Official Account of Jal Kal Department, Agra
Public Notices | Service Updates | Citizen Information
helpline no. 18002702722, 8192095401
Agra, Uttar Pradesh
🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जलकल विभाग, नगर निगम आगरा द्वारा बाजार रोड क्षेत्र में देशभक्ति से ओत-प्रोत सजावट एवं रंगोली का आयोजन किया गया। राष्ट्रनायकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मचारियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। 🇮🇳 #स्वतंत्रतादिवस
🇮🇳 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! आइए स्वच्छता, सुरक्षा, जल संरक्षण एवं स्वच्छ आगरा के संकल्प के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान दें। जल है तो कल है, स्वच्छता है तो स्वस्थ भारत है। जलकल विभाग, नगर निगम आगरा की ओर से शुभकामनाएं। जय हिंद! जय भारत! 🇮🇳
नगर निगम आगरा के जलकल विभाग द्वारा जल संरक्षण पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ आगरा अभियान के अंतर्गत महापौर श्रीमती हेमलता दिवाकर कुशवाह एवं महाप्रबंधक श्री कुमार गौरव की उपस्थिति में सीवर कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण वितरित किए गए। साथ ही 6 नए पेयजल टैंकरों को रवाना कर पौधारोपण किया
योजना के अंतर्गत सफाई कर्मियों को PPE सुरक्षा किट वितरित की गईं। श्री कुमार गौरव एवं समस्त अधिशासी अभियंताओं, सहायक अभियंताओं तथा अवर अभियंताओं द्वारा सुरक्षा उपकरणों के उपयोग एवं सुरक्षित कार्यप्रणाली संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
#JalKalNigamAgra#NAMASTE
योजना के अंतर्गत सफाई कर्मियों को PPE सुरक्षा किट वितरित की गईं। श्री कुमार गौरव एवं समस्त अधिशासी अभियंताओं, सहायक अभियंताओं तथा अवर अभियंताओं द्वारा सुरक्षा उपकरणों के उपयोग एवं सुरक्षित कार्यप्रणाली संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
#JalKalNigamAgra#NAMASTE
विश्व पर्यावरण दिवस 2026 पर जलकल विभाग, नगर निगम आगरा द्वारा वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधारोपण कर हरित एवं स्वच्छ आगरा के निर्माण का संकल्प लिया। 🌱
जलकल विभाग, नगर निगम आगरा द्वारा सुरक्षित एवं निर्बाध जलापूर्ति हेतु नियमित संचालन कार्य किए जा रहे हैं।
कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए सभी पंपिंग प्लांटों एवं कार्यालयों में अग्निशमन यंत्र तथा आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं।