आज दिनांक 10-06-2026 को आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी के निर्देशानुसार बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश कार्यालय,12 मॉल एवेन्यू लखनऊ में पिछड़ा वर्ग भाईचारा कमेटी की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई जिसमें शामिल हुआ।
#जयभीम#BSP#लखनऊ#bsp4up#भाईचारा_कमेटी_बसपा
कल बहुजन समाज पार्टी आगरा मंडल इकाई द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जिसमें फतेहपुर सीकरी के बाद अब आगरा मंडल में भीम आर्मी (ASP) के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने आजाद समाज पार्टी छोड़ अपने पुराने और असली घर बहुजन समाज पार्टी में शामिल हुए।
समाज के लोगों को मालूम चलने लगा है कि देश भर में बहुजन आंदोलन की कौन लड़ाई लड़ रहा है और कौन चिल्ला चिल्ला कर दिखावा कर रहा हैं बाकी अभी जो भटके हुए लोग हैं आने वाले समय पर वो भी जल्द बसपा नाम के अपने घर में बापसी करेंगे।
देश मे दलितों के साथ जाति वाद ऊँच नीचे और अत्याचार रुकने का नाम नहीं ले रहा.गुजरात जहाँ से देश के माननीय PM आते हैं वहाँ के साबरकांठा के रूपाल गाँव के दलित अपना घर बार छोड़कर कहीं और जाना चाहते हैं हालत यह है कि आप वहाँ अच्छे कपडे नहीं पहन सकते अगर कोई मेहमान भी अच्छे कपडे पहनता है तो उसके साथ भी मारपीट करते है कोई साइकिल या मोटरसाइकिल से चलता है उससे मारपीट करते हैं, स्कूल मे दलित बच्चों के पिने का पानी अलग रखा जाता है हर तरफ से इनके पर अत्याचार होता है. इसी तरह के हालात उत्तराखण्ड मे भी जहाँ संडे को टिहरी मे 18 वर्ष के केतन को जातिवादियों ने अपनी लड़की के मोबाइल से फोन कर बुलाया फिर रात भर बेरहमी लोहे की रॉड से पिट पिट कर हाथ और पैर तोड़े उसके नाखून कुचले जिससे उसकी मौत हो गयी . इस तरह की जातिवादी दानव आये दिन दलितों के साथ अत्याचार करते रहते हैं.लेकिन सरकार इन दलितों का भला और न्याय ना करके इन जातिवादियों का ही साथ देती है.अब अपने आप को बचाना है तो सामाजिक एकता ही आखिरी रास्ता है. अब तो sc/st कानून को भी कमजोर कर दिया.बड़ी चालाकी से sc/st के अन्दर भी इन्ही लोगो ने आपसी वैमनस्यता भी पैदा कर दी.ताकि एक ना हो. तुम्हारी सामाजिक एकता से ही तुम्हारा भला होगा. क्योंकि सामाजिक एकता ही राजनीतिक ताकत देती है. जय भीम जय भारत
देश मे कैंसर मरीजों के लिए जरूरी कीमो दवाओं की भारी कमी से मरीज परेशान है.दवाइयाँ का रेट आसमान पर है.अगर यह दवाइयाँ समय पर ना मिली तो लाखों लोग अपने जीवन की उम्मीद खो देंगे. देश मे हर साल 14लाख नये कैंसर मरीज डाइग्नोस हो रहे हैं. 25 लाख लोग इस बीमारी के साथ जी रहे हैं.माननीय प्रधान मंत्री @narendramodi, और माननीय स्वास्थ्य मंत्री @JPNadda कृपया संज्ञान लेकर देश मे कीमो की दवा के प्रोडक्शन मे जो भी दिक्कते हैं उन को दूर कर इन लाखों कैंसर मरीजों मे जीवन की उम्मीद जिंदा रखें.
आज नागपुर जोन मे कार्यकर्ता समीक्षा और प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक मे पार्टी संगठन के काम को लेकर रोड मैप तैयार किया गया.इस समीक्षा मे दूर दराज के कार्यकर्ताओं ने अपने कार्य की समीक्षा भी कराई.अगली समीक्षा 4 जुलाई को नांदेड़ जोन की नांदेड़ मे होगी. जय भीम जय भारत
यूपी की राजधानी लखनऊ के पड़ोसी ज़िला हरदोई में एक सरकारी अधिकारी शाहाबाद के एसडीएम श्री सुशील मिश्रा पर सरकारी निरीक्षण के दौरान दबंगों द्वारा ईंट व पत्थर आदि से किया गया जानलेवा हमला तथा उसमें उनके घायल होकर इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती होने की ख़बर है, जो दुर्भाग्यपूर्ण ही नहीं बल्कि अति-चिन्ताजनक भी है। ऐसी घटनाओं की रोकथाम ज़रूरी है ताकि सरकारी कार्यों में कथित भ्रष्टाचार के साथ-साथ प्रदेश को अराजक तत्वों से बचाया जा सके। सरकार व्यापक जनहित के मद्देनज़र, इस ओर ज़रूर समुचित ध्यान दे।
आज पंजाब प्रदेश की बैठक मे पंजाब सम्भालो मेहम की थीम के साथ पुरे पंजाब मे bsp की अलख जगा कर उन तम्माम ड्रग माफिया, बजरी माफिया, ट्रांसपोर्ट माफिया, केबिल माफिया आदि का राज खत्म करके पंजाब के युवाओं को नशे के दलदल से निकाल कर शिक्षा और रोजगार देने की गारंटी दी गयी. जय भीम जय भारत
आज पंजाब के जलंधर मे बामसेफ़ कान्वेंशन मे पंजाब की दसा और दुर्दशा के बारे मे चिंतन किया गया. साथ है पंजाब सम्भालो थीम को लेकर व्यापक चर्चा की गयी. जिसमें बेरोजगारी, ड्रग्स शिक्षा कानून व्यवस्था आदि पर फोकस किया गया. आने वाले इलेक्शन मे हम सबको पुरी उम्मीद है
देश की राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर के एक होटल में आज हुआ भीषण अग्निकाण्ड अति-दुर्भाग्यपूर्ण तथा इसमें काफी लोगों की हुई मौत तथा कई लोगों के घायल होने की भी घटना अत्यन्त ही दुखद। सभी पीड़ित परिवार वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदना।
ऐसी दुखद घटनाओं की रोकथाम पर केन्द्र व दिल्ली सरकार को ज़रूर विशेष ध्यान देना चाहिये ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृति ना हो सके।
यूपी के जिला मेरठ की सरधना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चिरोड़ी की लगभग 17 वर्षीय बेटी एंव राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का पाल की बदमाशों द्वारा की गई हत्या की खबर अत्यंत दुःखद एंव चिंताजनक है। यह घटना समाज को झकझोर देने वाली है। सरकार इस जघन्य अपराध में शामिल सभी दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करे, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके तथा भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृति न हो।
देख लो चमचों👇
पिंटू यादव बिहार के बसपा विधायक ने क्या कहा?
