आज का दिन राहत और विश्वास का रहा!!!
आज मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय @drmohanyadav51 जी एवं केंद्रीय मंत्री श्रीमंत महाराज @JM_Scindia जी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। विगत दिनों हुई अतिवृष्टि के कारण प्रभावित नागरिकों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।
सरकार हर दुख की घड़ी में आपके साथ है।
"जान है तो जहान है"-जीवन की सुरक्षा सर्वोपरि है।
जनता के दुख-दर्द को समझने और राहत पहुंचाने की यह पहल निश्चित ही सराहनीय है।
@bjp4mp
#जनसेवा #बाढ़राहत #मध्यप्रदेश #MohanYadavCM #JMScindia #सरकार_आपके_साथ_है
आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत खोड़ में आयोजित कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर जी के साथ सहभागिता की।
इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण किया तथा विद्यार्थियों को साइकिल वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
आइए, योग, पर्यावरण संरक्षण और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों को जन-जन तक पहुंचाकर स्वस्थ, जागरूक और सशक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।
#अंतर्राष्ट्रीययोगदिवस #YogaDay #पौधरोपण #पर्यावरणसंरक्षण #PradyumanSinghTomar #Shivpuri #BJP
जन-विश्वास का नया इतिहास! 🇮🇳
भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में आज एक गौरवशाली अध्याय जुड़ा है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने देश के सबसे लंबे समय; 4,399 दिन तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने का अभूतपूर्व कीर्तिमान स्थापित किया है।
यह उपलब्धि केवल समय की नहीं, बल्कि जन-जन के अटूट विश्वास, अथक परिश्रम तथा राष्ट्र के प्रति पूर्ण समर्पण की मिसाल है। बीते दशक में आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत ने आत्मनिर्भरता, सुशासन, गरीब कल्याण, आधुनिक अवसंरचना, तकनीकी नवाचार, सांस्कृतिक गौरव एवं वैश्विक नेतृत्व के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।
आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व ने देशवासियों में यह विश्वास जगाया है कि बड़े से बड़ा लक्ष्य भी सामूहिक संकल्प तथा दृढ़ इच्छाशक्ति से प्राप्त किया जा सकता है। आज भारत विश्व मंच पर जिस आत्मविश्वास के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है, वह दूरदर्शी सोच और निर्णायक नेतृत्व का प्रतिफल है।
समस्त देशवासियों की आकांक्षाओं को नई दिशा देने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री जी को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। कामना है कि आपके नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की अपनी यात्रा में निरंतर नए शिखर स्पर्श करता रहे।
#LongestServingElectedPMModi
ममतामयी कैलाशवासी राजमाता परम पूज्य श्रीमंत माधवीराजे सिंधिया जी ने अपने सेवा कार्यों और सौम्य व्यवहार से समाज में विशेष सम्मान प्राप्त किया।
वे सदैव लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनी रहीं और सामाजिक कार्यों को निरंतर प्रोत्साहित करती रहीं।
उनकी आत्मीयता और सरल व्यक्तित्व आज भी जनमानस में आदर के साथ याद किया जाता है।
द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित।
#RajmataSmaran #MadhaviRajeScindia #SevaAurMaryada #GwaliorSanskar #Shraddhaanjali
विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पत्रकार साथियों को सम्मान।
आपकी जिम्मेदारी समाज को सही दिशा देने की है।
सत्य और संतुलन के साथ आपकी पत्रकारिता लोकतंत्र को मजबूत करती है।
आपकी भूमिका हर जनप्रतिनिधि के लिए भी प्रेरणादायक है।
हैशटैग:
#जनप्रतिनिधि#विश्वास#सत्य_समाचार #लोकतांत्रिक_मूल्य #पत्रकारिता
📱 FB: @devendrajainbjp | IG: @devendrajainbjp | X: @jaindevendrabjp
राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
पंचायती राज व्यवस्था ने गांवों को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
जनप्रतिनिधियों और जनता के बीच संवाद को सशक्त किया है।
आइए, अपने क्षेत्र के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
#जनसेवा #आत्मनिर्भरगांव #जनप्रतिनिधि #लोकतांत्रिकशक्ति #विकाससंवाद
Follow करें: FB @devendrajainbjp | Insta @devendrajainbjp | X @jaindevendrabjp
राष्ट्रवीर अमर शहीद तात्या टोपे जी के बलिदान दिवस पर 18 अप्रैल को आयोजित दो दिवसीय #शहीद_मेला का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया।
इस अवसर पर #CRPF एवं विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रेरणादायी झांकियों का अवलोकन कर वीरों के त्याग और बलिदान को नमन किया।
#TatyaTope#शहीद_मेला #बलिदान_दिवस #देशभक्ति #DevendraJain
डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की पुण्यतिथि पर सादर नमन।
उन्होंने शिक्षक के रूप में समाज को नई दृष्टि प्रदान की।
उनका जीवन हमें जिम्मेदारी और मर्यादा के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।
उनके आदर्शों को अपनाकर हम समाज को सशक्त बना सकते हैं।
#गरिमामयनेतृत्व#शिक्षानीति#बौद्धिकविकास #प्रेरणास्तंभ #समाजउन्नति
📱 FB: @devendrajainbjp | IG: @devendrajainbjp | X: @jaindevendrabjp
माननीय मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी द्वारा आज मध्य प्रदेश में स्व-गणना (Self-Enumeration) की प्रक्रिया का शुभारंभ किया जाना एक महत्त्वपूर्ण कदम है। यह पहल प्रदेश के समग्र विकास तथा सटीक योजना निर्माण में मील का पत्थर सिद्ध होगी।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी एवं मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार निरंतर इस दिशा में कार्यरत है कि सरकार की जनहितैषी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचे। स्व-गणना इस लक्ष्य को साकार करने में अत्यंत प्रभावी भूमिका निभाएगी।
समस्त प्रदेशवासियों से आग्रह है कि इस महत्वपूर्ण अभियान में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें तथा जब भी जनगणना टीम आपके द्वार आए, तो उन्हें पूर्ण सहयोग प्रदान करें। यही जागरूकता और भागीदारी अभ्युदय मध्य प्रदेश के संकल्प को साकार करेगी।
#SelfEnumeration #Census2027
महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती पर श्रद्धापूर्वक नमन।
उन्होंने समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य किया।
उनके विचार समरस समाज की मजबूत नींव रखते हैं।
उनकी प्रेरणा से हम समाज में समान अवसर सुनिश्चित करने का संकल्प लें।
#JanSeva#SamrastaKaSankalp #PhuleJayanti #SabkaSaath #SamajUtthan
📱 FB: @devendrajainbjp | IG: @devendrajainbjp | X: @jaindevendrabjp
"पहले मतदान, फिर जलपान !"
असम, केरलम और पुडुचेरी के समस्त मतदाताओं से अनुरोध है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।
आप अपने एक वोट की ताकत से विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान सुनिश्चित कर सकते हैं। आप सभी से अपील है कि सशक्त, समृद्ध और शक्तिशाली भारत की संकल्पना को साकार करने वाली सक्षम सरकार चुनें।
आज ग्राम रातौर में ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र रावत जी की ताई स्व. श्रीमती सावित्री बाई रावत जी के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उनके परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किया ।
हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर जनपद अध्यक्ष हेमलता रघुवीर रावत जी द्वारा पंचमुखी हनुमान मंदिर में आयोजित सुंदरकांड और भंडारे में शामिल हुआ। इस दौरान आरती में भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया। यह आयोजन भक्तों की भक्ति और एकता का प्रतीक है।