बिलासपुर के गहोई वैश्य समाज के सचिव और मेरे मित्र श्री शरद गुप्ता जी के पिताजी के निधन के पश्चात शोक संवेदना व्यक्त करने उनके निवास पहुँचा।ईश्वर उनके पिताजी की आत्मा को शांति प्रदान करें।
आज बिलासपुर के मधुबन क्षेत्र में वार्ड वासियों की समस्या को सुना,वार्ड वासी महँगाई,बिजली पानी और असामाजिक तत्वों के आतंक से परेशान हैं,शराब भट्टी और उसके कारण गुंडा गर्दी वहाँ बढ़ी हुई है जिसके कारण माताएं,बहने पीड़ित है।अधिकारी वर्ग से बात करके वहाँ की समस्याओं से अवगत करवाया
भीषण गर्मी में लोग तपते रहे और प्यास से परेशान थे लेकिन सरकार को जनता की समस्या से कोई लेना देना नहीं है।जनता का आक्रोश बढ़ता जा रहा है और समस्या खत्म नहीं हो रही है।
बिजली कटी,दर बढ़ी,बिल मेंहगा
बिजली की समस्या लगातार एक गंभीर रूप लेती जा रही है,सरप्लस बिजली वाले प्रदेश को बीजेपी की साय सरकार ने कंगाल बना दिया है,हर घर आज बिजली से परेशान है सुबह से लेकर शाम तक बिलासपुर के नागरिक,बच्चे,महिलाएं सभी बहुत परेशान है,
कन्यादान जैसे पवित्र काम को मजाक बना दिया- अंधेर नगरी चौपट राजा
कुछ तो शर्म करो- इनको भगवान का भी डर नहीं है,179 बहनो की शादी करवाई और उनके सुहाग के साथ खिलवाड़ कर दिया,कितना लूट पाट मचा के रखी है कि बहनों का सम्मान बेच दिया।
मेंहगाई आसमान छू रही है और डीज़ल,पेट्रोल रसोई गैस हर चीज़ मेंहगी है जिससे लोग परेशान है रोज़गार दे नहीं पा रहे है।अपराध का आतंक है बिलासपुर में,रोज़ घटनाएँ सामने आती हैं।समस्याओं और विषयों पर कोई बात नहीं करता है केवल जनता को भ्रमित कर रहे है।
बिलासपुर और छत्तीसगढ़ की भोली भाली जनता के साथ लगातार मोदी जी की सरकार सौतेला व्यवहार करती आ रही है जबकि हमारा ज़ोन आमदनी में अव्वल है फिर भी सुविधाओं से वंचित है“हमने बनाया है हम ही बर्बाद करेंगे” का नारा होना चाहिए बीजेपी का क्योंकि सच तो यही है
मोदी सरकार ने प्रदेश में बिल्कुल ध्यान नहीं दिया और जनता हमेशा परेशान रही है चाहे त्योहार हो या कोई आपदा हो,धरने,प्रदर्शन,विधानसभा प्रश्न,चिठ्ठी किसी का भी कोई फ़र्क़ नहीं पड़ा क्योंकि सत्ता का अहंकार इतना बड़ा है कि मासूम जनता की चीख सत्ता के कानो तक नहीं पहुँचती है।
भीषण गर्मी में बच्चों के स्कूल खोलने का सरकार का निर्णय अमानवीय है,मासूम बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए सरकार को हफ़्ता दिन रुक कर मौसम का मिज़ाज देखकर स्कूल खोलने चाहिए ताकि किसी के भी स्वास्थ्य पर विपरीत असर न पड़ें।
बिलासपुर के तारबाहर क्षेत्र में श्री ओम प्रकाश रजक जी पूर्व अध्यक्ष बिलासपुर रजक समाज की माताजी के निधन पश्चात शोक संवेदना व्यक्त करने युवा साथियों के साथ उनके निवास पहुँचा।
बिलासपुर के लिए गर्व की बात है,हमारे बिलासपुर के सम्मानीय श्री संजू मानिकपुरी जी के सुपुत्र चि अवि मानिकपुरी जिनकी उम्र सिर्फ 15 वर्ष की है और इन्होंने इतनी कम उम्र में एशिया लेवल में हॉकी में देश का प्रतिनिधित्व किया,आज श्री मानिकपुरी जी के निवास में जाकर उनको बधाई दिया
छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य के क्षेत्र में बीजेपी की सरकार काला अध्याय लिखती जा रही है,छात्र छात्राओं के सुनहरे भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है साय जी की सरकार।
एवं प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष माननीय श्रीमति संगीता सिन्हा,विधायक से सौजन्य मुलाक़ात किया और प्रदेश महिला कांग्रेस के नए गठन को लेकर चर्चा किया।
आज रायपुर में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के माननीय अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी से सौजन्य मुलाकात किया और बिलासपुर में पार्टी की गतिविधियों की जानकारी दिया
तो लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल खड़े होते है,जहाँ न्याय नहीं वहाँ लोग सुरक्षित नहीं,अपराधियों के हौसले इससे और बढ़ेंगे और जनता डरी रहेगी।
पीड़ित को न्याय दिया जाए और सम्मान लौटाया जाए और दोषियों पर कड़ी कार्यवाही किया जाए।
वाह रे सुशासन- इससे बड़ा और क्या पाप करोगे !!
जब रक्षक ही अपराधियों से मिला हो तो न्याय कहाँ मिलेगा !!
बिलासपुर में दो मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म हुआ और पीड़ित की माँ लगातार दो दिन तक थाने के चक्कर लगाती रही और उनको न्याय मिलना दो दूर उनकी सुनवाई भी नहीं की जा रही थी
और पीड़ित के परिवार को धमकी अलग दिया जा रहा है,पुलिस विभाग के अधिकारी सेटलमेंट की बात कर रहे है।
क्या यही है विष्णु का सुशासन !! यह तो किसी अमानव का शासन नज़र आ रहा है,आम आदमी वैसे ही पीड़ित है और त्रस्त है मेंहगाई को लेकर ऊपर से अगर परिवार और बेटियां ही सुरक्षित नहीं है
“7 साल की 2 बच्ची के साथ हुई यह दर्दनाक घटना दिल को झकझोर देने वाली है। ऐसी घटनाएँ समाज के सामने गंभीर सवाल खड़े करती हैं। हम न्याय और सख्त कार्रवाई की उम्मीद करते हैं।”