पिंटू यादव ने कहा उपचुनाव लड़ने के बाद बहन जी के पास गया मैं बहन जी से बोला बहन जी अब मेरे पास चुनाव लड़ने के लिए पैसे नहीं है,
तो बहन जी ने बोला तुम चुनाव लड़ो पैसे की व्यवस्था मैं कर दूंगी,
अब बताओ चमचों इसपर कुछ कहना चाहोगे?
ऐसी महान शख्सियत है हमारी बहन कुमारी मायावती जी।।
1. यू.पी. के ग्रेटर नोएडा के जेवर में की गई लगभग 15 वर्ष के गोपाल शर्मा की हत्या अति दुःखद व चिन्ताजनक। सरकार इस घटना की उच्च-स्तरीय जाँच कराये और इसके सभी अभियुक्तों को कड़ी सजा दी जाये।
2. साथ ही कल हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल के गिरने से कई मजदूरों की हुई मौत के प्रकरण को भी सरकार गम्भीरता से लेते हुये मृतकों के आश्रितों को उचित आर्थिक मदद दे तथा घायलों का भी विशेष ध्यान रखा जाये, बी.एस.पी. की यह भी मांग।
यू.पी. के जिला गाजियाबाद में खोड़ा के एक नौजवान युवक सूर्या चौहान की हुई हत्या की घटना अति दुखद व चिन्ताजनक। इस प्रकार की आयदिन हो रही घटनाओं की रोकथाम के लिए शासन व प्रशासन को सही कदम उठाने की जरूरत है। साथ ही इस घटना में शामिल अपराधियों की पहचान करके उन्हें कानूनी सजा जरूर दी जाए।
इसके साथ ही चुनाव का समय जैसे-जैसे नज़दीक आता जाएगा ऐसी घटनाओं के व्यापक दुष्परिणाम होंगे। अतः सरकार पूरी तरह सतर्क रहे।
देश में न्यायप्रिय, धर्मनिर्पेक्ष एवं लोक कल्याणकारी महान शासक के रूप में प्रसिद्ध अहिल्याबाई होलकर जी की जयन्ती पर शत्-शत् नमन एवं अपार श्रद्धा-सुमन अर्पित।
भारतीय इतिहास की महान शासक अहिल्याबाई होलकर जी ने अपने आदर्शों, सेवा-भाव और जनहितकारी कार्यों से समाज को नई दिशा प्रदान की। उनका जीवन नारी शक्ति, सुशासन, सामाजिक समरसता एवं जनसेवा का प्रेरणा स्त्रोत है। आज उनकी जयन्ती के पावन अवसर पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं उनके अनुयायियों को शुभकामनाए।
आज दिनांक 27-05-2026 को आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन के क्रम में अयोध्या के यमुना मिलन रिसॉर्ट में मंडल स्तरीय एक अति महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।
इस महत्वपूर्ण बैठक में अयोध्या मंडल के सभी विधानसभा स्तर तक के जिम्मेदार पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा मिशन 2027 को सफल बनाने हेतु विस्तृत चर्चा की गई।
उक्त महत्वपूर्ण बैठक में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ।
#जयभीम
#अबकी_बार_बसपा_सरकार
#मिशन_2027
#अयोध्या
आप सभी को ईद-उल-अज़हा की दिली मुबारकबाद।
कुर्बानी का ये पाक त्योहार हमें त्याग, भाईचारे और इंसानियत का पैगाम देता है।
आदरणीय बहन कु. मायावती जी के चार बार के शासनकाल में हर खास ओ आम के घर में बरकत, हर दिल में अमन और हर बस्ती में खुशहाली थी। हमें एक बार फिर वैसा ही प्रदेश बनाना है।
बीएसपी, अपनी सर्वसमाज-हितैषी सरकार के लिए आज भी प्रतिबद्ध है।
आज जब देश में नफरत की राजनीति हो रही है, भाई को भाई से लड़ाया जा रहा है ईद का यह पैगाम और भी ज़रूरी हो जाता है।
परमपूज्य बाबा साहब का संविधान हमें सिखाता है कि इस देश में हर नागरिक बराबर है, चाहे उसका मज़हब कोई भी हो, जाति कोई भी हो।
हम उस राजनीति के खिलाफ हैं जो मंदिर-मस्जिद में बाँटकर वोट माँगती है।
हम उस भारत के साथ हैं जहाँ ईद, दिवाली और होली, सब मिलकर मनाए जाते हैं।
भारत एक रहे, मज़बूत रहे।
ईद मुबारक।