महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल जी द्वारा आयोजित आत्मीय मिलन समारोह में सम्मिलित होकर सभी पार्षद साथियों एवं नगर निगम के अधिकारीगण के साथ सुखद पल व्यतीत किए।
संस्था सिद्धिविनायक के तत्वावधान में समस्त मातृशक्ति को समर्पित भव्य हरतालिका तीज महोत्सव व भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है ।
भजन गायक : द्वारका मंत्री जी
दिनांक : 14 सितम्बर 2026 सोमवार
समय : रात्री 8:00 बजे से
स्थान : लाल गेट के राजा मंदिर परिसर, सयाजी द्वार, देवास
भारत की बेटियों का शानदार प्रदर्शन
पाकिस्तान को 19–0 से करारी शिकस्त देकर भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में धमाकेदार प्रवेश किया।
आपके जज़्बे, मेहनत और खेल कौशल ने देश का मान बढ़ाया है। पूरी टीम को हार्दिक बधाई और अगले मुकाबले के लिए शुभकामनाएँ!
बाकी लोगों का तो मुझे पता नहीं…😄
But in the 1980s, I actually looked like this! 😎
ना AI… ना Filter… ना कोई Prompt!
ये है अपना Original 1980s Version! 📸😎
#Original1980s#NoAI#NoFilter#RealThrowback
आ रहे हैं खुशियों के 10 दिन…
अब हर चेहरे पर मुस्कान होगी,
हर दिल में भक्ति होगी और
हर भक्त की मनोकामना पूरी होगी…
गूंजेगा पूरा देवास एक ही जयकारे से—
लालगेट के राजा की जय!
गणपति बप्पा मोरया!
यह सम्मान किसी एक व्यक्ति का नहीं, वार्ड क्रमांक 26 के हर नागरिक का है। 🙏💚
स्वच्छ वायु गुणवत्ता सर्वेक्षण में हमारे वार्ड ने पूरे मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह उपलब्धि वार्डवासियों की जागरूकता, स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी और हरियाली के संकल्प का परिणाम है।
विश्व साक्षरता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। 📚✍️
शिक्षा केवल ज्ञान का माध्यम नहीं, बल्कि सशक्त समाज और मजबूत राष्ट्र की आधारशिला है। आइए, इस अवसर पर शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा प्रत्येक व्यक्ति तक शिक्षा का प्रकाश पहुँचाने का संकल्प लें।
#विश्व_साक्षरता_दिवस
संस्था सिद्धिविनायक के तत्वावधान में समस्त मातृशक्ति को समर्पित भव्य*हरतालिका तीज महोत्सव व भजन संध्या* का आयोजन किया जा रहा है।
भजन गायक : द्वारका मंत्री
दिनांक : 14 सितम्बर 2026 सोमवार,
समय : रात्री 8:00 बजे से,
स्थान : लाल गेट के राजा मंदिर परिसर, सयाजी द्वार, देवास,
दिल्ली में हुए दर्दनाक हॉस्टल हादसे में देवास के केलादेवी क्षेत्र निवासी युवा अर्पित जाज के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक ह
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल माता-पिता एवं परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें
एल्डरमैन भाई अर्जुन जी चौधरी को जन्मदिवस की अनंत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ, प्रसन्न एवं ऊर्जावान रहें और इसी आत्मीयता के साथ समाज व शहर की सेवा करते रहें।
आपका आने वाला प्रत्येक वर्ष सफलता, सम्मान और खुशियों से परिपूर्ण हो।
देवास की ऐतिहासिक रियासतकालीन परंपरा का गौरव — दिंडी यात्रा 2026! 🚩
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष निकलने वाली ऐतिहासिक रियासतकालीन भगवान श्रीकृष्ण की दिंडी यात्रा में सम्मिलित होकर लड्डू गोपाल जी का दर्शन लाभ प्राप्त किया।
जय श्री कृष्ण! 🙏🚩
श्री जाहरवीर गोगादेव जी महाराज के पावन चल समारोह में सम्मिलित होकर भवानी सागर एवं नई आबादी स्थित गुरु गोरक्षनाथ जी महाराज के मंदिर में दर्शन लाभ प्राप्त किया।
इस अवसर पर आदरणीय विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार राजमाता साहब की गरिमामयी उपस्थिति रही।
आज मेरे छोटे भाई Shashi Jain ‘पप्पी’ का जन्मदिन है।
छोटा भाई सिर्फ एक रिश्ता नहीं, बड़े भाई के दिल का एक हिस्सा होता है। उसकी खुशी, उसकी तरक्की और उसका उज्ज्वल भविष्य मेरे लिए अपनी खुशियों से भी बढ़कर है।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर खाटू श्याम सेवा समिति, देवास द्वारा मल्हार स्मृति मंदिर में आयोजित भव्य खाटू श्याम भजन संध्या में हाजिरी लगाकर बाबा की पावन ज्योत के दर्शन एवं आशीर्वाद का लाभ लिया।
हम जो हैं, उसमें हमारे माता-पिता के संस्कार और हमारे शिक्षकों की सीख का अनमोल योगदान है।
जिन्होंने हमें केवल अक्षर ही नहीं, बल्कि जीवन को समझना, सपने देखना और आगे बढ़ना सिखाया—उन सभी गुरुजनों के चरणों में सादर नमन।
शिक्षक दिवस की हृदय से शुभकामनाएं।
देवास की ऐतिहासिक रियासतकालीन परंपरा का
गौरव — दिंडी यात्रा!
भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति, आस्था और सदियों पुरानी परंपरा के इस भव्य उत्सव में आप सभी सादर आमंत्रित हैं।
दिनांक: 05 सितंबर 2026
📷समय: शाम 6 बजे से
स्थान: देवास सीनियर राजबाड़ा
जय श्री कृष्ण!