""बदल जाती है ज़िंदगी की हक़ीक़त,
जब मुस्कुराकर कहते हो तुम अजीज दोस्त हो."
~~~~~~🥰🫂🩵
"The reality of life changes,
When you smile and say that you are a dear friend.
आज दादू दयाल जी की तपोस्थली भैराणा धाम में पावन भूमि पर प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण के विरोध एवं सनातन धर्म की रक्षा हेतु संत समाज द्वारा किए जा रहे “भूमि रक्षा आंदोलन” में संतों के आग्रह पर सम्मिलित होने का निमंत्रण प्राप्त हुआ।
किन्तु गत तीन सप्ताह से गिरल में स्थानीय मजदूर भाइयों की मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन में निरंतर व्यस्त रहने के कारण स्वयं उपस्थित नहीं हो पाऊँगा।
मैं समस्त प्रदेशवासियों से विनम्र अपील करता हूँ कि आप सभी इस पुण्य कार्य में सहभागी बनकर सनातन की रक्षा एवं संत समाज के समर्थन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।
धर्म, संस्कृति और संत परंपरा की रक्षा हम सभी का कर्तव्य है।
जब निकले थे उस समय 5 किलोमीटर लम्बा काफिला था, अभी ये काफ़िला 10 किलोमीटर से भी लम्बा हो गया है; जयपुर पहुँचते पहुँचते काफ़िला 30 किलोमीटर लम्बा हो जाएगा....@BhajanlalBjp जी समय रहते गौर करे #हनुमान_का_जयपुर_कूच
एक ओर पूरा तंत्र खड़ा है, तो दूसरी ओर एक अकेला योद्धा-सा राजनेता।
एक साक्षात्कार में हनुमान बेनीवाल ने बताया था कि उनके पास सोशल मीडिया के लिए कोई बड़ी टीम नहीं है। महज़ एक-दो युवक हैं, जो यह काम संभालते हैं। बिना किसी पूर्व तैयारी, बिना किसी ठोस योजना और बिना संगठित डिजिटल PR टीम के भी जब एक जुझारू नेता संघर्ष के मैदान में उतरता है, तो गांव-गली के अंतिम छोर पर बैठा आम व्यक्ति भी डिजिटल युग में उसकी धमक को महसूस करता है।
भ्रष्टाचार से जूझती सरकार के सामने हनुमान बेनीवाल वास्तव में एक सशक्त और प्रभावी विपक्ष के रूप में खड़े दिखाई दे रहे हैं।
अब केवल प्रतीक्षा का नहीं, निर्णायक कदम उठाने का समय है। मेड़ता से पुष्कर - अजमेर - किशनगढ़ - दूदू और जयपुर तक व इन शहरों/ कस्बों के आस-पास के किसान, युवा और हक की लड़ाई लोकतांत्रिक रूप से लड़ने में विश्वास रखने वाला हर जागरूक नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझते हुए कि यह आवाज किसी एक इलाके की नहीं बल्कि पूरे राजस्थान की अस्मिता की आवाज है इसलिए कूच में साथ आए | जब अन्याय लम्बे समय तक अनसुना किया जाए, तो लोकतंत्र में जनशक्ति ही परिवर्तन की सबसे बड़ी ताकत बनती है। आपकी मौजूदगी इस संघर्ष को दिशा देगी, आपकी संख्या इसे अडिग बनाएगी और आपका संकल्प सरकार तक स्पष्ट संदेश पहुँचाएगा कि जनता अब मौन नहीं, निर्णायक है।
जितनी बड़ी एकजुटता होगी, उतनी ही मजबूती से हक़ की बात रखी जाएगी। यह सम्मान, अधिकार और भविष्य की लड़ाई है—जिसमें पीछे रहना विकल्प नहीं। आगे बढ़िए, साथ आइए, और इतिहास रचिए।
आज आपकी सहभागिता ही कल के न्याय की नींव बनेगी।
हर रविवार को @NFUofficial1 के सदस्यों को आपस में जोड़ने का कार्यक्रम रहता है!!
इसके लिए पोस्ट को रिपोस्ट करें और रिपोस्ट करने वाले सभी ईमानदारी से एक-दूसरे को फॉलो कर लें.!! ❣️
#नेशनल_फ्रीडम_यूनियन