समस्त माताओं एवं बहनों को सादर प्रणाम.....
आपका सम्मान, सुरक्षा और सशक्तीकरण ही हमारा संकल्प है। आपका आशीर्वाद और विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
कोरबा क्षेत्र की समस्त माताओं एवं प्यारी दीदी-बहनों, तीजा महोत्सव एवं रक्षाबंधन कार्यक्रम पर आप सभी को स्नेहभरा आमंत्रण।
एसईसीएल मानिकपुर खदान विस्तार से प्रभावित ग्रामीणों ने आगामी जनसुनवाई से पूर्व आज निवास कार्यालय में मुलाकात कर अपनी जायज मांगों एवं समस्याओं से अवगत कराया। ग्रामीणों की बातों को गंभीरता से सुनकर उन्हें भरोसा दिलाया कि उचित मुआवजा, सम्मानजनक पुनर्वास एवं रोजगार सहित उनके सभी जायज अधिकारों के लिए उनके साथ मजबूती से खड़ा हूँ। प्रभावित ग्रामीणों के हितों की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। उनकी आवाज को हर उचित मंच पर पूरी मजबूती से उठाया जाएगा।
ट्रांसपोर्ट नगर, कोरबा निवासी श्री विकास अग्रवाल जी (पोड़ी-उपरोड़ा वाले) के नवीन प्रतिष्ठान महामाया इंफ्राटेक (इंडस्ट्रियल सेफ्टी एंड टूल्स) के शुभारंभ समारोह में शामिल हुआ। संचालक श्री विकास अग्रवाल जी को नवीन प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कोरबा निवासी वरिष्ठ कांग्रेसी, छत्तीसगढ़ महतारी संस्कृति सेवा संवर्धन समिति के संस्थापक सदस्य एवं संरक्षक तथा सतनामी समाज जिला कोरबा के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय श्री यू. आर. महिलांगे जी की दशगात्र एवं चन्दनपान में सम्मिलित होकर उनके तैल्यचित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित किया तथा शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
छत्तीसगढ़ की खुशहाली, विकास और हर वर्ग के बेहतर भविष्य के लिए निरंतर प्रयास ही हमारी प्राथमिकता है।
जनहित से जुड़कर, छत्तीसगढ़ के हित में आगे बढ़ते रहना है। 🙏
आज जिला कांग्रेस कार्यालय, टी.पी. नगर, कोरबा में संगठन की मजबूती एवं आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर आयोजित बैठक में सम्मिलित हुआ। संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष भैया डॉ. चरणदास महंत जी सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
जिला कांग्रेस कमेटी, कोरबा (शहर) के पिछड़ा वर्ग विभाग के जिलाध्यक्ष श्री गजानंद प्रसाद साहू जी को जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। इस दौरान छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष, आदरणीय भैया डॉ. चरणदास महंत जी भी उपस्थित रहे। ईश्वर से कामना है कि गजानंद प्रसाद साहू जी को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि प्रदान करें और वे सदैव जनसेवा में सक्रिय रहें।
जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा (शहर) के उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह ठाकुर जी के बड़े भैया एवं साडा कॉलोनी, जमनीपाली निवासी स्वर्गीय श्री नरेश सिंह ठाकुर जी की तेरहवीं में सम्मिलित होकर उनके तैल्यचित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनायें व्यक्त की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष भैया डॉ0 चरणदास महंत जी भी उपस्थित रहे।
संगठन सृजन अभियान के तहत आज बिलासपुर में आयोजित तीन दिवसीय बिलासपुर संभाग स्तरीय ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों एवं मास्टर ट्रेनर्स के प्रशिक्षण शिविर के शुभारंभ अवसर में सम्मिलित हुआ।
इस मौके पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष भैया डॉ. चरणदास महंत जी, एआईसीसी सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सुश्री ज़रिता लैतफलांग जी, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी सहित विधायक एवं पूर्व विधायकगण तथा कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
समस्त प्रदेशवासियों एवं किसान भाई-बहनों को पोरा तिहार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। इस पावन अवसर पर कामना है कि हर घर में सुख-समृद्धि आए, खेतों में खुशहाली छाए और हमारे अन्नदाता सदैव खुशहाल रहें।
आप सब्बो झन ला पोरा तिहार के गाड़ा-गाड़ा बधाई!
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी, कोरबा द्वारा टी.पी. नगर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में झीरम घाटी मामले में आए फैसले को लेकर आयोजित पत्रकारवार्ता में सम्मिलित हुआ।
झीरम घाटी के शहीदों के परिजनों को आज भी पूर्ण न्याय और इस भीषण हमले के पीछे की पूरी सच्चाई सामने आने का इंतजार है। दोषियों और पूरे षड्यंत्र का सच सामने आना चाहिए। पत्रकारवार्ता में वरिष्ठ कांग्रेसजन, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बालको प्लांट क्रमांक-02 (540 एवं 1200 मेगावाट) में वर्षों से कार्यरत एलटीएस श्रमिकों ने आज निवास कार्यालय कोरबा पहुंचकर अपने रोजगार एवं आय की सुरक्षा को लेकर ज्ञापन सौंपा। श्रमिकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए कोरबा जिला प्रभारी सहायक श्रम आयुक्त श्री नितेश विश्वकर्मा जी से चर्चा कर स्पष्ट रूप से कहा है कि वर्षों से कार्यरत इन श्रमिकों को यथावत कार्य पर रहने दिया जाए तथा उनके रोजगार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। वर्षों से अपनी मेहनत और श्रम से संस्थान को योगदान देने वाले श्रमिकों के हितों की रक्षा करना हमारी प्राथमिकता है। उनके रोजगार और परिवार की आजीविका पर किसी प्रकार का संकट न आए, इसके लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर आज सुभाष चौक, निहारिका, कोरबा में उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर सादर नमन किया एवं शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में कांग्रेस कमेटी कोरबा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बढ़ती महंगाई के खिलाफ आज सुभाष चौक, निहारिका में एक दिवसीय चीनी सत्याग्रह कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ आवाज बुलंद की।