पुलिस पर ड्यूटी पर हमला करने वाले रेत-चोरों को किया गया गिरफ़्तार। मेडिकल रिपोर्ट उपरांत लगेगी हत्या के प्रयास की धारा। CP ने घायल पुलिस कर्मियों के अच्छे इलाज के लिए कहा। करेंगे पुरस्कृत।
नीलम फ़्लाइओवर रिपेयर के चलते अगले कुछ दिनों बंद है। ट्रैफ़िक सुचारु रूप से चलाने के लिए ज़रूरी ट्रैफ़िक डाईवर्ज़न किया गया है। इन पोईंटों पर चालकों की सुविधा के लिए 50 अतिरिक्त ट्रैफ़िक पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। #HappyDriving
#LageRahoFBDPolice
1 Jan - 13 Feb 2020 की तुलना में 2021 में लूट, स्नैचिंग, चोरी, सेंधमारी, वाहन-चोरी की घटनायें कम हुई हैं। पिछले साल 4 के मुक़ाबले इस साल अब तक डकैती की कोई घटना हुई ही नहीं है। ऐसा लोगों के सतर्क और पुलिस के प्रो-एक्टिव रहने से हुआ है।#HamSaathSaathHain
छाईसा थाने के अटेला गाँव का नाम मिट्टी में मिलाने वाले लुटेरे योगेश और महेश को क्राइम ब्रांच ने लपेटा। पिछले नवम्बर एक सुनार को लूटकर फन्ने खान बन रहे थे। लूट के माल सहित धरे गए। जेल की गर्मी में तपंगे अब।