समृद्धि की शोभा विनम्रता और परोपकार में निहित है। सफलता वही सार्थक है, जिसमें लोककल्याण की भावना सर्वोपरि हो।
भवन्ति नम्रास्तरवः फलोद्गमैर्नवाम्बुभि-र्दूर-विलम्बिनो घनाः।
अनुद्धताः सत्पुरुषाः समृद्धिभिः स्वभाव एवैष परोपकारिणाम्॥
कारगिल युद्ध में पाकिस्तान के खिलाफ अदम्य साहस का परिचय देकर बलिदान देने वाले अमर शहीद, परमवीर चक्र विजेता विक्रम बत्रा जी के बलिदान दिवस पर कोटिश: नमन।
प्रभु श्री राजा रामचंद्र भगवान की जय,
सरयू तट पर स्थित प्रभु श्रीरामजी के पावन धाम अयोध्या में रामलला के दर्शनों का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
प्रभु श्री राघवेंद्र सरकार से प्रार्थना है कि उनकी कृपा सभी भारत वासियों पर बनी रहे।
जय सियाराम, जय जय श्री राम
भारतीय जनसंघ के संस्थापक, करोड़ों कार्यकर्ताओं के आदर्श, काश्मीर की एकता के लिए अपने प्राणों का बलिदान करने वाले डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी की जन्म जयंती पर वंदन-नमन
भारतवर्ष की एकता, अखंडता और स्वाभिमान के लिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।
जयन्ति ते सुकृतिनो रससिद्धाः कवीश्वराः।
नास्ति येषां यशःकाये जरामरणजं भयम्॥
आप सभी के अभूतपूर्व स्नेह और शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभारी हूं। आपका यह सहयोग सार्वजनिक जीवन और सेवा पथ की प्रेरणा है।
मैं सभी मार्गदर्शकों और स्नेही मित्रों के प्रति हृदय की अनंत गहराइयों से धन्यवाद ज्ञापित करता हूं।
जन्मदिन पर धार्मिक यात्रा प्रवास पर होने से प्रत्यक्ष भेंट हेतु उपस्थित होने में असमर्थ हूं।
आपकी शुभकामनाएं संचार माध्यम और मन से स्वीकार्य हैं।
जय सियाराम, जय मां दूधाखेड़ी माताजी,
भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के माननीय अध्यक्ष, सहज-सरल व्यक्तित्व, संगठन कार्य में निरंतर कर्मशील, आदरणीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी भाई साहब को कार्यकाल के सफलतम एक वर्ष की पूर्णता पर हार्दिक बधाइयां एवं शुभकामनाएं।
#हमारे_हेमंत_जी
डिजिटल इंडिया के 11 वर्षों की सफलता से भारतवर्ष को दुनियाभर में एक नई पहचान मिली है। इससे इनोवेशन और टेक्नोलॉजी को अपनाकर देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की देशवासियों की संकल्पशक्ति का पता चलता है।
विज्ञानसारथिर्यस्तु मनःप्रग्रहवान्नरः।
सोऽध्वनः पारमाप्नोति तद्विष्णोः परमं पदम्॥
#11YearsOfDigitalIndia
विकास और सेवा के लिए सदैव समर्पित रहने वाले, सहज सरल और विनम्र भाव से प्रदेश की सेवा में जुटे आदरणीय भाई साहब, मध्य प्रदेश के यशस्वी उप मुख्यमंत्री श्री @JagdishDevdaBJP जी को जन्मदिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं।
मां दूधाखेड़ी माताजी की असीम कृपा आप पर सदैव बनी रहे, यही प्रार्थना है।
मां नर्मदा के परम भक्त, प्रखर वक्ता श्री प्रहलाद सिंह जी पटेल को जन्मदिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं।
भगवान श्री बालाजी महाराज एवं माँ नर्मदा मैया की कृपा सदैव आप पर बनी रहे।
@prahladspatel ji
संविधान की हत्या कर हजारों लोगों को यातनाएं देने वाले आपातकाल का दंश एक काला अध्याय है। भारत इस अत्याचार को कभी नहीं भूलेगा।
#sanwidhanhatyadiwas#DarkDaysOfEmergency
संविधान हत्या दिवस आज हमें उस काले दौर की याद दिला रहा है, जब भारतीय लोकतंत्र को बुरी तरह से कुचला गया था। यह हमें लोकतंत्र, संविधान और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहने को प्रेरित करता है। आपातकाल का विरोध करने वाली सभी विभूतियों को सादर नमन।
स्वातन्त्र्यात् सुखमाप्नोति स्वातन्त्र्याल्लभते परम्।
स्वातन्त्र्यान्निर्वृत्तिं गच्छेत् स्वातन्त्र्यात् परमं पदम् ।।
#SamvidhanHatyaDiwas
आदर्श एवं प्रेरक व्यक्तित्व डॉ. श्यामाप्रसाद जी मुखर्जी का आज बलिदान दिवस है।
उनके चरणों में शत-शत नमन तथा श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं। वे मौलिक चिंतक थे तथा राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रेरक थे।
"योग से निरोग"
#अंतरराष्ट्रीय_योग_दिवस प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के आव्हान से विश्व के क्षितिज पर स्थापित है।
"21 जून यानी योग महोत्सव", स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता तथा जिम्मेदारी का अहसास कराता है।
योग दिवस पर हार्दिक बधाई-शुभकामनाएं।
#yogaday#yogaeveryday
भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई-शुभकामनाएं।
आप सदैव स्वस्थ रहें, प्रसन्न रहें तथा भारत के लोकतंत्र को यूं ही दृढ़ता प्रदान करते रहें, यही मंगलकामना।
@rashtrapatibhvn
ज्ञान, विवेक और दूरदर्शिता जैसे सद्गुण जीवन में सफलता का प्रमुख आधार हैं। इनसे समृद्ध व्यक्ति कठिन से कठिन चुनौतियों में भी विजयी होता है।
शास्त्रे प्रतिष्ठा सहजश्च बोधः प्रागल्भ्यमभ्यस्तगुणा च वाणी ।
कालानुरोधः प्रतिभानवत्त्वमेते गुणाः कामदुघाः क्रियासु ॥
माननीय मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी से आज मंत्रालय में गरोठ विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री चंदर सिंह सिसोदिया जी सहित अन्य गणमान्य जनों ने आत्मीय भेंट की।
@mlagaroth
गरोठ भानपुरा विधानसभा क्षेत्र के भैंसौदा मंडी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ में कथा श्रवण कर व्यासपीठ पर विराजित कथा व्यास पंडित श्री आराध्य जी शास्त्री का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर पोथी पूजन कर आरती भी की और उपस्थित धर्मप्रेमीजन को शुभकामनाएं प्रदान की।
प्रातः स्मरणीय, प्रेरणा के स्त्रोत, महान् योद्धा, महान् कर्मयोगी, मेवाड़ कुलभूषण, भगवान शिव के उपासक, तेज प्रतापी महाराणा प्रताप की जन्म जयंती पर शत शत नमन, श्रद्धा सुमन।