अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव हम सब के आदरणीय श्री भंवर जितेंद्र सिंह जी को उत्तर प्रदेश विधानसभा में स्क्रीनिंग कमेटी का चैयरमेन बनाने पर हार्दिक बधाई एवं शीर्ष नेतृत्व का आभार @bhanwarjitendrasingh @KCvenugopal@Priyankagandhi#utterpradesh#UPElections2022
लोकतंत्र हमारे लिए सिर्फ एक विचार नहीं, हमारी चेतना में अंतर्निहित भाव है। अनंत काल से भारत में लोकतांत्रिक मूल्यों का संपोषण हुआ। हमें गर्व है, आज भारत दुनियां का सबसे कार्यशील लोकतंत्र है। #InternationalDayofDemocracy पर हम लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी आस्था और प्रगाढ़ बनाएं।
Humble tributes to the legendary engineer, Bharat Ratna, Sh M. Visvesvaraya on his birth anniversary & greetings to all the engineers on #EngineersDay. Engineering community has been contributing immensely in nation building with their ingenuity, leading to development & growth.
परमवीर चक्र से सम्मानित लांस नायक करम सिंह जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। 1948 में जम्मू-कश्मीर के टिथवाल में युद्ध के दौरान जिस अद्भुत युद्ध कौशल और अभूतपूर्व पराक्रम से उन्होंने पाक सेना को पस्त किया वह हमारी युवा पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।
#KaramSingh
युगद्रष्टा शिल्पकार डॉ एम. विश्वेश्वरैया जी की जयंती पर नमन। देशवासियों को #EngineersDay की शुभकामनाएं। विश्वेश्वरैया जी ने अपनी प्रतिभा और कौशल से आधुनिक भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया, उनका अनुसरण कर आज के अभियंता राष्ट्र के नवनिर्माण में अपना उत्कृष्ट योगदान दे रहे हैं।
My sincere & humble, thanks,appreciation & acknowledgement for the lovely birthday wishes from each one of you. I am trying my best to reply indivudually but plz accept my apology for missing out. It’s been overwhelming to keep up with the notifications!Sorry incase!Thanks again!
"महान विचार ही कार्य रूप में परिणत होकर महान कार्य बनते हैं।"
भारत रत्न से अलंकृत, सामाजिक कार्यकर्ता तथा गाँधीवादी नेता आचार्य #विनोबा_भावे जी की जयंती पर नमन। भूदान और सर्वोदय आंदोलन से सामाजिक भेदभाव को कम कर उन्होंने समाज को राष्ट्र निर्माण के लिए एकजुट होने को प्रेरित किया।
1893 में आज ही के दिन #स्वामी_विवेकानंद ने शिकागो में ऐतिहासिक भाषण के माध्यम से सम्पूर्ण विश्व को धार्मिक सहिष्णुता और सार्वभौमिक स्वीकृति के प्रकाश से आलोकित किया था। हम भारतीयों को इन मूल्यों पर सदैव गर्व है। आइए हम #SwamiVivekananda के विचारों के अनुसरण के संकल्प को दोहराएं।
देशवासियों विशेषतः #ओडिशा और #छत्तीसगढ़ के भाइयों और बहनों को #नुआखाई पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। इस अवसर पर हमारे किसानों के अथक परिश्रम का भी अभिनन्दन।
नई फसल के स्वागत में उत्साह और ऊर्जा के साथ मनाया जाने वाला यह दिन सभी के जीवन को सुख-शांति और सौभाग्य से समृद्ध करे।
#Nuakhai
आज स्मृति वन नौलखा किला झालरा पाटन नगरपालिका क्षेत्र में आदरणीय सचिन जी पायलट साहब के जन्मदिन पर पौधेरोपण का कार्यक्रम पूर्व नगर पालिका चैयरमेन श्री अनिल जी पोरवाल ओर मेडम मंजू जी पोरवाल के नेतृत्व में किया गया है। पौधरोपण की प्रथम शुरुआत किसान नेता ब्लॉक अध्यक्ष झालरापाटन श्री
#राजस्थान के पूर्व #उप_#मुख्यमंत्री#सचिन पायलट जी एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष के #जन्मदिन के उपलक्ष पर आज झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र झालावाड़ में शेलेन्द्र जी यादव के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों से पधारे क्षेत्रवासियों के साथ पौधरोपण का कार्य किया जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के भूतपूर्व अध्यक्ष स्व. श्री मथुरादास माथुर जी की जयंती पर मैं उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करता हूँ।
स्व. श्री माथुर जी ने कई अहम राजनीतिक पदों को सुशोभित करते हुए प्रदेश के विकास में अपना अविस्मरणीय योगदान दिया।
1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान अदम्य साहस व पराक्रम का प्रदर्शन करने वाले परमवीर चक्र से सम्मानित मेजर धन सिंह थापा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। आपके शौर्य और वीरता की गाथा हमारे सैनिकों व युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत रहेगी।
शिक्षक अपने ज्ञान, समर्पण और प्रतिबद्धता से विद्यार्थियों के हृदय को वंचित के उत्थान, समाज के कल्याण और देश की प्रगति की भावना से अभिसिंचित करते हैं। उनका मार्गदर्शन सत्य और सेवा के मार्ग पर अग्रसर करता है। आज अपने गुरूजनों के प्रति कृतज्ञ हूं जिन्होंने मेरे जीवन को उचित दिशा दी।
महान शिक्षाविद्, पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर श्रद्धासुमन। उनकी स्मृति में आज का दिन #TeachersDay के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर विद्यार्थियों के जीवन को शिक्षा के प्रकाश से आलोकित कर राष्ट्र निर्माण में अमूल्य योगदान दे रहे शिक्षकों का अभिनंदन।