आज जिला कांग्रेस कार्यालय, टी.पी. नगर, कोरबा में संगठन की मजबूती एवं आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर आयोजित बैठक में सम्मिलित हुआ। संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष भैया डॉ. चरणदास महंत जी सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
जिला कांग्रेस कमेटी, कोरबा (शहर) के पिछड़ा वर्ग विभाग के जिलाध्यक्ष श्री गजानंद प्रसाद साहू जी को जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। इस दौरान छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष, आदरणीय भैया डॉ. चरणदास महंत जी भी उपस्थित रहे। ईश्वर से कामना है कि गजानंद प्रसाद साहू जी को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि प्रदान करें और वे सदैव जनसेवा में सक्रिय रहें।
जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा (शहर) के उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह ठाकुर जी के बड़े भैया एवं साडा कॉलोनी, जमनीपाली निवासी स्वर्गीय श्री नरेश सिंह ठाकुर जी की तेरहवीं में सम्मिलित होकर उनके तैल्यचित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनायें व्यक्त की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष भैया डॉ0 चरणदास महंत जी भी उपस्थित रहे।
संगठन सृजन अभियान के तहत आज बिलासपुर में आयोजित तीन दिवसीय बिलासपुर संभाग स्तरीय ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों एवं मास्टर ट्रेनर्स के प्रशिक्षण शिविर के शुभारंभ अवसर में सम्मिलित हुआ।
इस मौके पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष भैया डॉ. चरणदास महंत जी, एआईसीसी सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सुश्री ज़रिता लैतफलांग जी, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी सहित विधायक एवं पूर्व विधायकगण तथा कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
समस्त प्रदेशवासियों एवं किसान भाई-बहनों को पोरा तिहार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। इस पावन अवसर पर कामना है कि हर घर में सुख-समृद्धि आए, खेतों में खुशहाली छाए और हमारे अन्नदाता सदैव खुशहाल रहें।
आप सब्बो झन ला पोरा तिहार के गाड़ा-गाड़ा बधाई!
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी, कोरबा द्वारा टी.पी. नगर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में झीरम घाटी मामले में आए फैसले को लेकर आयोजित पत्रकारवार्ता में सम्मिलित हुआ।
झीरम घाटी के शहीदों के परिजनों को आज भी पूर्ण न्याय और इस भीषण हमले के पीछे की पूरी सच्चाई सामने आने का इंतजार है। दोषियों और पूरे षड्यंत्र का सच सामने आना चाहिए। पत्रकारवार्ता में वरिष्ठ कांग्रेसजन, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बालको प्लांट क्रमांक-02 (540 एवं 1200 मेगावाट) में वर्षों से कार्यरत एलटीएस श्रमिकों ने आज निवास कार्यालय कोरबा पहुंचकर अपने रोजगार एवं आय की सुरक्षा को लेकर ज्ञापन सौंपा। श्रमिकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए कोरबा जिला प्रभारी सहायक श्रम आयुक्त श्री नितेश विश्वकर्मा जी से चर्चा कर स्पष्ट रूप से कहा है कि वर्षों से कार्यरत इन श्रमिकों को यथावत कार्य पर रहने दिया जाए तथा उनके रोजगार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। वर्षों से अपनी मेहनत और श्रम से संस्थान को योगदान देने वाले श्रमिकों के हितों की रक्षा करना हमारी प्राथमिकता है। उनके रोजगार और परिवार की आजीविका पर किसी प्रकार का संकट न आए, इसके लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर आज सुभाष चौक, निहारिका, कोरबा में उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर सादर नमन किया एवं शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में कांग्रेस कमेटी कोरबा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बढ़ती महंगाई के खिलाफ आज सुभाष चौक, निहारिका में एक दिवसीय चीनी सत्याग्रह कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ आवाज बुलंद की।
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर कोरबा शहर के प्रसिद्ध श्री सप्तदेव मंदिर, श्री राम जानकी मंदिर एवं श्री श्याम मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना की।
महान शिक्षाविद एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर मनाए जाने वाले शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी गुरुजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। शिक्षकों का त्याग, समर्पण और मार्गदर्शन ही विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य तथा मजबूत राष्ट्र की नींव रखता है। सभी गुरुजनों को सादर नमन।
नगर पालिक निगम कोरबा के नेता प्रतिपक्ष एवं नेहरू नगर बालको निवासी श्री कृपाराम साहू जी के जन्मदिन समारोह में सम्मिलित होकर उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना की।
परसाभाठा, बालको स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर में भगवान श्री कृष्ण कन्हैया जी के जन्मोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होकर पूजा-अर्चना की एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। समस्त श्रद्धालुजनों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
कोरबा निवासी वरिष्ठ कांग्रेसी, छत्तीसगढ़ महतारी संस्कृति सेवा संवर्धन समिति के संस्थापक सदस्य एवं संरक्षक तथा सतनामी समाज जिला कोरबा के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय श्री यू. आर. महिलांगे जी की अंतिम यात्रा में सम्मिलित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस कठिन एवं दुःखद समय में शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य और संबल प्रदान करें।
लायंस इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल, टी.पी. नगर, कोरबा में आयोजित लायंस क्लब ऑफ़ कोरबा के 49 वाँ संबद्धता दिवस समारोह में सम्मिलित होकर लायंस क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को 49वें संबद्धता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। भगवान श्रीकृष्ण जी से प्रार्थना है कि वे सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली प्रदान करें।
नगर के प्रतिष्ठित नागरिक रहे स्व. श्री रामदेव पाल जी (प्रयाग होटल) के बड़े भाई स्व. श्री सहदेव पाल जी के तेरहवीं कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उनके तैलचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी एवं शोकाकुल परिजनों एवं पुत्र श्री रामबिलास पाल जी तथा पौत्र श्री सत्यनारायण पाल, संतोष पाल, विजय पाल, अशोक पाल, आजाद पाल, कमलेश पाल एवं अभय पाल से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।