#8वें_पे_कमीशन के लिए जरूरतमंद स्टाफ की भर्ती शुरू हो गई है। जाहिर है कभी भी कमीशन के सदस्यों की नियुक्ति का ऐलान हो सकता है। देशभर के कर्मचारी साथियों को कमीशन के आधिकारिक गठन का बेसब्री से इंतजार है। उम्मीद है इस महीने गठन भी हो जाएगा और जल्द बैठकें भी शुरू हो जाएंगी।
#ManjeetSinghPatel
जो साथी यह लिख रहे हैं कि संविदा पर नौकरी करने वाले कर्मचारी अगर 2003 के बाद रेगुलर हुए हैं तो उनको #OPS में कंसीडर किया जाएगा। जबकि ऐसा कोई अभी तक आदेश नहीं आया है। खैर, #NPS एक कॉरपस बेस्ड स्कीम है और #UPS एक फंड बेस्ड स्कीम है जो तकनीकी रूप से #OPS से अलग हैं। 2022 के आदेशानुसार अगर कोई कर्मचारी 2004 से पहले नियमित हो गया था तो उनकी नौकरी में गैर रेगुलर वर्ष, क्वालीफाइंग सर्विस हेतु जोड़ दिए जाते हैं, क्योंकि #OPS एक सेवा वर्ष आधारित स्कीम है। लेकिन अगर वही व्यक्ति 2003 के बाद रेगुलर किए गए हैं और उनके अंशदान भी पीछे से नहीं कटे हैं, तो जाहिर है #NPS में कोई फर्क ही नहीं पड़ेगा क्योंकि यह कॉरपस बेस्ड स्कीम है। चूंकि #UPS खुद #NPS के अंतर्गत एक विकल्प है इसलिए यह अलग होकर भी इस मामले में कोई मायने नहीं रखती। इस संबंध में वर्ष 2022 का मेमोरेंडम भी यहां पर शेयर कर रहा हूं। #ManjeetSinghPatel
निकुंज जी की कुल नौकरी दिसम्बर 2012 से रिटायरमेंट जून 2029 तक 16.5 वर्ष की हो पा रही है। अभी उनके #NPS अकाउंट में ₹13.61 लाख रुपए हैं। उनकी चिंता जायज है, वे क्या करें? कई बार फोन कर चुके हैं कि क्या #UPS का चयन करें या न करें? अब अगर दोनों को स्टडी करते हैं तो पाते हैं:
✓NPS में रिटायरमेंट तक कुल फंड ₹27 लाख के आस पास हो सकता है। इस लिहाज से लगभग ₹16.50 लाख तक अधिकतम मिल सकता है और ₹10.50 की एन्यूटी लगभग ₹5500 प्रति माह की फिक्स पेंशन दे सकती है। अगर ये, पूरे 27 लाख की एन्यूटी ले लें, तो यह ₹13500 की प्रति माह फिक्स पेंशन दे सकती है और निकुंज और इनकी पत्नी के न रहने पर ये ₹27 लाख, इनके नॉमिनी को मिल सकते हैं
✓ अगर वे #UPS में जाते हैं तो उन्हें लंपसम के रूप में ₹2.50 लाख के आस पास मिल सकते हैं और 33% पेंशन यानी लगभग ₹25000 की पेंशन मिल सकती है जो हर छमाही #DA बढ़ने से बढ़ती रहेगी। लेकिन ध्यान रहे, इनकी मृत्यु के बाद पेंशन 40% कम कर दी जाएगी।
मुझे तो कोई न कोई फैसला बताना पड़ता है। अब आप लोग बताइए, फिलहाल ये क्या करें??#ManjeetSinghPatel
इसे कहते हैं सच्चा देशभक्त,
ध्रुव राठी के निशाने पर आई कांग्रेस सरकार और राहुल गांधी, तेलंगाना में जंगलों की कटाई पर उठा रहे हैं आवाज।
अंधभक्तों अब तो ध्रुव का साथ दोगे न ?
आज एक सिक्किम से आई फोन कॉल ने अंदर तक झकझोर दिया। सिक्किम की बहन ने बताया कि इस महीने उनका रिटायरमेंट है। वे 1989 से वर्क चार्ज के रूप में नौकरी कर रही हैं और ठीक दस साल पहले ही परमानेंट हुई थीं। उनके #NPS अकाउंट में ₹16.50 लाख हुए हैं। उनके घर की भी किस्त चल रही है, कुछ और भी कर्जा बाकी है। #NPS में जाने पर ₹9.90 लाख मिल सकते हैं, पर पेंशन महज ₹3100 महीना बनेगी और अगर #UPS का चयन करती हैं तो केवल ₹1.50 लाख ही मिलेगा और पेंशन लगभग ₹15500 महीना मिल सकती है। क्या करें, कर्जा भी उतारना है और जीने के लिए कुछ बेहतर पेंशन भी चाहिए। सरकार ने एक तरफ कुआं और दूसरी तरफ खाई खड़ी कर दी। नीति बनाने वालों ने 36 वर्षों की सेवा का ऐसा सम्मान दिया है कि कोई क्या ही कहे। माननीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी, आप ही बताएं कि इस बहन को क्या करना चाहिए।
#ManjeetSinghPatel
और आखिरकार भारत सरकार ने 2.99% #DA को AICP इंडेक्स के अनुसार सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 0.99% फीसदी घटाकर 2.0% की मंजूरी देकर भारत सरकार को एक बड़े वित्तीय बोझ से बचा लिया। संभव है अब सरकार काफी सुकून महसूस कर रही होगी। आखिर इस बड़े वित्तीय बोझ से कर्मचारी और पेंशनर्स दबकर घायल तो हो ही सकते थे। #ManjeetSinghPatel
नाम: जैक्सन ओसवाल्ट
देश: अमेरिका
उम्र: 12 वर्ष
काम: घर में न्यूक्लियर रिएक्टर बना देना
योग्यता: गिनीज़ बुक में वर्ल्ड रिकॉर्ड
उपलब्धि: दुनिया में चर्चा और FBI ने डर से छापा मारा
नाम: अभिनव अरोड़ा
देश: भारत
उम्र: 10 वर्ष
काम: धर्म का सहारा लेकर रुपया कमाना
योग्यता: मम्मी पापा का रटाया हुआ बाहर बोल देना
उपलब्धि: मुझे फड़क नहीं पड़ता
एक सांसद जी का बयान आया है कि जिस हिसाब से महंगाई बढ़ी है उस हिसाब से बढ़ाई गई सेलरी और पेंशन नाकाफी हैं। केवल कर्मचारी ही बोझ हैं सरकार के लिए। क्या कोई सांसद 8वें_पे_कमीशन की भी वकालत करेगा? क्या कोई सांसद निजीकरण का भी विरोध करेगा? हो सके तो एक दिन #OPS के लिए भी दस बीस सांसद, संसद भवन पर ही एक घंटे का धरना कर दें ताकि कर्मचारियों को भी उनका हक मिल जाए। हम तो सांसदों की तनख्वाह और पेंशन बढ़ाए जाने के पहले से ही पक्ष में हैं, बस एक दिन आप लोग भी सामूहिक रूप से पक्ष में खड़े हो जाइए।
#ManjeetSinghPatel