भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और आध्यात्मिक चेतना का गौरव बढ़ाया। उन्होंने युवाओं में आत्मविश्वास, राष्ट्रभक्ति और सेवा का भाव जागृत कर भारत के नवजागरण को नई दिशा दी।
उनके विचार आज भी करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं और राष्ट्र निर्माण का मार्ग प्रशस्त करते हैं।
ऐसे युगदृष्टा, महान आध्यात्मिक चिंतक एवं राष्ट्रसेवक स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन।
#स्वामी_विवेकानंद #SwamiVivekananda