आज जैसलमेर के 871वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर दुर्ग स्थित श्री स्वांगिया माता मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर जैसलमेर के संस्थापक महारावल जैसलदेव जी की प्रतिमा का पूजन, गायत्री यज्ञ तथा दुर्ग की गौरवशाली परंपरा के अन��रूप ध्वज पूजन संपन्न किया।
माँ स्वांगिया जी से सर्वमंगल, सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की मंगलकामना की। जैसलमेर का गौरव, वैभव एवं समृद्ध सांस्कृतिक विरासत युगों-युगों तक अक्षुण्ण रहे तथा स्वर्णनगरी निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित करे, यही प्रार्थना है।
समस्त जैसलमेरवासियों को 871वें स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
जय जैसाण!