झांसी मंडल में लौटे 61000 प्रवासी मजदूरों को राशन कार्ड न बनने के कारण अनाज नहीं मिल रहा, भूखे पेट भटक रहे हैं प्रवासी मजदूर!
कहा गया कि ' सभी प्रवासी मजदूरों को राशन मिलेगा' लेकिन सच्चाई कोसों दूर! सरकार सभी का राशन कार्ड बनवा अनाज उपलब्ध कराए।
सुना है बिहार की तरह आज प. बंगाल में भी अरबों खर्च करके विश्व रिकार्ड बनाने वाली एक ‘खर्चुअल रैली’... या ‘वर्चुअल रैली' हो रही है। दावा ये है कि ये चुनावी रैलियां नहीं हैं तो फिर बूथ स्तर तक इन्हें पहुँचाने के प्रयास क्यों?
दरअसल भाजपा झूठ का विश्व रिकॉर्ड बना रही है।
यूपी में फंसी सरकारी भर्तियां, 69000 शिक्षक भर्ती में युवाओं से धोखा एवं दलितों पिछड़ों के आरक्षण में धांधली। किसान विरोधी नीतियों। श्रमिकों के छिने रोजगार, सरकारी बेरुखी के चलते जाती मजदूरों की जान के विरोध में समाजवादी पार्टी वैश्विक महामारी के नियंत्रण के बाद सड़कों पर उतरेगी।
उप्र की भाजपा सरकार में इन्वेस्टमेंट समिट्स व डिफ़ेंस एक्सपो का काग़ज़ी इवेंट न निवेश ला सका न रोज़गार। यदि मुख्यमंत्री जी 69000 शिक्षक, VDO, LT, ATA व UPPSC की अन्य नौकरियाँ अटकाएँ-लटकाएँ ना और जाते-जाते नौकरियों का ‘दिव्य दान’ दे जाएँ तो युवा उनकी विदाई मुस्कुरा कर करेंगे।
गंगा माता के साथ-साथ BJP ने गौ माता को भी धोखा दिया! चित्रकूटधाम मंडल की गोशालाओं में फर्जीवाड़ा। गो संरक्षण केंद्रों में 30,000 से अधिक गोवंश पंजीकृत लेकिन वास्तविक संख्या बहुत कम। 31% गाय घटी।
चारे और देख भाल का पैसा खा गए भ्रष्टाचारी! कड़ी कार्रवाई कर गोवंश को न्याय दे सरकार।
प्रवासी श्रमिकों को मनरेगा में काम देने में फेल हुई बीजेपी सरकार, बंद करें सीएम झूठा प्रचार। बांदा जिले में 54000 रजिस्टर्ड प्रवासी श्रमिकों में से 20 % से भी कम सिर्फ 9095 को मिला काम। लॉक डाउन के मार से ग्रामीण इलाकों की स्थति भयावह है।सम्मान दे श्रमिकों को काम दे सरकार ।
उप्र के ललितपुर में किसान अपना अनाज बेचने के लिए कई किलोमीटर तक लंबी लाइनों में लगे हैं. ये लोग बिना किसी इंतज़ाम के यहाँ पर कल रात से फंसे हुए हैं. बात-बात पर लाइन लगवानेवाली सरकार... इस एक और लाइन पर ध्यान दे.
लॉक डाउन के साथ भी, अनलॉक के बाद भी उत्तर प्रदेश में हत्याओं का सिलसिला जारी है! मेरठ के फतेहउल्लापुर में देर रात घर से बच्ची का अपहरण कर हत्या, अत्यंत दुःखद! शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना। बेटी के गुनहगारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर पीड़ित परिवार को न्याय दे सरकार।
‘विश्व साइकिल दिवस’ पर सबको शुभकामनाएँ!
साइकिल सम्पूर्ण विश्व में परिवहन का एक ऐसा साधन है जो समाज के आख़िरी व्यक्ति तक अपनी पहुँच रखता है. ये मानवीय विकास एवं प्रगति के इतिहास में पर्यावरण के साथ सौहार्द बनाए रखते हुए आगे बढ़ते रहने का दर्शन भी है.
#WorldBicycleDay
चिकित्सा के क्षेत्र में काम करनेवालों से अपने मरीज़ों के प्रति सहानुभूति की अपेक्षा की जाती है. एक बहुचर्चित वीडियो में उप्र के एक चिकित्साधिकारी की निंदनीय बातें दिखा रही हैं कि ऐसे लोग कैसे सरकार को खुश करने के लिए समाज में नफ़रत का बीज बो रहे हैं.
कोई कार्रवाई होगी क्या?
लॉकडाउन में फंसे होने के बाद गुजरात से कासगंज जा रहे तीन मजदूरों की राजस्थान में सड़क हादसे के दौरान मौत, अत्यंत दुःखद! मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना। यह भाजपा सरकार की अव्यवस्था की उपज है। मृतकों के परिजनों को मुआवजा दे सरकार।
कोरोनाकाल में जिन्हें भी वायरस से पीड़ित होने के लक्षण दिखें उन्हें स्वयं जाँच के लिए आगे आना चाहिए व उन डॉक्टरों का सहयोग और सम्मान करना चाहिए जो अपना जीवन दाँव पर लगाकर आपकी जान बचा रहे हैं. सरकार को भी लोगों को डराकर नहीं बल्कि विश्वास में लेकर सभी के साथ आगे बढ़ना चाहिए.
दावा है कि जब कोरोना के केस नहीं थे तब ही विभिन्न एअरपोर्ट्स पर स्क्रीनिंग शुरू कर दी गयी थी लेकिन सवाल ये है कि वो कितनी गंभीर और सार्थक रही. अगर ये सच है तो फिर ये बताया जाए कि कोरोना हमारे देश में पहले पहल कैसे आया.
जब सार्थक काम होंगे, तब ही सच में देश का भला होगा.
लॉक डाउन के समय ज़रूरी नहीं कि हर गरीब-मजबूर राशन वितरण केंद्रों तक पहुँच पाये, इसीलिए सपा के कार्यकर्ता स्वास्थ्य-निर्देशों का अनुपालन करते हुए दूरस्थ बस्तियों तक खाद्य सामग्री पहुँचा रहे हैं... आज सँपेरों की बस्ती में।
भदोही के ग्राम चक मान्धाता में आकाशीय बिज़ली गिरने से श्री राम सज़ावल यादव की आकस्मिक मृत्यु एवं उनके दो भाई घायल, अत्यंत दुखद घटना। संवेदना एवं सांत्वना! आकाशीय बिजली गिरने से मृत सभी लोगों के पीड़ित परिवारों को 10लाख ₹ मुआवजा दे सरकार